भारत में भ्रामक सूचना, नफरत फैलाने वाले भाषण व हिंसा पर जश्न से जुड़ी सामग्री से निपटने के लिए फेसबुक संघर्ष कर रही है। इसका खुलासा फेसबुक के आंतरिक दस्तावेजों से हुआ है।
इंटरनेट मीडिया कंपनी के शोधकर्ताओं ने रेखांकित किया है कि ऐसे समूह और पेज हैं, जो भ्रामक व भड़काऊ सामग्री से भरे हैं। न्यूयार्क टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, फेसबुक के शोधकर्ताओं ने फरवरी 2019 में एक यूजर अकाउंट बनाया, ताकि देखा जा सके कि केरल वासियों को इंटरनेट मीडिया वेबसाइट कैसी दिखती है। तीन हफ्ते तक अकाउंट को सामान्य नियम के तहत चलाया गया। नतीजतन, नफरत फैलाने वाले भाषण, भ्रामक सूचना और हिंसा पर जश्न मनाने जैसी पोस्ट की बाढ़ आ गई। ये दस्तावेज उस बड़ी सामग्री का हिस्सा हैं, जिन्हें फेसबुक के पूर्व कर्मचारी फ्रांसेस हागेन ने इकट्ठा किया है। फ्रांसेस ने हाल ही में अमेरिकी सीनेट के सामने कंपनी व उसके इंटरनेट मीडिया प्लेटफार्म के बारे में अपना पक्ष रखा है।
न्यूयार्क टाइम्स व एसोसिएटेड प्रेस सहित समाचार संगठनों के समूह को प्राप्त दस्तावेज के मुताबिक, रिपोर्ट में उल्लेख किया गया है कि फर्जी अकाउंट धारक किस प्रकार भारत के सत्तारूढ़ दल व विपक्षी नेताओं को टैग करते हुए राष्ट्रीय चुनाव को प्रभावित करते हैं। न्यूयार्क टाइम्स ने कहा कि वर्ष 2019 के आम चुनाव के बाद निर्गत अलग रिपोर्ट में फेसबुक ने पाया कि बंगाल में 40 फीसद से ज्यादा टाप व्यू या इंप्रेशन फर्जी या अनाधिकृत थे। एक अनाधिकृत अकाउंट के पास तो तीन करोड़ इंप्रेशन थे। व्यू या इंप्रेशन का अर्थ है कि आपके फेसबुक पेज पर पोस्ट की गई सामग्री कितने लोगों ने देखी।
इंडिया केस स्टडी नामक रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि फेसबुक संस्थापक मार्क जुकरबर्ग के ‘सार्थक सामाजिक अभियान” भी भ्रामक सूचनाओं का शिकार हो गया। फेसबुक के पास भारत में समस्याओं के निराकरण के लिए संसाधन कम हैं। देश में मान्यता प्राप्त 22 में से केवल पांच भाषाओं में ही आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआइ) आधारित सामग्री विश्लेषण की सुविधा है, लेकिन इनमें हिंदी व बांग्ला भाषाएं अभी शामिल नहीं हैं।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
July 17, 2026 /
रायपुर. बीते दिन से राजधानी रायपुर का मौसम खुशनुमा हो गया है,पिछले कुछ दिनों के ब्रेक के बाद प्रदेश में बारिश का सिलसिला दोबारा शुरू हो गया है। राजधानी रायपुर समेत कई जिलों में शुक्रवार सुबह से बादल छाए रहे...
By User 6 /
July 13, 2026 /
रायपुर, 13 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ विधानसभा के पावस सत्र के दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पद्म विभूषण से सम्मानित विश्वविख्यात पंडवानी गायिका डॉ. तीजन बाई के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। सदन...
By User 6 /
July 15, 2026 /
रायपुर, 15 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में खेती को आधुनिक और लाभकारी बनाने की दिशा में एक और प्रेरणादायक उदाहरण सामने आया है। राज्य सरकार की कृषि योजनाओं और किसानों की नवाचारी सोच के चलते अब खेती में तकनीकी बदलाव साफ...
By User 6 /
July 15, 2026 /
शनि की चाल हमारे जीवन मे बेहद असर डालती है। इस बार न्याय के देवता शनिदेव 27 जुलाई से वक्री होने जा रहे हैं। यानी वे सीधी चाल छोड़कर उल्टी दिशा में गति करेंगे, इसका असर कई राशियों में देखने...
By User 6 /
July 14, 2026 /
रायपुर. आषाढ़ मास का गुप्त नवरात्र 15 जुलाई से शुरू होगा। नौ देवियों और 10 महाविद्याओं की देवियों की आराधना होगी। श्रद्धालु कलश स्थापना के साथ घरों में पूजन-अर्चन करेंगे। वहीं, साधक तांत्रिक साधना करेंगे। 23 जुलाई को नवरात्र की...
By User 6 /
July 13, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने रायपुर पुलिस कमिश्नरेट में फेरबदल की खबर सामने आई है।इसके लिए गृह विभाग द्वारा आदेश जारी कर दिया गया है। जारी आदेश के अनुसार तारकेश्वर पटेल को रायपुर पुलिस कमिश्नरेट के डीसीपी सेंट्रल जोन की जिम्मेदारी...
By User 6 /
July 12, 2026 /
रायपुरा। राजनांदगांव रेलवे स्टेशन पर एक बड़ा हादसा टल गया.एक जाबाज़ आरपीएफ के एक जवान की तत्परता ने एक 52 वर्षीय यात्री की जान बचा ली. घटना आठ जुलाई की है, जब ट्रेन संख्या 12101 स्टेशन से रवाना हो रही...
By User 6 /
July 13, 2026 /
रायपुर। अयोध्या में नवनिर्मित राम मंदिर के चंदे में चोरी के मामले को लेकर सोमवार को छत्तीसगढ़ विधानसभा में जमकर हंगामा हुआ। विपक्षी कांग्रेस सदस्यों ने आरोप लगाया कि जनता की आस्था से खिलवाड़ हुआ है और काम रोको प्रस्ताव...
By User 6 /
July 13, 2026 /
बिलासपुर। न्यायधानी बिलासपुर में तेज रफ्तार कार ने एक छात्र की जिंदगी छीन ली। रविवार सुबह वेयरहाउस रोड स्थित संजीवनी अस्पताल के सामने हुए सड़क हादसे में 17 वर्षीय छात्र की मौत हो गई। घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आने...
By User 6 /
July 16, 2026 /
पुरी। आज भगवान जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा है. हर साल अपनी मौसी के घर जाना जाते है. रथयात्रा के दौरान भगवान जगन्नाथ, बड़े भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा श्रीमंदिर से निकलकर गुंडिचा मंदिर पहुंचते हैं, जहां वे लगभग सात...