Google Analytics Meta Pixel स्वामी आत्मानन्द स्कूलों में बढ़ेगी सुविधाएं, प्राचार्यों की मांग पर कलेक्टर तारण प्रकाश सिन्हा ने जताई सहमति - Ekhabri.com

स्वामी आत्मानन्द स्कूलों में बढ़ेगी सुविधाएं, प्राचार्यों की मांग पर कलेक्टर तारण प्रकाश सिन्हा ने जताई सहमति

निर्माण एजेंसियों को स्टीमेट प्रस्तुत करने के दिए निर्देश
रायपुर। जांजगीर-चाम्पा जिले के स्वामी आत्मानन्द शासकीय उत्कृष्ट विद्यालयों के प्राचार्यों ने स्कूल में अधोसंरचना से संबंधित अनेक कार्यों की मांग रखी है। स्कूल में अतिरिक्त भवन, शौचालय, कीचन, लैब भवन सहित बाऊण्ड्रीवॉल आदि के लिए मांग आने पर कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा ने निर्माण एजेंसियों को संबंधित स्कूलों में जाकर स्टीमेट बनाने के निर्देश दिए हैं। इस संबंध में आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में स्कूल के प्राचार्यों की बैठक लेकर कलेक्टर ने वहां की समस्याओं की जानकारी ली और कहा कि स्वामी आत्मानन्द शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय योजना के रूप में शासन की जो मंशा है, वह धरातल पर नजर आनी चाहिए। विद्यालय में गरीब वर्ग के विद्यार्थी पढ़ाई करते हैं। उन्हें गुण्वत्तापूर्ण शिक्षा मिले और सुविधाएं भी पर्याप्त हो यह सुनिश्चित किया जाना चाहिए। आप लोग वर्तमान में जो कमियां है, उसे दूर करने ईमानदारीपूर्वक कार्य करे और जिले में प्रदेश का सबसे बढ़िया स्वामी आत्मानन्द विद्यालय बनाए। कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने इस संबंध में जिला शिक्षा अधिकारी कुमुदनी बाघ द्विवेदी को निर्देशित किया कि प्राचार्यों से समन्वय बनाकर विद्यालय में अधोसंरचना के कार्यों को गति दें। कलेक्टर ने स्कूल भवन निर्माण एजेंसियों पीडब्ल्यूडी, आरईएस, हाऊसिंग बोर्ड के अधिकारियों से पूर्व में किये गये कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि स्कूल को बेहतर से बेहतर बनाना हम सबकी जिम्मेदारी है। स्कूल बेहतर होंगे और अच्छी शिक्षा मिलेगी तो यहाँ से निकलने वाले विद्यार्थी बेहतर भविष्य बना पायेंगे। देश का नाम रौशन करेंगे। स्वामी आत्मानन्द उत्कृष्ट शासकीय विद्यालय योजना एक बहुत ही महत्वपूर्ण और महत्वकांक्षी योजना है। इससे सभी को मन से जुड़कर कार्य करने की आवश्यकता है। कलेक्टर श्री सिन्हा ने स्कूलों के आवश्यकताओं को ध्यान रखकर स्टीमेट बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने उत्कृष्ट लैब, आधुनिक स्तर का शौचालय, कमरे सहित अन्य जरुरतों पर ध्यान फोकस करने के निर्देश देते हुए कहा कि दिए गए राशि का सदुपयोग ईमानदारी के साथ किया जाना चाहिए। कलेक्टर ने कहा कि विद्यार्थियों की कक्षाओं में प्राकृतिक हवाएं, रोशनी आ सकें, वेन्टीलेशन और एक्जास्ट हो ताकि पढ़ाई करते समय किसी को बैचेनी महसूस न हो। उन्होंने मच्छरों को रोकने खिड़कियों में जाली लगाने के भी निर्देश दिए। कलेक्टर ने कुछ स्वामी आत्मानन्द शासकीय उत्कृष्ट विद्यालयों में अतिरिक्त फर्नीचरों को अन्य स्कूलों में पहुचाने के भी निर्देश दिए। बैठक में संयुक्त कलेक्टर ज्योति पटेल, जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती कुमुदनी बाघ द्विवेदी और प्राचार्य उपस्थित थे।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


कक्षा से समाज तक बदलाव की मिसाल पेश कर रहीं शिक्षिका खेमेश्वरी साहू, रचनात्मक शिक्षा से संवार रहीं बच्चों का भविष्य

By User 6 / October 4, 2026 / 0 Comments
बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के छेरकाडीह स्कूल में शिक्षा के साथ संस्कार, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जागरूकता पर जोर; विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए कर रहीं निरंतर प्रयास   पलारी, बलौदाबाजार-भाटापारा। शिक्षा का उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान देना ही नहीं, बल्कि...

अवैध संबंध के कारण युवक को उतारा मौत के घाट, पति पत्नी में मिलकर की बेरहमी से हत्या सिर को धड़ से किया अलग

By User 6 / October 7, 2026 / 0 Comments
बलरामपुर : जिले से बेहद डरावनी खबर सामने आई हैं, जिसमें पता चला है एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार डवरा चौकी पहुंचकर एक इंसान ने अपने भाई के लापता...

स्कूल से लौटते बच्चों के बीच पहुंचे शिक्षा मंत्री, सुनीं स्कूल की जरूरतें

By User 6 / October 6, 2026 / 0 Comments
रायपुर। दुर्ग जिले के सेलूद में सोमवार को उस समय स्कूली विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे, जब स्कूल की छुट्टी के बाद घर लौट रहे बच्चों के बीच शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव अचानक पहुंच गए। मंत्री ने बच्चों के साथ...

बॉलीवुड के दिग्गज नाना पाटेकर नहीं रहे, कार्डियक अरेस्ट से निधन

By Reporter 5 / October 8, 2026 / 0 Comments
मुंबई/गोवा। भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। अभिनेता ने 8 अक्टूबर 2026 की सुबह गोवा स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से हिंदी और मराठी...

Ekhabri खास खबर: रायपुर में 11 अक्टूबर से गरबा की धूम, शहर के 20 जगहों पर होगा रास गरबा का आयोजन

By Reporter 5 / October 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नवरात्र के शुरू होने के पहले ही राजधानी में गरबा उत्सव की तैयारी हो चुकी है। इस साल नवरात्रि 2026 में राजधानी रायपुर गरबा और डांडिया की रंगीन शाम लेके आ रहा हैं। 11 अक्टूबर से शहर के अलग-अलग...

बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरुचा बाली में हादसे का हुई शिकार, रीढ़ की हड्डी में आई चोट

By User 6 / October 4, 2026 / 0 Comments
मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरुचा बाली में हादसे का शिकार हो गईं। चोट लगने के बाद उन्हें तुरंत बाली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। अब उनकी टीम ने हेल्थ अपडेट दिया है। खबर है कि रीढ़ की हड्डी...

बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन, 8-9 अक्टूबर को जुटेंगे अधिकारी

By User 6 / October 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर। बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन का आयोजन होने जा रहा है। भारत सरकार के सहकारिता मंत्रालय की ओर से 8 और 9 अक्टूबर को जगदलपुर में आयोजित होने वाले इस सम्मेलन में देशभर के वरिष्ठ अधिकारी ‘सहकार...

नाना पाटेकर के निधन में केस दर्ज

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
गोवा. बॉलीवुड एक्टर नाना पाटेकर के निधन के मामले में गोवा पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस ने मेडिको-लीगल ‘अप्राकृतिक मौत’ का केस दर्ज किया है। पुलिस ने BNS की धारा 194 तहत केस दर्ज किया है। पुलिस मौत...

झाड़ू थामकर सफाई अभियान में उतरीं मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, दिया बड़ा संदेश  

By User 6 / October 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर। सेवा संकल्प अभियान एवं स्वच्छता ही सेवा 2026 के तहत सूरजपुर जिले के नगर पंचायत शिवनंदनपुर में जनभागीदारी से विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान में महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने आंबेडकर चौक...

महतारी वंदन से बदली ईश्वरी की जिंदगी, सब्जी-बाड़ी बनी आत्मनिर्भरता की राह

By User 6 / October 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के पेंड्रा विकासखंड के दूरस्थ वनांचल ग्राम बम्हनी की 40 वर्षीय ईश्वरी मरकार के जीवन में महतारी वंदन योजना आर्थिक सहारे से आगे बढ़कर आत्मनिर्भरता का आधार बन गई है। हर महीने बैंक खाते में मिलने वाली...