उत्तर प्रदेश के हापुड़ में अवैध रूप से संचालित पटाखा फैक्ट्री में बारूद के मिश्रण के दौरान विस्फोट हो गया। बारूद की मात्रा इतनी अधिक थी कि फैक्ट्री के परखच्चे उड़ गए। टीन शेड के साथ हवा में कई कामगार फैक्ट्री के बाहर आकर गिरे। धमाके और आगजनी में 12 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि, 21 लोग घायल हैं। गंभीर रूप से घायलों को दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल और मेरठ मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है। घायलों में तीन महिलाएं भी शामिल हैं। घटना के घंटों बाद भी मृतकों की शिनाख्त नहीं हो सकी थी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हादसे को हृदयविदारक बताते हुए संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे पर संवेदना व्यक्त करते हुए विशेषज्ञों से जांच कराकर दोषी के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। मृतकों और घायलों में अधिकतर शाहजहांपुर और बिहार के किश्ानगंज के निवासी थे।
धौलाना औद्योगिक क्षेत्र में 500 वर्गमीटर में स्थित फैक्ट्री का लाइसेंस इलेक्ट्रानिक और इलेक्ट्रीकल उपकरण बनाने ( रूही इंडस्ट्रीज) के नाम से था। इसका मालिक दिलशाद वर्तमान में दिल्ली के न्यू ब्रिजपुरी में रहता है, जबकि मूलरूप से मेरठ का निवासी है। उसने हापुड़ निवासी वसीम को फैक्ट्री किराये पर दे रखी है। फैक्ट्री के अंदर गैरकानूनी तरीके से पटाखा (प्रतिबंधित पटाखा) बनाया जा रहा था। दोपहर करीब ढाई बजे हुए हादसे के समय फैक्ट्री में 28 से अधिक कामगार और उनका परिवार मौजूद था। धमाके के बाद घायलों को नजदीकी अस्पतालों में पहुंचाया गया। यहां से उन्हें गाजियाबाद, मेरठ के अस्पताल के लिए रेफर किया गया। घायलों में शाहजहांपुर के गांव भंडेरी निवासी छविराम (18), युसुफ (28), सायदा (18), अफसाना (24), सागर (23), अंकुर (25), रिहान (21), राजेश (23), मनोज (25), चांद (18), बबलू (26), अभिनव (19), बिहार के जिला किशनगंज निवासी दिलशाद (18), एजाज (22), शिवम (21), सरोज (22), मेरठ निवासी आर्यिया (20) हैं।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
March 29, 2026 /
भोपाल। मध्यप्रदेश सरकार ने शिक्षा व्यवस्था को लेकर अहम निर्णय लेते हुए स्कूलों में कार्यरत अतिथि स्पेशल एजुकेटर्स की सेवाएं समाप्त करने का आदेश जारी कर दिया है। नए निर्देशों के अनुसार अब इन शिक्षकों की सेवाएं सिर्फ 31 मार्च...
By User 6 /
April 1, 2026 /
Bank Switching Service India: नौकरी बदलने या दूसरे शहर शिफ्ट होने पर नया बैंक अकाउंट खुलवाना काफी सिरदर्द भरा काम होता है. इस झंझट को खत्म करने के लिए RBI एक नई योजना ‘पेमेंट्स विजन 2028’ पर काम कर रहा...
By User 6 /
April 2, 2026 /
रांची। झारखंड के हजारीबाग जिले से एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने रिश्तों की संवेदनशीलता और इंसानियत दोनों को झकझोर दिया है। अंधविश्वास और तंत्र मंत्र के चक्कर में एक महिला ने अपनी ही बेटी की हत्या कर दी।...
By User 6 /
March 31, 2026 /
बिलासपुर: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने एक अहम फैसले में स्पष्ट किया है कि कोई भी व्यक्ति अपने निजी आवास में शांतिपूर्ण ढंग से प्रार्थना सभा आयोजित कर सकता है और इसके लिए किसी प्रकार की पूर्व अनुमति लेना आवश्यक नहीं है।...
By User 6 /
April 2, 2026 /
रायपुर। राजधानी रायपुर में हनुमान जी का एक ऐसा मंदिर है, जो अपनी अनोखी परंपरा के कारण दूर-दूर तक प्रसिद्ध हो चुका है। यहां भक्त अपनी मनोकामनाएं कागज पर लिखकर भगवान के चरणों में अर्पित करते हैं। इसी वजह से...
By User 6 /
March 31, 2026 /
रायपुर : में नक्सलवाद के मुद्दे पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने बड़ा दावा करते हुए कहा कि आज देश नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व और अमित शाह के मार्गदर्शन में नक्सलवाद जैसी गंभीर समस्या से काफी हद तक...
By User 6 /
March 30, 2026 /
छत्तीसगढ़ : में इन दिनों मौसम काफी स्थिर बना हुआ है। राज्य के अधिकतर हिस्सों में तापमान सामान्य स्तर के आस-पास है, हालांकि कुछ स्थानों पर हल्की बारिश दर्ज हुई है। गर्मी का असर अब भी लोगों को महसूस हो...
By User 6 /
April 2, 2026 /
बिलासपुर : में राम अवतार जग्गी हत्याकांड मामले में छत्तीसगढ़ के पूर्व विधायक अमित जोगी को हाईकोर्ट से बड़ा झटका लगा है। अदालत ने उन्हें दोषी मानते हुए तीन हफ्ते के भीतर सरेंडर करने का आदेश दिया। अमित जोगी...
By User 6 /
April 2, 2026 /
रायपुर: में मार्च के अंतिम सप्ताह और अप्रैल के पहले दिनों में सरकारी दफ्तरों का कामकाज सुस्त दिखाई दिया। बीते नौ दिनों में फाइलें एक टेबल से दूसरी टेबल तक भी नहीं पहुँच पाईं। इसका मुख्य कारण लगातार पड़ने वाली...
By User 6 /
April 1, 2026 /
छत्तीसगढ़ : के ज्यादातर हिस्सों में इन दिनों तेज गर्मी लोगों की दिनचर्या पर भारी पड़ रही है। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, प्रदेश का अधिकतम तापमान सामान्य से करीब 2 से 3 डिग्री तक ऊपर बना हुआ है।...