Google Analytics Meta Pixel वर्मी कम्पोस्ट के उपयोग को बढ़ावा देने किसानों को किया जाए प्रोत्साहित : मंत्री मोहम्मद अकबर - Ekhabri.com

वर्मी कम्पोस्ट के उपयोग को बढ़ावा देने किसानों को किया जाए प्रोत्साहित : मंत्री मोहम्मद अकबर

किसानों को 5,800 करोड़ रूपए ब्याज मुक्त कृषि ऋण देने का लक्ष्य
रासायनिक खाद और प्रमाणित बीज का भंडारण एवं वितरण सुनिश्चित करने के निर्देश
मंत्री मोहम्मद अकबर और मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम ने की सहकारिता विभाग के कार्यों की समीक्षा
रायपुर। वन एवं परिवहन मंत्री मोहम्मद अकबर और सहकारिता एवं आदिम जाति कल्याण मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम ने गुरुवार को अधिकारियों की बैठक लेकर सहकारिता विभाग के कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। मंत्री श्री अकबर ने कहा कि प्रदेश में जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए वर्मी कम्पोस्ट के प्रति किसानों को प्रोत्साहित किया जाए। उन्होंने राज्य सरकार द्वारा किसानों को ब्याज मुक्त दी जाने वाली अल्पकालीन कृषि ऋण वितरण व्यवस्था सहित किसानों के मांग के अनुरूप रासायनिक उर्वरकों का भंडारण एवं वितरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसानों को फसल के लिए पर्याप्त मात्रा में प्रमाणित बीज का भंडारण एवं वितरण सुगमता के साथ किया जाए ताकि खरीफ सीजन में बोनी के समय किसानों को प्रमाणित बीज प्राप्ंत करने में कोई परेशानी न हो।
2022 में किसानों के लिए 5 हजार 800 करोड़ रूपए का ब्याज मुक्त कृषि ऋण वितरण का लक्ष्य
बैठक में मंत्रीद्वय श्री अकबर और डॉ. टेकाम ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा इस खरीफ विपणन वर्ष 2022 में किसानों के लिए 5 हजार 800 करोड़ रूपए का ब्याज मुक्त कृषि ऋण वितरण का लक्ष्य रखा गया है। इस वर्ष के 11 मई तक किसानों को 965 करोड़ रूपए का ब्याज मुक्त कृषि ऋण वितरित किए जा चुके हैं। जबकि पिछले खरीफ वर्ष में इस तारीख को 39 करोड़ 32 लाख रूपए का ऋण वितरित किया गया था। मंत्रियों ने बताया कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की पहल पर राज्य सरकार प्रदेश में जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए वर्मी कम्पोस्ट का उपयोग करने के लिए किसानों को प्रोत्साहित कर रही है। सहकारी समितियों के माध्यम से किसानों को वर्मी कम्पोस्ट उपलब्ध कराया जा रहा है। समितियों द्वारा किसानों को प्रति एकड़ 1 क्विंटल के मान से वर्मी कम्पोस्ट वितरित किया जा रहा है। साथ ही किसानों की आवश्यकता तथा मांग पर अतिरिक्त वर्मी कम्पोस्ट वितरण की व्यवस्था भी की गई है। सहकारी समितियों के माध्यम से लगभग 20 लाख 5 हजार 139 किसानों के कुल रकबा 40 लाख 31 हजार 230 एकड़ में प्रति एकड़ 1 क्विंटल सुपर कम्पोस्ट खाद के मान से रकबा के बराबर ही वर्मी कम्पोस्ट खाद वितरण व्यवस्था सुनिश्चित कर ली गयी है।
इस वर्ष किसानों को 8.55 लाख मीट्रिक टन रासायनिक खाद वितरित करने का लक्ष्य
मंत्रियों ने बैठक में बताया कि सुपर कम्पोस्ट खाद के साथ ही इस वर्ष किसानों को 8.55 लाख मीट्रिक टन रासायनिक खाद वितरित करने का लक्ष्य है। अभी तक किसानों को 0.51 लाख मीट्रिक टन रासायनिक उर्वरक वितरित किये जा चुके हैं। वर्तमान में सहकारी समितियों में 1.58 लाख मीट्रिक टन रासायनिक खाद उपलब्ध है। बैठक में विधायक सत्यनारायण शर्मा, अपेक्स बैंक के चेयरमैन बैजनाथ चंद्राकर, जिला सहकारी बैंक रायपुर के अध्यक्ष पंकज शर्मा, जिला सहकारी बैंक दुर्ग के अध्यक्ष जवाहर वर्मा, जिला सहकारी बैंक राजनांदगांव के अध्यक्ष नवाज खान, जिला सहकारी बैंक बिलासपुर के अध्यक्ष प्रमोद नायक और जिला सहकारी बैंक सरगुजा (अंबिकापुर) के श्रीराम जी राव, सहकारिता विभाग के विशेष सचिव हिमशिखर गुप्ता, अपर पंजीयक सहकारी संस्थाएं एच.के. दोषी, सहकारिता विभाग के उप सचिव पी.एस. सर्पराज, अपैक्स बैंक के प्रबंध संचालक के.एन. कान्डे सहित जिला सहकारी केन्द्रीय बैंकों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी उपस्थित थे।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


ट्रेनी IPS पर राहुल बंसल 1 करोड़ रिश्वत लेने का आरोप,जानिए क्या है मामला

By User 6 / August 7, 2026 / 0 Comments
अंबिकापुर/नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में पदस्थ ट्रेनी IPS एवं CSP राहुल बंसल से जुड़ी अहम खबर सामने आई है। IPS पर एक ठगी मामले की जांच के दौरान 1 करोड़ रुपए रिश्वत लेने का गंभीर आरोप लगा है। हरियाणा...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के बड़े फैसले, AI मिशन सहित सात अहम निर्णय

By Reporter 5 / August 5, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में राज्य के विकास, सुशासन, डिजिटल अर्थव्यवस्था और औद्योगिक विस्तार से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इन फैसलों का उद्देश्य छत्तीसगढ़ को...

हरियाली अमावस्या के दिन पितरों को दें तर्पण मिलेगी संतुष्टि, जानिए तर्पण का सही समय

By User 6 / August 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर। 12 अगस्‍त को हरियाली अमावस्‍या है। अमावस्‍या के दिन पितरों को जल अर्पित करना बहुत महत्वपूर्ण माना गया है। इसे पितृ तर्पण कहा जाता है। माना जाता है कि पितरों को श्रद्धा और भक्ति भाव से जल देने से...

मानपुर मानपुर जिले में फिर से बाघ का आतंक, खेते जाने से डर रहे ग्रामीण

By User 6 / August 7, 2026 / 0 Comments
मोहला-मानपुर मानपुर जिले में एक बार फिर बाघ ने ग्रामीणों में दहशत पैदा कर दी है. मानपुर ब्लॉक के औंधी (नवागांव) उप वन परिक्षेत्र अंतर्गत निडेली गांव में बाघ ने बैल पर हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर...

12 अगस्त की तारीख रखे याद, उस दिन पड़ने वाला है सूर्य ग्रहण

By User 6 / August 10, 2026 / 0 Comments
इस साल का दूसरा और आखिरी सूर्य ग्रहण 12 अगस्त को लगने जा रहा है। खगोलीय और ज्योतिषीय दृष्टि से इस सूर्य ग्रहण को खास माना जा रहा है। कई राशियों में इसका असर नजर आएगा। भारतीय समय के अनुसार...

रायपुर में सुकमा की पुनर्वासित बेटियों ने रैंप पर दिखाई नई पहचान

By User 6 / August 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर।छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आयोजित राष्ट्रीय हथकरघा दिवस कार्यक्रम के दौरान एक भावुक और प्रेरणादायक दृश्य देखने को मिला। पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित इस कार्यक्रम में सुकमा जिले के चिंतलनार की पुनर्वासित बेटियों ने पहली बार बड़े...

छत्तीसगढ़ में समावेशी ग्रामीण विकास हेतु TRI-सरकार साझेदारी मजबूत

By User 6 / August 6, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 5 अगस्त 2026।छत्तीसगढ़ में समावेशी ग्रामीण विकास को गति देने के उद्देश्य से ट्रांसफॉर्म रूरल इंडिया (TRI) और राज्य सरकार के बीच महत्वपूर्ण साझेदारी की शुरुआत हुई है। यह पहल राज्य में सामुदायिक नेतृत्व आधारित विकास मॉडल को मजबूत...

हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, अब अधिग्रहण और मुआवजा दिए बिना भूमि के उपयोग पर रोक नहीं लगाई जा सकती

By User 6 / August 5, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर। हाईकोर्ट ने बड़ा आदेश सुनाया है, जिसके अनुसार  अधिग्रहण और मुआवजा दिए बिना भूमि के उपयोग पर रोक नहीं लगाई जा सकती। रायगढ़ जिले में कलेक्टर ने 4 फरवरी 2005 को रायगढ़-रेगपाली, रायगढ़-खरसिया, रायगढ़-सारंगढ़ और रायगढ़-धर्मजयगढ़ राष्ट्रीय राजमार्गों की...

खुशखबरी: 15 अगस्त से एलपीजी उपभोक्ताओं के मिलेगा अब 10 किलो का छोटा सिलेंडर, पारदर्शी के साथ होगा हल्का भी

By User 6 / August 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में एलपीजी उपभोक्ताओं के लिए खुशखबरी है.यहां अब ग्राहकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए 15 अगस्त से रायपुर में पहली बार 10 किलो का हल्का और पारदर्शी गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जाएगा. इस सिलेंडर की सबसे...

बजरंगी भाईजान ने दिखाई दरियादिली….असम बाढ़ पीड़ितों के लिए की यह घोषणा

By User 6 / August 7, 2026 / 0 Comments
मुंबई. बॉलीवुड सुपरस्टार बजरंगी भाईजान याने की सलमान खान एक बार फिर अपनी दरियादिली को लेकर चर्चा में हैं। असम में आई भीषण बाढ़ से प्रभावित परिवारों की मदद के लिए उन्होंने अपना हाथ आगे बढ़ाया है। सलमान खान ने...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *