Google Analytics Meta Pixel 5जी से मोबाइल में सिम लगाकर देख सकेंगे सारे चैनल - Ekhabri.com

5जी से मोबाइल में सिम लगाकर देख सकेंगे सारे चैनल

आगामी अगस्त-सितंबर में भारत में 5जी सेवा की शुरुआत होने जा रही है। इसके बाद ब्राडकास्टिंग की पूरी दुनिया बदल सकती है। देश के टेक्नोक्रैट्स ने डायरेक्ट-टू-मोबाइल (डीटूएम) ब्राडकास्टिग सर्विस का सफल परीक्षण कर लिया है। डीटूएम के लांच होने के बाद देश का हर व्यक्ति टेलीविजन पर प्रसारित होने वाले सारे कार्यक्रम अपने मोबाइल पर देख सकेगा। डीटूएम के लांच होने के बाद उपभोक्ता के पास टेलीविजन देखने के दो विकल्प होंगे। इसमें ब्राडबैंड नेटवर्क और ब्राडकास्ट नेटवर्क शामिल होंगे। डीटूएम ब्राडकास्ट नेटवर्क है।
सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, अभी देश के 21 करोड़ घरों में टेलीविजन है और इनमें से 11 करोड़ घरों में केबल कनेक्शन हैं। इसके विपरित देश में 1.2 अरब लोगों के पास मोबाइल फोन है और इनमें से 75 करोड़ से अधिक लोगों के पास स्मार्टफोन है। डीटूएम शुरू होने के बाद स्मार्टफोन रखने वाला हर व्यक्ति केबल टीवी पर प्रसारित होने वाले सारे कार्यक्रम अच्छी गुणवत्ता के साथ देख सकेगा। गांवों के बच्चे टीवी पर चलने वाले शैक्षणिक कार्यक्रम देख सकेंगे। आपात स्थिति में उन्हें जागरूक किया जा सकेगा।
5जी डीटूएम श्ाुरू होने के बाद टेलीविजन पर प्रसारित होने वाले कार्यक्रमों को देखना सस्ता हो जाएगा क्योंकि इसके लिए किसी डीटीएच (डायरेक्ट टू होम) सेवा या केबल आपरेटर्स की जरूरत नहीं पड़ेगी। एक निर्धारित रकम चुकानी होगी। सबसे खास बात यह होगी कि मोबाइल में चलने वाले टीवी कार्यक्रम को घर के टीवी पर भी देखा जा सकेगा। इससे स्पेक्ट्रम की भी बचत होगी। जल्द ही भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) डीटूएम ब्राडकास्टिग सेवा लागू करने के लिए ड्राफ्ट पेपर जारी कर सकता है क्योंकि इस सेवा के लागू होने से सैकड़ों केबल आपरेटर्स, डीटीएच सेवा से जुड़ी कंपनियों का कारोबार प्रभावित हो सकता है।
यह टेक्नोलाजी पूरी तरह से देश में  विकसित की गई है और टीवी कार्यक्रम को चलाने के लिए अलग से चिप लगाने वाले मोबाइल का भी प्रोटोटाइप का निर्माण किया जा चुका है। हाल ही में इस टेक्नोलॉजी को विकसित करने के कार्यक्रम से जुड़े आईआईटी कानपुर के निदेश्ाक अभय करनदीकर ने ट्राई चेयरमैन पी.डी. बघेला और सूचना प्रसारण सचिव अपूर्व चंद्रा की मौजूदगी में सीमित लोगों के सामने डेमो दिया था।
करनदीकर ने कहा कि 2027 तक देश की आबादी 140 अरब की होगी और 35 लाख घरों के लोगों को रोजाना पांच एमबीपीएस डाटा देने पर भी रोजाना 57 हेक्साबाइट डाटा की जरूरत होगी। ऐसे में अच्छी गुणवत्ता वाली वीडियो नहीं मिल सकती है। लेकिन ब्राडकास्ट नेटवर्क के इस्तेमाल से मोबाइल पर चलने वाले वीडियो की गुणवत्ता काफी अच्छी होगी और देश का हर व्यक्ति कम खर्च कर टेलीविजन देख सकेगा।
Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


राष्ट्रपति से मिलकर लौटे विद्यार्थियों ने मुख्यमंत्री साय से साझा किए यादगार अनुभव

By Reporter 5 / September 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात कर लौटे छत्तीसगढ़ के प्रतिभावान विद्यार्थियों और शिक्षकों ने मंगलवार को रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से सौजन्य मुलाकात की। विद्यार्थियों ने राष्ट्रपति भवन की अपनी यादगार यात्रा, राष्ट्रपति...

छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल की बड़ी कार्रवाई, प्लेसमेंट एजेंसी ब्लैकलिस्ट

By Reporter 5 / August 31, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल ने प्लेसमेंट के माध्यम से मानव संसाधन उपलब्ध कराने वाली एजेंसी मेसर्स टॉपग्रेड मेनपावर एंड सिक्योरिटी सर्विसेस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, राजनांदगांव के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। अनुबंध की शर्तों के उल्लंघन...

हरछठ को लेकर संशय की स्थिति, जानिए कब करनी है पूजा और व्रत

By User 6 / August 31, 2026 / 0 Comments
हिंदू पंचांग के अनुसार हर साल भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि को हलषष्ठी यानी हरछठ व्रत रखा जाता है। इसे हल छठ, हरछठ और ललही छठ के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन माताएं अपनी...

ई-ऑफिस और समयबद्ध उपस्थिति में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर अधिकारी-कर्मचारी सम्मानित

By Reporter 5 / September 1, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। छत्तीसगढ़ में शासकीय कामकाज को अधिक पारदर्शी, तेज और प्रभावी बनाने की दिशा में ई-ऑफिस व्यवस्था को लगातार मजबूत किया जा रहा है। इसी कड़ी में मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर में आयोजित मासिक सम्मान कार्यक्रम...

बस्तर में पूर्व नक्सली महिलाओं ने जवानों की कलाई पर बांधी राखी

By Reporter 5 / August 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 29 अगस्त 2026। बस्तर में रक्षाबंधन के अवसर पर एक ऐसी तस्वीर सामने आई, जिसने वर्षों से चली आ रही नक्सल हिंसा और सुरक्षा बलों के बीच दूरी के बीच रिश्तों और विश्वास की नई कहानी लिखी। भानुप्रतापपुर के...

सुकमा में नक्सल पीड़ित परिवारों से मिले प्रेम साई गुरुजी, बांटा संबल

By Reporter 5 / August 31, 2026 / 0 Comments
  सुकमा। नक्सल हिंसा से प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचकर उनके दुख-दर्द को साझा करने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में मातंगी धाम के पीठाधीश्वर डॉ. प्रेम साई गुरुजी ने सुकमा जिले के प्रभावित परिवारों से मुलाकात की। इस...

पुलिस कर्मी के घर में चोरों ने मारी सेंध, ताला तोड कर की चोरी

By User 6 / August 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर में पुलिसकर्मी के घर चोरी की वारदात से हड़कंप मच गया। चोरों के हौसले इतने बुलंद थे कि उन्होंने पुलिस के घर को भी नहीं छोड़ा। पंडरी थाना क्षेत्र के दुबे कॉलोनी स्थित ग्रैंडले विहार में महिला...

जशपुर में बनेगा आधुनिक फुटबॉल स्टेडियम, सरकार ने मंजूर किए 5.49 करोड़

By Reporter 5 / August 31, 2026 / 0 Comments
जशपुर। जशपुर जिले में खेल अधोसंरचना को मजबूत करने की दिशा में बड़ी पहल की गई है। जिला मुख्यालय जशपुर में आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित फुटबॉल स्टेडियम के निर्माण के लिए छत्तीसगढ़ शासन ने 5 करोड़ 49 लाख रुपये की...

मानसून फिर से सक्रिय, कई जिलों में बारिश की संभावना

By User 6 / August 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर सक्रिय नजर आ रहा है। प्रदेश के कई हिस्सों में अगले पांच दिनों तक बारिश का सिलसिला जारी रहने का अनुमान है। मौसम विभाग ने इस दौरान कई स्थानों पर हल्की से मध्यम...

नक्सलवाद से बाहर निकल विकास की नई राह पर बढ़ रहा छत्तीसगढ़ : साय

By Reporter 5 / August 31, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि दशकों तक नक्सलवाद की चुनौती झेलने वाला छत्तीसगढ़ अब शांति, विश्वास और विकास के नए दौर में प्रवेश कर चुका है। नक्सलवाद के अंधेरे से बाहर निकलकर प्रदेश विकास की नई...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *