Google Analytics Meta Pixel Facebook users का डाटा हुआ लीक, 50 करोड़ से अधिक फोन नंबर और दूसरी जानकारियां सार्वजनिक - Ekhabri.com

Facebook users का डाटा हुआ लीक, 50 करोड़ से अधिक फोन नंबर और दूसरी जानकारियां सार्वजनिक

फेसबुक पर आज दुनियाभर के लोग हैं। इन लोगों का पूरा डेटा फेसबुक पर उपलब्‍ध है। मगर गत दिनों 50 करोड़ से अधिक फेसबुक यूजर्स की निजी जानकारी लीक हो गई है। फेसबुक के लीक डाटा में ईमेल एड्रेस और फोन नंबर समेत तमाम निजी जानकारियां शामिल हैं। डाटा लीक को लेकर जब दिग्गज सोशल मीडिया कंपनी को घेरा गया  तो कंपनी ने सफाई दी कि यह रिपोर्ट पुरानी है।

मीडिया रिपोर्ट और साइबर विशेषज्ञ के मुताबिक,  50 करोड़ से अधिक फेसबुक यूजर्स की निजी जानकारी हैकर्स के हाथ लग गई है। 2019 में लीक हुए इस डाटा में ईमेल एड्रेस, मोबाइल नंबर, बैंक अकाउंट जैसी तमाम जानकारियां शामिल हैं। हडसन रॉक साइबर क्राइम इंटेलिजेंस फर्म के मुख्य प्रौद्योगिकी अधिकारी एलोन गैल ने शनिवार को ट्वीट कर बताया कि फेसबुक के 533,000,000 यूजर्स की निजी जानकारी लीक हुई है।

गैल ने कहा कि इसका मतलब है कि अगर आप भी फेसबुक का इस्तेमाल कर रहे हैं, तो यह संभावना है कि फेसबुक अकाउंट के लिए उपयोग किया जाने वाला फोन नंबर लीक हो गया। एलोन गैल ने यूजर्स के डाटा लीक को लेकर फेसबुक की निंदा की थी। साथ ही इसे फेसबुक की लापरवाही करार दिया। साइबरक्राइम विशेषज्ञों और यूजर्स ने जब फेसबुक से डाटा लीक को लेकर आलोचना की, तो कंपनी ने इन खबरों को पुरानी रिपोर्ट आधारित बताया। फेसबुक के प्रवक्ता ने कहा कि जिस डाटा की बात हो रही है, वह पुरानी रिपोर्ट है, जो 2019 में लीक होने की जानकारी मिली थी। प्रवक्ता ने कहा कि हमें अगस्त, 2019 में इसकी जानकारी मिली थी और हमने इसे जल्द ही ठीक कर लिया था।

फेसबुक के लीक हुए डाटा को जब बेचने की कोशिश की गई, तब गैल ने ट्वीट किया था। इसमें उन्होंने बताया कि 3.2 करोड़ अमेरिकी यूजर्स और 2 करोड़ फ्रांसीसी यूजर्स की जानकारी है, इस डाटा अकाउंट डिटेल, ईमेल एड्रेस, रिलेश्नशिप स्टेटस, फोन नंबर, पूरा नाम और जन्मतिति समेत कई जानकारियां शामिल हैं।

फेसबुक के यूजर्स का डाटा लीक होने का यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी डाटा लीक को लेकर कंपनी विवादों में रह चुकी है। वर्ष 2016 में एक ब्रिटिश कंसल्टिंग फर्म कैम्ब्रिज एनालिटिका राजनीतिक विज्ञापनों के लिए लाखों फेसबुक यूजर्स की निजी जानकारियां लीक की थीं, जिस काफी विवाद हुआ था।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


मेट्रो में सफर के बाद सांसद का बड़ा ऐलान: रायपुर में भी दौड़ेगी मेट्रो

By User 6 / March 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी Raipur में रायपुर मेट्रो को लेकर उम्मीदें एक बार फिर तेज हो गई हैं। सांसद Brijmohan Agrawal ने New Delhi में मेट्रो यात्रा के बाद संकेत दिए हैं कि भविष्य में रायपुर को भी इस...

छत्तीसगढ़ में घर-जमीन की रजिस्ट्री हुई सस्ती, 0.60% उपकर खत्म

By User 6 / March 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने मध्यमवर्गीय परिवारों और किसानों के लिए बड़ी राहत दी है। विधानसभा ने शुक्रवार को ‘छत्तीसगढ़ उपकर (संशोधन) विधेयक, 2026’ ध्वनिमत से पारित किया। अब अचल संपत्ति की रजिस्ट्री पर 0.60 प्रतिशत उपकर समाप्त कर दिया गया...

छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट: बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट, बदला मौसम…जानें मौसम विभाग की चेतावनी

By User 6 / March 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट के अनुसार प्रदेश में एक बार फिर मौसम ने करवट ले ली है। पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवाती परिसंचरण के सक्रिय होने से मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है। राजधानी रायपुर समेत कई इलाकों में...

धरसीवा: आईडीबीआई बैंक धोखाधड़ी पर खाताधारकों का उग्र प्रदर्शन

By User 6 / March 23, 2026 / 0 Comments
धरसीवा। आईडीबीआई बैंक की धोखाधड़ी के शिकार खाताधारकों का धैर्य अब टूट गया है। करीब डेढ़ माह से न्याय की मांग कर रहे पीड़ितों ने धरसीवा स्थित बैंक शाखा में तालाबंदी कर दी और बैंक के सामने धरना प्रदर्शन शुरू...

चिरमिरी पुलिस का बड़ा खुलासा: रसल एक्का गैंग बेनकाब, जानिए कैसे हुआ पर्दाफाश

By User 6 / March 21, 2026 / 0 Comments
मनेन्द्रगढ़ : नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में चिरमिरी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने अंतरराज्यीय स्तर पर सक्रिय रसल एक्का गैंग का भंडाफोड़ करते हुए पूरे नेटवर्क को ध्वस्त कर दिया। इस कार्रवाई में मास्टरमाइंड...

गैस एजेंसियों पर उमड़ी भीड़, 7 दिन बाद भी नहीं मिल रहा सिलिंडर! रायपुर में क्यों बनी ऐसी स्थिति? पढ़ें रिपोर्ट

By User 6 / March 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर। अंतरराष्ट्रीय हालात और पश्चिमी देशों में युद्ध की स्थिति के बीच रायपुर में एलपीजी सिलिंडर वेटिंग की समस्या बढ़ गई है। जिले की गैस एजेंसियों में 950 से 1,100 सिलिंडर की लंबी वेटिंग चल रही है। अचानक बढ़ी बुकिंग...

रायपुर में 4.5 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

By User 6 / March 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर :गांजा तस्करी के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। राजधानी के नार्थ जोन अंतर्गत खमतराई थाना पुलिस ने 22 मार्च 2026 को यह ऑपरेशन चलाया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान शिव कुमार...

रायपुर में जॉब फेयर: 100+ पदों पर भर्ती का सुनहरा मौका

By User 6 / March 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर : जॉब फेयर के जरिए नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए शानदार अवसर सामने आया है। जिला रोजगार कार्यालय रायपुर द्वारा 23 मार्च को सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक प्लेसमेंट कैंप आयोजित किया जाएगा।...

गोंदिया मेगा ब्लॉक: 20 दिन रेल सेवा ठप, 14 ट्रेनें रद्द

By User 6 / March 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर। गोंदिया मेगा ब्लॉक के चलते दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने बड़ा फैसला लिया है। गोंदिया स्टेशन पर निर्माण कार्य के कारण 5 अप्रैल से 24 अप्रैल तक 20 दिनों का लंबा मेगा ब्लॉक रहेगा। इस दौरान रेल यातायात बुरी...

पीएमओ में नई नियुक्ति, CPR रवि मित्तल को उप सचिव बनाया गया

By Reporter 5 / March 19, 2026 / 0 Comments
  नई दिल्ली। प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) में प्रशासनिक स्तर पर महत्वपूर्ण फेरबदल करते हुए 2016 बैच के आईएएस अधिकारी रवि मित्तल को उप सचिव (डिप्टी सेक्रेटरी) के पद पर नियुक्त किया गया है। इस फैसले को केंद्र सरकार के प्रशासनिक...