अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की संदिग्ध के मौत मामले में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने पहली गिरफ्तारी की है। एनसीबी ने ड्रग्स के मामले में अब्दुल बासित परिहार को मुंबई के बांद्रा से गिरफ्तार किया गया है। हालांकि सुशांत मामले की जांच सीबीआई कर रही है। मगर पूछताछ के बाद ड्रग्स कनेक्शन मिलने के बाद नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने भी इस मामले में मामला दर्ज किया था। इसी मामले में कार्रवाई करते हुए अब्दुल बासित परिहार को गिरफ्तार किया गया है। बासित का संबंध अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती के सहयोगी सैमुएल मिरांडा के साथ था। मिरांडा पर शोविक चक्रवर्ती (रिया चक्रवर्ती के भाई) के निर्देश पर ड्रग्स खरीदने का आरोप है। गिरफ्तार शख्स को बुधवार को यानि की आज अदालत में पेश किया जाएगा। एनसीबी ने इसी मामले से जुड़े एक और आरोपी ज़ैद विलात्रा को भी गिरफ्तार किया है।
सुशांत सिंह मौत के मामले में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने 27 अगस्त को रिया चक्रवर्ती और अन्य के खिलाफ प्रतिबंधित दवाओं की उनकी कथित लेनदेन की जांच के लिए टीम गठित की थी। एनसीबी ने ड्रग्स संबंधित केस में इससे एक दिन पहले ही आपराधिक मामला दर्ज किया था। यह मामला अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत को लेकर की जा रही जांच में सामने आया था।
NCB की माने तो जिस करण और अब्बास नामक दो लड़कों को ड्रग्स के साथ गिरफ्तार किया गया था। उसी से पूछताछ के आधार पर इस शख्स को गिरफ्तार किया गया है। करण और अब्बास के पास से BUD नाम की ड्रग्स बरामद की गई थी। हालांकि की ड्रग्स की मात्रा कम होने के कारण उन्हें अदालत से जमानत मिल गई।
मुम्बई में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो का बड़ा ऑपरेशन जारी है। इसमें NCB की राडर पर ड्रग्स के धंधे से जुड़े वे लोग जो शामिल हैं जो वॉलीवुड को नशे की खेप दिलाने का काम करते है। दिल्ली और मुंबई नारकोटिक्स की टीम एक जॉइंट छापेमारी कर रही है। ये छापेमारी मुंबई के अलग अलग इलाकों में की जा रही है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 5 /
September 1, 2026 /
रायपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात कर लौटे छत्तीसगढ़ के प्रतिभावान विद्यार्थियों और शिक्षकों ने मंगलवार को रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से सौजन्य मुलाकात की। विद्यार्थियों ने राष्ट्रपति भवन की अपनी यादगार यात्रा, राष्ट्रपति...
By Reporter 5 /
August 31, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल ने प्लेसमेंट के माध्यम से मानव संसाधन उपलब्ध कराने वाली एजेंसी मेसर्स टॉपग्रेड मेनपावर एंड सिक्योरिटी सर्विसेस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, राजनांदगांव के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। अनुबंध की शर्तों के उल्लंघन...
By User 6 /
August 31, 2026 /
हिंदू पंचांग के अनुसार हर साल भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि को हलषष्ठी यानी हरछठ व्रत रखा जाता है। इसे हल छठ, हरछठ और ललही छठ के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन माताएं अपनी...
By Reporter 5 /
September 1, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में शासकीय कामकाज को अधिक पारदर्शी, तेज और प्रभावी बनाने की दिशा में ई-ऑफिस व्यवस्था को लगातार मजबूत किया जा रहा है। इसी कड़ी में मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर में आयोजित मासिक सम्मान कार्यक्रम...
By Reporter 5 /
August 31, 2026 /
सुकमा। नक्सल हिंसा से प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचकर उनके दुख-दर्द को साझा करने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में मातंगी धाम के पीठाधीश्वर डॉ. प्रेम साई गुरुजी ने सुकमा जिले के प्रभावित परिवारों से मुलाकात की। इस...
By Reporter 5 /
August 31, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि दशकों तक नक्सलवाद की चुनौती झेलने वाला छत्तीसगढ़ अब शांति, विश्वास और विकास के नए दौर में प्रवेश कर चुका है। नक्सलवाद के अंधेरे से बाहर निकलकर प्रदेश विकास की नई...
By Reporter 5 /
August 31, 2026 /
रायपुर, 31 अगस्त 2026। छत्तीसगढ़ ने भारत के महत्वपूर्ण एवं सामरिक खनिज पारिस्थितिकी तंत्र में अपनी भूमिका को और मजबूत किया है। खान मंत्रालय की ओर से रायपुर में महत्वपूर्ण एवं सामरिक खनिज ब्लॉकों की नीलामी की आठवीं श्रृंखला...
By Reporter 5 /
August 31, 2026 /
जशपुर। जशपुर जिले में खेल अधोसंरचना को मजबूत करने की दिशा में बड़ी पहल की गई है। जिला मुख्यालय जशपुर में आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित फुटबॉल स्टेडियम के निर्माण के लिए छत्तीसगढ़ शासन ने 5 करोड़ 49 लाख रुपये की...
By Reporter 5 /
September 1, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध धार्मिक एवं पर्यटन स्थल माता कौशल्या धाम, चंदखुरी में पर्यटकों की सुविधा के लिए तैयार किए गए कॉटेज लंबे समय से बंद हैं। कॉटेज के संचालन को लेकर छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल ने स्थिति स्पष्ट करते हुए...
By Reporter 5 /
August 31, 2026 /
रायपुर। नक्सलवाद की समाप्ति के बाद बस्तर में बदलती परिस्थितियों की तस्वीर अब दूरस्थ वनांचलों में भी दिखाई देने लगी है। दंतेवाड़ा के सुदूर वनांचल छिंदनार में रविवार को ग्रामीणों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की...