थाइलैंड के एक डे-केयर सेंटर में सिरफिरे पूर्व पुलिसकर्मी ने चाकू और बंदूक से जमकर रक्तपात किया। उसने निहायत वहशी तरीके से 22 बच्चों सहित 37 लोगों की हत्या कर दी। इसके बाद वह अपने घर पहुंचा और पत्नी तथा बच्चे को मारकर खुद को गोली से उड़ा लिया। हाल के इतिहास में किसी एक व्यक्ति द्वारा बच्चों का नरसंहार करने की यह सबसे बड़ी घटना है। हत्यारे ने ज्यादातर बच्चों को चाकू मारकर मौत की नींद सुला दी। हिंसा के शिकार बच्चों की उम्र दो से पांच वर्ष के बीच है।
एक स्थानीय अधिकारी ने बताया कि हत्यारे की पहचान पन्या खमरब (34) के रूप में की गई है। वह एक पूर्व पुलिसकर्मी है। पिछले साल उसे मादक पदार्थों की तस्करी के आरोप में नौकरी से हटा दिया गया था। इस मामले में उसके खिलाफ मुकदमा भी चल रहा था। प्रधानमंत्री प्रयुथ चान-ओचा ने बताया कि उन्होंने पुलिस प्रमुख को तत्काल घटनास्थल पर जाने और आवश्यक कार्रवाई करने का आदेश दिया है।
एपी के अनुसार, थाइलैंड में बंदूक रखने की दर दक्षिण-पूर्वी एशियाई देशों की तुलना में अधिक है। इसके बावजूद यहां पर गोलीबारी की बड़ी घटनाएं कम ही होती हैं।
बेटा नहीं मिला, तो कर दिया हमला
इस घटना से पहले हमलावर अदालत गया था। वहां से वह अपने बेटे को लेने डे-केयर सेंटर पहुंचा। वहां उसे अपना बेटा नहीं दिखा, तो उसने अन्य बच्चों को वहशी तरीके से मारना शुरू कर दिया। उसने चाकू और बंदूक से बच्चों पर हमले किए।
शुरू में लगा, आतिशबाजी हो रही
जिले की एक अधिकारी जिदपा बूनसम घटना के समय बगल के कार्यालय में काम कर रही थीं। उन्होंने बताया, शुरू में लोगों को लगा कि आतिशबाजी हो रही है। जब हमने देखा कि गोलीबारी हो रही है, तो सब छिपने के लिए भागे।
गर्भवती शिक्षिका तक को नहीं छोड़ा
एक अधिकारी ने बताया, हमलावर बंद कमरे में पहुंचा, जहां बच्चे सो रहे थे। उसने बच्चों पर हमला कर दिया। उसने एक शिक्षिका को भी चाकू गोदकर मार डाला, जो आठ माह की गर्भवती थी।
विश्व में बच्चों पर हालिया हमले
-24 मई, 2022- अमेरिका के टेक्सास राज्य में एक बंदूकधारी ने स्कूल पर हमला कर दिया। इस घटना में 19 छात्र मारे गए।
-8 मई, 2021- अफगानिस्तान की राजधानी काबुल के एक स्कूल में धमाके। 80 लोगों की मौत। इनमें ज्यादातर छात्राएं थीं।
-18 मई, 2018- टेक्सास में एक छात्र ने अपने स्कूल के बाहर गोलीबारी शुरू कर दी। नौ छात्र और एक शिक्षक की मौत।
-14 फरवरी, 2018- फ्लोरिडा में एक स्कूल पर पूर्व छात्र ने हमला कर दिया। 14 छात्र और तीन शिक्षक मारे गए।
-16 दिसंबर, 2014- पाकिस्तान के पेशावर में तालिबानी बंदूकधारियों का हमला। 134 छात्र और 16 कर्मचारी मारे गए।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
May 13, 2026 /
रायपुर, 12 मई 2026।छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के कुम्हारी थाना क्षेत्र अंतर्गत वार्ड क्रमांक 04 खपरी में मंगलवार को गैस सिलेंडर ब्लास्ट की दर्दनाक घटना सामने आई। इस भीषण हादसे में एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौके पर...
By User 6 /
May 16, 2026 /
CG News: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में करोड़ों रुपये की साइबर ठगी मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। डिजिटल अरेस्ट के नाम पर रिटायर्ड अधिकारी और डॉक्टर से 1.67 करोड़ रुपये की ठगी करने वाले अंतरराज्यीय साइबर गिरोह...
By Reporter 5 /
May 13, 2026 /
रायपुर। राजधानी रायपुर से बड़ी खबर सामने आई है, जिसमें बम बनाने से जुड़े मामले में रायपुर पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी की पहचान विनय देवांगन के रूप में की गई है. मामला खमतराई...
By Reporter 5 /
May 18, 2026 /
रायपुर, 18 मई 2026। प्रदेश में आपातकालीन सेवाओं को आधुनिक और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में आज एक बड़ी पहल होने जा रही है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा आज नेक्स्ट जेन सीजी डायल 112 इंटीग्रेटेड इमरजेंसी...
By Reporter 5 /
May 15, 2026 /
रायपुर। संतोषी नगर के मोरेश्वर राव गद्रे वार्ड के पूर्व पार्षद अमित दास की हार्टअटैक से मौत हो गई है। इस घटना के बाद उनके परिवार वालो में दुख की लहर है। जानकारी सामने आई है कि वह अपने...
By Reporter 5 /
May 15, 2026 /
नई दिल्ली। देशभर में पेट्रोल-डीजल और सीएनजी की कीमतों में आज 15 मई से बढ़ोतरी की गई है.इसके साथ ही आम आदमी की जेब में महंगाई का वजन बढ़ गया है. केंद्र सरकार ने पेट्रोल, डीजल और CNG की कीमतों...
By User 6 /
May 17, 2026 /
जांजगीर। जल संसाधन विभाग के कार्यपालन अभियंता शशांक सिंह के खिलाफ कार्रवाई हो गई है, इसके किए जल संसाधन विभाग ने आदेश जारी कर शशांक सिंह को निलंबित कर दिया है. यह निलंबन शशांक सिंह द्वारा ड्राइवर से अमर्यादित वार्तालाप...
By User 6 /
May 13, 2026 /
रायपुर, 12 मई 2026।दुर्ग जिले के कुम्हारी थाना क्षेत्र में हुए दर्दनाक हादसे ने पूरे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया है। शॉर्ट सर्किट और सिलेंडर विस्फोट के कारण एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत हो गई। इस...
By User 6 /
May 13, 2026 /
रायपुर, 12 मई 2026।भारत सरकार के सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय द्वारा जारी पीरियॉडिक लेबर फोर्स सर्वे (पीएलएफएस) 2025 के आंकड़ों में छत्तीसगढ़ की तस्वीर सकारात्मक रूप में सामने आई है। सर्वे के अनुसार प्रदेश की बेरोजगारी दर राष्ट्रीय औसत...
By User 6 /
May 13, 2026 /
महासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में बोर्ड परीक्षा के दौरान परीक्षा कक्ष का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद शिक्षा विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। भंवरपुर स्थित स्वामी आत्मानंद स्कूल परीक्षा केंद्र में गंभीर लापरवाही सामने आने...