Google Analytics Meta Pixel 3100 रुपये प्रति क्विंटल दर से किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत - Ekhabri.com

3100 रुपये प्रति क्विंटल दर से किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत

रायगढ़, 18 नवंबर 2025।राज्य में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में किसानों की आर्थिक उन्नति और सशक्तिकरण के लिए निरंतर प्रभावी प्रयास किए जा रहे हैं। सरकार ने अपने कार्यकाल की शुरुआत में ही प्रति एकड़ 21 क्विंटल और प्रति क्विंटल 3100 रुपये की दर से धान खरीदी का निर्णय लेकर किसानों को बड़ी राहत दी थी। इस किसान हितैषी नीति का लाभ इस वर्ष भी रायगढ़ जिले के किसानों को व्यापक रूप से मिल रहा है। खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के अंतर्गत जिले में 15 नवंबर से धान खरीदी सुचारू रूप से प्रारंभ हो चुकी है।

ग्राम कोड़तराई में धान खरीदी को लेकर विशेष उत्साह देखा गया। इसी क्रम में किसान श्याम दयाल पटेल ने बताया कि सरकार की पारदर्शी और संवेदनशील धान खरीदी नीति ने उनके परिवार के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाए हैं। तीन भाई मिलकर 40 एकड़ भूमि पर धान की खेती करते हैं। इस वर्ष जारी हुए पहले टोकन के अंतर्गत उन्होंने 44 क्विंटल धान की बिक्री की है।

 

श्याम दयाल पटेल ने बताया कि प्रति एकड़ 21 क्विंटल की सीमा और 3100 रुपये प्रति क्विंटल के समर्थन मूल्य ने उनकी वार्षिक आय में उल्लेखनीय वृद्धि की है। बढ़ी हुई आमदनी से वे परिवार की महत्वपूर्ण जरूरतें, बच्चों की उच्च शिक्षा, कृषि उपकरणों की खरीद तथा भविष्य की योजनाओं को मजबूती प्रदान करने में सक्षम हो रहे हैं। उन्होंने इस नीति को किसानों के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए महत्वपूर्ण कदम बताया।

 

धान खरीदी केंद्रों की व्यवस्थाओं की प्रशंसा करते हुए उन्होंने कहा कि इस वर्ष भी सभी मूलभूत सुविधाएं सुव्यवस्थित रूप से उपलब्ध कराई गई हैं। केंद्रों पर छाया, बैठने की व्यवस्था, पेयजल, सटीक तौल और पर्याप्त बारदाना जैसी सुविधाओं ने किसानों को सहूलियत प्रदान की है। इन पारदर्शी और सुचारू व्यवस्थाओं से कोड़तराई सहित पूरे जिले के किसानों में संतोष का माहौल है। किसानों ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त किया है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


मेट्रो में सफर के बाद सांसद का बड़ा ऐलान: रायपुर में भी दौड़ेगी मेट्रो

By User 6 / March 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी Raipur में रायपुर मेट्रो को लेकर उम्मीदें एक बार फिर तेज हो गई हैं। सांसद Brijmohan Agrawal ने New Delhi में मेट्रो यात्रा के बाद संकेत दिए हैं कि भविष्य में रायपुर को भी इस...

शराब पीकर ड्राइविंग पर बड़ी कार्रवाई, 27 चालकों पर जुर्माना

By User 6 / March 18, 2026 / 0 Comments
केसीजी: जिले में सड़क सुरक्षा को मजबूत करने के लिए पुलिस ने सख्त कदम उठाए हैं। केसीजी शराब पीकर ड्राइविंग कार्रवाई के तहत जिला पुलिस ने व्यापक वाहन जांच अभियान चलाया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य यातायात नियमों का पालन...

भाजपा के दावे खोखले, कल दुर्ग से हजारों कार्यकर्ता पहुंचेंगे रायपुर: अरुण वोरा

By User 6 / March 16, 2026 / 0 Comments
दुर्ग।छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 17 मार्च को कांग्रेस द्वारा भाजपा सरकार के खिलाफ विधानसभा घेराव किया जाएगा। इस प्रदर्शन में प्रदेशभर से हजारों कार्यकर्ता रायपुर पहुंचेंगे। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जिला और ब्लॉक स्तर पर तैयारियां तेज...

रायपुर में दो दिवसीय आदि परब का रंगारंग आगाज, जनजातीय संस्कृति की झलक

By User 6 / March 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 13 मार्च 2026। राजधानी रायपुर में जनजातीय संस्कृति और परंपराओं को समर्पित दो दिवसीय आदि परब का रंगारंग आगाज हुआ। इस आयोजन में छत्तीसगढ़ के साथ तेलंगाना, ओडिशा, महाराष्ट्र और झारखंड के आदिवासी लोक कलाकार भाग ले रहे हैं।...

अप्रैल में 14 ट्रेनें रद्द: छत्तीसगढ़ के यात्रियों को बड़ा झटका

By User 6 / March 19, 2026 / 0 Comments
Raipur : छत्तीसगढ़ की राजधानी Raipur से होकर गुजरने वाली 14 ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं, जिससे यात्रियों को बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। रेलवे के अनुसार, ये ट्रेनें 5 अप्रैल से 24 अप्रैल के बीच...

कोरोना से प्रभावित बिजली उपभोक्ताओं को राहत, 758 करोड़ की छूट

By User 6 / March 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 14 मार्च 2026। प्रदेश में आर्थिक रूप से कमजोर बिजली उपभोक्ताओं को राहत देने के उद्देश्य से शुरू की गई मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना बड़ी सहूलियत बनकर सामने आई है। इस योजना के माध्यम से कोरोना महामारी...

19 मार्च से शुरू होगी चैत्र नवरात्रि, इस दिन से विक्रम संवत 2083

By User 6 / March 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर/हिंदू धर्म के प्रमुख पर्वों में शामिल Chaitra Navratri इस वर्ष 19 मार्च 2026 से प्रारंभ होने जा रहा है। हिंदू पंचांग के अनुसार इसी दिन से Vikram Samvat 2083 की भी शुरुआत होगी, जिसे सिद्धार्थ संवत के नाम से...

रायपुर के उरला औद्योगिक क्षेत्र में भीषण आग, टिंबर और सरिया फैक्ट्री जली

By User 6 / March 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर के उरला औद्योगिक क्षेत्र में देर रात अचानक भीषण आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार उरला इंडस्ट्रियल एरिया में स्थित टिंबर और सरिया से जुड़ी एक फैक्ट्री में आग लग गई, जिसने...

मौज-मस्ती नहीं, मौत का खेल: मौदहापारा में चाकूबाजी के बाद पुलिस का बड़ा एक्शन, 4 दबोचे गए

By User 6 / March 17, 2026 / 0 Comments
Raipur : एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां पुरानी रंजिश के चलते चाकू से जानलेवा हमला किया गया। यह घटना 16 मार्च की शाम करीब 5 बजे थाना मौदहापारा क्षेत्र के तालाब पार बीटीएस चौक के पास हुई। आरोपियों...

रायपुर में अवैध प्लाटिंग पर प्रशासन की कार्रवाई, कई निर्माण ढहाए

By User 6 / March 16, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 15 मार्च 2026। रायपुर जिले में अवैध प्लाटिंग के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए विभिन्न गांवों में कार्रवाई की। जिला प्रशासन की टीम ने बिना वैध अनुमति के की जा रही प्लाटिंग पर बुलडोजर चलाकर कई अवैध...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *