Google Analytics Meta Pixel ट्रेन की चपेट में आने से पिता-पुत्र की मौत - Ekhabri.com

ट्रेन की चपेट में आने से पिता-पुत्र की मौत

कोटा -ट्रेन की चपेट में आने से पिता-पुत्र की मौत हो गई। दोनों रेलवे ट्रैक पार कर दूसरी ओर जा रहे थे। तभी ट्रेन आ गई और दोनों उसकी चपेट में आ गए। इस हादसे में युवक ट्रेन से टकराकर 10 फीट दूर जा गिरा और मौके पर उसकी मौत हो गई। वहीं, गंभीर रूप से घायल उसके पिता ने अस्पताल ले जाते वक्त दम तोड़ दिया। घटना बिलासपुर जिले के कोटा थाना क्षेत्र की है।जानकारी के मुताबिक कोटसागरपारा निवासी श्याम कारे (50) रोजी मजदूरी करता था। उसकी पत्नी तुलसा कारे (46) और बेटा उमेश कारे (29) भी उसके साथ काम करते थे। सोमवार की रात तीनों रिश्तेदारी में कोटा आए थे। रात में श्याम और उसके बेटे उमेश ने शराब पी रखी थी। तीनों खाना खाने के बाद रात में ही पैदल गांव जाने के लिए निकल गए। तुलसा कारे उनके आगे-आगे चल रही थी, जबकि, श्याम और उसका बेटा पीछे था।
बताया जा रहा है कि रात करीब 12 बजे तीनों रेलवे फाटक के पास पहुंचे थे। तुलसा रेलवे ट्रैक पार कर आगे चली गई। इस दौरान श्याम और उमेश ट्रैक पर ही थे। तभी ट्रेन आ गई और दोनों को टक्कर मारते हुए आगे बढ़ गई। ट्रेन की ठोकर से उमेश 10 फीट दूर जा गिरा और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। वहीं, उसके पिता श्याम के सिर में गंभीर चोटें आई और वह बेहोश होकर ट्रैक के किनारे गिर गया। इस हादसे के बाद आगे चल रही तुलसा दौड़ते हुए उनके पास आई। महिला अपने पति और बेटे को देखकर बदहवाश होकर चिल्लाने लगी। इस घटना के बाद आसपास के लोगों ने पुलिस को डायल 112 पर सूचना दी। इस दौरान घायल श्याम के साथ ही उमेश के शव को कोटा अस्पताल ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद श्याम को बिलासपुर रेफर किया गया। लेकिन, रास्ते में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मंगलवार को दोनों शव को पोस्टमॉर्टम के बाद परिजन को सौंप दिया। वहीं, मर्ग कायम कर मामले की जांच की जा रही है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ BJP को मिला नया प्रभारी, स्मृति ईरानी संभालेंगी संगठन की कमान

By User 6 / September 23, 2026 / 0 Comments
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए नए प्रदेश प्रभारियों और सह-प्रभारियों की नियुक्ति की है। इसी क्रम में स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ का प्रदेश प्रभारी बनाया गया है, जबकि सिद्धार्थ शंभू...

25 को अनंत चतुर्दशी, विधि के साथ करिए लम्बोदर महाराज की बिदाई

By User 6 / September 20, 2026 / 0 Comments
वैदिक पंचांग के अनुसार, भाद्रपद शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि पर अनंत चतुर्दशी (Anant chaturdashi 2026) मनाई जाती है और इस दिन गणेश विसर्जन किया जाता है। इस अवसर पर भगवान गणेश की पूजा-अर्चना करने के बाद गणेश जी की...

लिंगराज मंदिर पहुंचे CM साय, छत्तीसगढ़ की सुख-समृद्धि के लिए की पूजा

By User 6 / September 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रविवार को भुवनेश्वर प्रवास के दौरान प्रसिद्ध भगवान लिंगराज मंदिर पहुंचकर सपत्नीक दर्शन-पूजन किया। उन्होंने विधि-विधान से भगवान लिंगराज की पूजा-अर्चना कर छत्तीसगढ़ के नागरिकों की सुख-समृद्धि, खुशहाली और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।...

पंजाब के बाद आसाम में भी भूपेश बघेल का विरोध

By User 6 / September 22, 2026 / 0 Comments
समागुडी. असम के नगांव लोकसभा उपचुनाव के प्रचार के दौरान सोमवार को समागुड़ी के बरमा इलाके में कांग्रेस नेताओं के काफिले पर कथित तौर पर पथराव का मामला सामने आया। काफिले में असम कांग्रेस प्रभारी और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री...

पितृ में ना करें पूर्वजों की अनदेखी, तिथियों के अनुसार करें पितृ की पूजा

By User 6 / September 24, 2026 / 0 Comments
पितृ पक्ष आने वाला है। घरों में एक बार फिर पितरों के निमित्त श्राद्ध और तर्पण की तैयारियां शुरू होंगी। हिंदू धर्म में इन दिनों को पूर्वजों के प्रति श्रद्धा जताने का समय माना गया है। परिवार में जिन लोगों...

नवा रायपुर में 22 सितंबर को सजेगी तीज मिलन उत्सव की भव्य रंगत

By User 6 / September 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक-संस्कृति, पारंपरिक तिहार और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से नवा रायपुर में भव्य तीज मिलन उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम 22 सितंबर 2026, मंगलवार को दोपहर 12 बजे से...

रायपुर में गणेश विसर्जन की तैयारी पूरी, महादेव घाट पर कंट्रोल रूम बनेगा

By User 6 / September 22, 2026 / 0 Comments
रायपुर। अनंत चतुर्दशी के अवसर पर रायपुर में गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन को लेकर नगर पालिक निगम ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा के निर्देश पर इस वर्ष भी खारून नदी के किनारे महादेव...

छत्तीसगढ़ में डिजिटल क्रांति की दस्तक, वसुंधरा परियोजना बदलेगी राजस्व सेवाओं का स्वरूप

By User 6 / September 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार नागरिकों को सुगम, त्वरित और पारदर्शी राजस्व सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में डिजिटल बदलाव की बड़ी पहल कर रही है। राजस्व, आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विभाग की ‘वसुंधरा’ परियोजना के माध्यम से प्रदेश के पुराने और...

ओडिशा प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पूर्व राज्यपाल से की मुलाकात

By User 6 / September 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपने ओडिशा प्रवास के दौरान सोमवार को भुवनेश्वर में छत्तीसगढ़ के पूर्व राज्यपाल एवं वरिष्ठ राजनेता विश्वभूषण हरिचंदन से उनके निवास पर सौजन्य भेंट की।   मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस दौरान विश्वभूषण...

रायगढ़ जिले में बस और ट्रक में भीषण टक्कर, कई यात्री हुए घायल

By User 6 / September 24, 2026 / 0 Comments
रायगढ़। रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ के कोयलर क्षेत्र में गुरुवार को भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है, इस दुर्घटना में पूर्णागिरि बस और ट्रक की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में बस में सवार करीब 10 से 12...