दुर्ग पुलिस ने एक बड़े साइबर अपराध रैकेट का पर्दाफाश करते हुए फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़ किया है। चौहान टाउन में चल रहे इस अवैध कॉल सेंटर से दो महिला सहित 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। ये आरोपी फर्जी ई-सिम और इंटरनेशनल मोबाइल नंबरों का उपयोग कर मुख्य रूप से अमेरिकी नागरिकों को निशाना बनाते थे, उनके कंप्यूटर और मोबाइल में वायरस भेजकर ठगी करते थे।
नगर पुलिस अधीक्षक भिलाई नगर के नेतृत्व में सुपेला थाना और स्मृति नगर चौकी की संयुक्त टीम ने मुखबिर की सूचना पर चौहान टाउन बी/2 में छापेमारी की। यहां 6 पुरुष और 2 महिलाएं अवैध कॉल सेंटर संचालित करते पाए गए। मुख्य सरगना अर्जुन शर्मा को होटल बेल से हिरासत में लिया गया। जांच में पता चला कि अर्जुन शर्मा, हर्ष अवस्थी और सम्यक के साथ मिलकर यह रैकेट चला रहा था।
आरोपियों का तरीका बेहद शातिराना था। वे फर्जी वेबसाइट और ई-सिम के जरिए अमेरिकी नागरिकों के डिवाइस में वायरस भेजते थे। इसके बाद, कॉल सेंटर से संपर्क कर वायरस हटाने के नाम पर 80 से 200 अमेरिकी डॉलर की मांग की जाती थी। भुगतान ई-वॉलेट और क्रिप्टोकरेंसी के जरिए लिया जाता था, जिसके लिए टेलीग्राम ऐप का इस्तेमाल होता था। ठगी के बाद पीड़ित के डिवाइस को एंटी-वायरस से साफ कर दिया जाता था और उनका नंबर ब्लॉक कर दिया जाता था, ताकि कोई शिकायत न हो सके।
मुख्य आरोपी अर्जुन शर्मा के निर्देश पर सम्यक ई-वॉलेट उपलब्ध कराता था, जिसमें ठगी की रकम जमा होती थी। इस रकम का 15-20 प्रतिशत कमीशन के रूप में सम्यक रखता था और बाकी राशि हवाला के जरिए अर्जुन शर्मा को भेजी जाती थी। कॉल सेंटर में काम करने वाले कर्मचारियों को 25,000 से 30,000 रुपये मासिक वेतन दिया जाता था।
गिरफ्तार आरोपियों में संतोष थापा 24 वर्ष, निवासी लाबान, ईस्ट खासी हिल्स, शिलांग, मेघालय, मुकेश नाथ 24 वर्ष, विवेक देव 24 वर्ष, विशाल कर 26 वर्ष, अनिश आर्यन 29 वर्ष निवासी बरारी, भागलपुर, बिहार, अर्जुन शर्मा 23 वर्ष निवासी ग्रीनफील्ड कॉलोनी, सूरजकुंड, फरीदाबाद, अमित कुमार सिंह 30 वर्ष निवासी मदनपुर खादर, सरिता विहार, नई दिल्ली, पियाली देव 24 वर्ष निवासी लाइथोमुखरा, ईस्ट खासी हिल्स, शिलांग, मेघालय व रिया राय 27 वर्ष निवासी चौहान टाउन, स्मृति नगर, सुपेला, दुर्ग है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
August 4, 2026 /
रायपुर। राजधानी रायपुर में करोड़ों रुपये के कथित नकली नोटों के सौदे के नाम पर एक कारोबारी से 1.13 करोड़ रुपये की ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि जाली नोट उपलब्ध कराने का झांसा देकर आरोपियों...
By User 6 /
August 4, 2026 /
रायपुर. राजधानी रायपुर के विधानसभा रोड पर मंगलवार 4 अगस्त को भयानक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है, जिसमें दो वर्षीय मासूम की जान चली गई। निजी स्कूल की बस की चपेट में आने से बच्चे की मौके पर ही मौत...
By User 6 /
August 4, 2026 /
नई दिल्ली। एअर इंडिया की फुकेट से दिल्ली आ रही फ्लाइट AI2379 मंगलवार को तेज टर्बुलेंस की चपेट में आ गई। अचानक तेज झटकों के कारण विमान कई बार हिलने लगा और कुछ समय के लिए नीचे की ओर आया।...
By Reporter 5 /
August 5, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में राज्य के विकास, सुशासन, डिजिटल अर्थव्यवस्था और औद्योगिक विस्तार से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इन फैसलों का उद्देश्य छत्तीसगढ़ को...
By User 6 /
August 5, 2026 /
रायपुर। 12 अगस्त को हरियाली अमावस्या है। अमावस्या के दिन पितरों को जल अर्पित करना बहुत महत्वपूर्ण माना गया है। इसे पितृ तर्पण कहा जाता है। माना जाता है कि पितरों को श्रद्धा और भक्ति भाव से जल देने से...
By User 6 /
August 5, 2026 /
बिलासपुर। हाईकोर्ट ने बड़ा आदेश सुनाया है, जिसके अनुसार अधिग्रहण और मुआवजा दिए बिना भूमि के उपयोग पर रोक नहीं लगाई जा सकती। रायगढ़ जिले में कलेक्टर ने 4 फरवरी 2005 को रायगढ़-रेगपाली, रायगढ़-खरसिया, रायगढ़-सारंगढ़ और रायगढ़-धर्मजयगढ़ राष्ट्रीय राजमार्गों की...
By User 6 /
August 3, 2026 /
रायपुर। राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ विकासखंड के ग्राम डुंडेरा की नन्हीं बच्ची जीविका के जीवन में अब एक नई शुरुआत होने जा रही है। जन्म से श्रवण बाधिता से जूझ रही जीविका अब दुनिया की आवाजें सुन सकेगी। यह संभव...
By User 6 /
August 6, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में निराश्रित और घुमंतू मवेशियों के संरक्षण के लिए राज्य सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है। ‘गौधाम योजना’ के तहत प्रदेशभर में चरणबद्ध तरीके से 1,460 गौधाम स्थापित किए जाएंगे। इस पहल का उद्देश्य बेसहारा पशुओं को...
By User 6 /
August 7, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में एलपीजी उपभोक्ताओं के लिए खुशखबरी है.यहां अब ग्राहकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए 15 अगस्त से रायपुर में पहली बार 10 किलो का हल्का और पारदर्शी गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जाएगा. इस सिलेंडर की सबसे...
By User 6 /
August 7, 2026 /
मुंबई. बॉलीवुड सुपरस्टार बजरंगी भाईजान याने की सलमान खान एक बार फिर अपनी दरियादिली को लेकर चर्चा में हैं। असम में आई भीषण बाढ़ से प्रभावित परिवारों की मदद के लिए उन्होंने अपना हाथ आगे बढ़ाया है। सलमान खान ने...