Google Analytics Meta Pixel मुख्यमंत्री के मंशानुरूप विलुप्त हो रहे फसलों को पुनर्जीवित करने कृषकों को किया जा रहा निरंतर प्रोत्साहित - Ekhabri.com

मुख्यमंत्री के मंशानुरूप विलुप्त हो रहे फसलों को पुनर्जीवित करने कृषकों को किया जा रहा निरंतर प्रोत्साहित

5 कृषकों के मध्य एक हैक्टर में कोदो लगाने की बनी सहमति
सूरजपुर। कलेक्टर इफ्फत आरा पदेन अध्यक्ष आत्मा योजना व जिला पंचायत के सीईओ लीना कोसम के निर्देशन एवं सचिव उपसंचालक कृषि दिनेश चंद्र कोसले के मार्गदर्शन में ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी अभिषेक सिंह द्वारा चयनित ग्राम शंकरपुर पंचायत में 50 एकड़ में प्रति एकड़ 1 किसान चयन कर आत्मा योजना अंतर्गत कोदो बीज का वितरण सरपंच मती राधिका सिंह के मुख्य अतिथि व समस्त पंचो की उपस्थिति में पंचायत भवन में किया गया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के मंशानुरूप विलुप्त हो रहें अनाजों को पुनर्जीवित करने के उद्देश्य से कोदो, कुटकी, मेजहरी, रागी आदि की खेती हेतु निरंतर प्रोत्साहित किया जा रहा है। सभा को सम्बोधित करते हुए कृषि विस्तार अधिकारी ने बताया की कोदो की खरीदी शासन द्वारा निर्धारित 3000 रूपए प्रति क्विंटल की दर से खरीदी वनोपज समिति द्वारा की जाती है, इसके साथ-साथ राजीव गांधी किसान न्याय योजना अंतर्गत धान के बदले अन्य फसलों पर कृषको को इनपुट सब्सिडी भी दी जा रही है। कृषकों ने इस योजना को अपनाकर योजना की तारीफ की और 5 कृषकों ने एक हैक्टर में कोदो लगाने की सहमति प्रदान की। जिसमें उन किसानों को माला पहनाकर स्वागत किया गया। समारोह में कोदो को लगाने हेतु विस्तार से विधि का वर्णन किया गया और समस्त खेती को वर्मी कम्पोस्ट खाद से करने की अपील की गई। कार्यक्रम में सेक्टर प्रभारी मुन्ना सिंह, कुमार सिंह, सहदेव, रामकुमार एवं ग्रामीण उपस्थित रहें। कार्यक्रम में वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी शिव शंकर यादव, कृषि विकास अधिकारी अचल राजवाड़े का विशेष योगदान रहा।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ में बदलेगा मौसम, 2 और 3 नवंबर को बारिश की संभावना

By Reporter 5 / November 1, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। बंगाल की खाड़ी में विकसित हो रहे नए मौसमी सिस्टम का असर प्रदेश में दिखाई देने की संभावना है। मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ में गरज-चमक, वज्रपात और...

छत्तीसगढ़ राज्योत्सव में 36 विभूतियों को मिलेगा राज्य अलंकरण सम्मान

By Reporter 5 / November 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित राज्योत्सव 2026 में प्रदेश की 36 विभूतियों और संस्थाओं को प्रतिष्ठित राज्य अलंकरण से सम्मानित किया जाएगा। कला, संस्कृति, साहित्य, पत्रकारिता, खेल, समाजसेवा, शिक्षा, कृषि, चिकित्सा, लोककला और विभिन्न क्षेत्रों में...

फसल नुकसान पर किसानों को मिलेगी आर्थिक मदद, CM साय ने दिए निर्देश

By User 6 / October 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में चक्रवात ‘अर्नब’ के कारण फसलों को हुए नुकसान के बाद प्रभावित किसानों को जल्द राहत मिलने की उम्मीद है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के सभी जिला कलेक्टरों को तत्काल फसल क्षति का सर्वेक्षण कराने और...

छत्तीसगढ़ महतारी की आराधना कर मुख्यमंत्री ने प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

By Reporter 5 / November 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ महतारी की विधिवत पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, खुशहाली और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।   मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा...

CBSE के छात्रों के लिए अहम खबर, 10 और 9 क्लास से हटाए गए यह पाठ्यक्रम

By User 6 / October 30, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 9वीं और 10वीं के विद्यार्थियों की विषय योजना में बदलाव किया है। नई व्यवस्था के तहत शैक्षणिक सत्र 2027-28 में कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा देने वाले विद्यार्थियों को पर्यावरण शिक्षा...

अमित शाह आज करेंगे आर्टेमिस शांति हॉस्पिटल का भव्य उद्घाटन

By Reporter 5 / November 3, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर को स्वास्थ्य सुविधाओं के क्षेत्र में एक बड़ी सौगात मिलने जा रही है। आर्टेमिस हॉस्पिटल्स के नए अस्पताल 'आर्टेमिस शांति हॉस्पिटल' का शुभारंभ आज 3 नवंबर को होगा। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह इस समारोह...

महादेव सट्टेबाजी एप का प्रमोटर सौरभ चंद्राकर ओमान से भारत प्रत्यर्पित

By Reporter 5 / November 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 1 नवंबर 2026। महादेव ऑनलाइन सट्टेबाजी एप मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) को बड़ी सफलता मिली है। इस मामले के प्रमुख आरोपी और महादेव ऑनलाइन बुक सिंडिकेट के प्रमोटर सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत प्रत्यर्पित कर लिया...

बाबा कार्तिक उरांव के नाम पर होगा इंजीनियरिंग कॉलेज, सीएम साय की बड़ी घोषणा  

By User 6 / October 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जनजातीय समाज के महान जननायक, प्रख्यात अभियंता और पूर्व सांसद बाबा कार्तिक उरांव की जन्मशताब्दी पर उनकी आदमकद प्रतिमा का वर्चुअल अनावरण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने अंबिकापुर के शासकीय इंजीनियरिंग...

आज से नवा रायपुर में तीन दिवसीय छत्तीसगढ़ राज्योत्सव का भव्य आगाज

By Reporter 5 / November 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, लोकपरंपराओं और कला-संगीत का भव्य उत्सव छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 आज 1 नवंबर से शुरू होने जा रहा है। नवा रायपुर अटल नगर स्थित राज्योत्सव मैदान में 1...

राज्योत्सव में पलक मुच्छल की आवाज पर झूमे दर्शक, छत्तीसगढ़ी कलाकारों ने बांधा समां

By Reporter 5 / November 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 1 नवंबर 2026। छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 की सांस्कृतिक संध्या गीत-संगीत और नृत्य की शानदार प्रस्तुतियों के नाम रही। इस दौरान छत्तीसगढ़ी लोक संस्कृति से लेकर बॉलीवुड संगीत तक का अनूठा संगम देखने को मिला। लोकप्रिय गायक अनुराग शर्मा, लोक...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *