Google Analytics Meta Pixel जिले में अनुकूल वर्षा से कृषि कार्यो में आयी तेजी,धान की बोआई 92 प्रतिशत पूर्ण - Ekhabri.com

जिले में अनुकूल वर्षा से कृषि कार्यो में आयी तेजी,धान की बोआई 92 प्रतिशत पूर्ण


बलौदाबाजार। जिले में 1जून 2021 से आज दिनांक तक लगभग 600 मिलीमीटर वर्षा के साथ कृषि कार्य में भी तेजी आ गई है।अब तक जिलें में 92 प्रतिशत धान की बोआई पूरी कर ली गयी है। इस संबध में जानकारी देतें हुए उपसंचालक कृषि सत राम पैकरा ने बताया कि जिलें में खरीफ फसलों धान का लक्ष्य क्षेत्र 2 लाख 30 हजार 800 हेक्टेयर है।


अरहर, उड़द सहित दलहनी फसलों का रकबा 7020 हेक्टेयर तथा तिलहन 159 हेक्टेयर एवं अन्य फसल 3970 हेक्टेयर है। जिसके विरूद्ध धान 2 लाख 14 हजार 279 हेक्टेयर जो कि लगभग 92 प्रतिशत,अरहर उड़द सहित दलहनी फसलों का रकबा 1827 हेक्टेयर 26 प्रतिशत, तथा तिलहन 761 हेक्टेयर प्रतिशत में 48 एवं अन्य फसल 2 हजार 451 हेक्टेयर लगभग 61 प्रतिशत में बोआई पूरी हो चुकी है। साथ ही जिला में धान रोपाई का कार्य 5546 हेक्टयर तथा व्यासी 249 हेक्टेयर में पूर्ण हो चुकी है। वर्तमान स्थिति में सभी तहसीलों में पर्याप्त मात्रा वर्षा होने से कार्य जोरो पर है। इसके साथ ही विभिन्न सहकारी समितियों एवं निजी संस्थाओं में रसायनिक खाद भण्डारण 70 हजार 258 मेट्रिक टन के विरूद्ध 59 हजार 122 मेट्रिन टन का उठाव हो चुका है। बीज का भण्डारण 43 हजार 799 क्विटल के विरूद्ध 40 हजार480 क्विटल का उठाव अभी तक हो चुका है।तथा वर्तमान स्थिति में जिला के सहकारी एवं निजी संस्थानों में पर्याप्त मात्रा में बीज एवं खाद का गण्डारण है। किसान अपने आवश्यकता अनुसार बीज एवं खाद का उठाव कर सकते है। साथ ही कृषकों को सलाह दिया जाता है कि जिन खेतों में अधिक मात्रा में पानी के भराव हो गया है,तो जल्द से जल्द पानी निकासी की तत्काल व्यवस्था किसान भाई कर लेवें।

Read Also  बीजापुर में नक्सलियों का हथियारों का जखीरा बरामद, 5 IED भी निष्क्रिय


शीघ्र कराएं फसल बीमा,2 दिन शेष प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना मौसम खरीफ वर्ष 2021-22 के लिए शासन द्वारा धान सिंचित के लिए 50 हजार 000 एवं धान असिंचित 38 हजार 500 बीमांकित राशि निर्धारित किया गया है। जिस हेतु कृषक को 2 प्रतिशत प्रीमियम दर भुगतान कर (ऋणी कृषकों का बीमा जिस बैंक से के.सी.सी. जारी किया जाता है, से किया जावेगा) एवं अऋणी कृषक बोआई प्रमाण पत्र के साथ किसी भी बैंक अथवा लोक सेवा केन्द्र के माध्यम से अपने अधिसूचित फसल का बीमा 31 जुलाई 2021 तक करा सकते हैं। जिला के किसान भाईयो से अनुरोध है कि सभी अपने धान सिंचित एवं धान असिंचित फसल का बीमा कराये एव वर्षा की अनिश्चिचता एवं अन्य प्राकृतिक आपदाओं से होने वाली हानि से हुई क्षति की भरपाई फसल बीमा ते भरपाई करें। किसान अपने खेत की मेड़ पर अरहर,तिल अवश्य लगावें, जिससे उन्हें अतिरिक्त आय हो सकता है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन, 8-9 अक्टूबर को जुटेंगे अधिकारी

By User 6 / October 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर। बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन का आयोजन होने जा रहा है। भारत सरकार के सहकारिता मंत्रालय की ओर से 8 और 9 अक्टूबर को जगदलपुर में आयोजित होने वाले इस सम्मेलन में देशभर के वरिष्ठ अधिकारी ‘सहकार...

Ekhabri खास खबर: रायपुर में 11 अक्टूबर से गरबा की धूम, शहर के 20 जगहों पर होगा रास गरबा का आयोजन

By Reporter 5 / October 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नवरात्र के शुरू होने के पहले ही राजधानी में गरबा उत्सव की तैयारी हो चुकी है। इस साल नवरात्रि 2026 में राजधानी रायपुर गरबा और डांडिया की रंगीन शाम लेके आ रहा हैं। 11 अक्टूबर से शहर के अलग-अलग...

अवैध संबंध के कारण युवक को उतारा मौत के घाट, पति पत्नी में मिलकर की बेरहमी से हत्या सिर को धड़ से किया अलग

By User 6 / October 7, 2026 / 0 Comments
बलरामपुर : जिले से बेहद डरावनी खबर सामने आई हैं, जिसमें पता चला है एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार डवरा चौकी पहुंचकर एक इंसान ने अपने भाई के लापता...

स्कूल से लौटते बच्चों के बीच पहुंचे शिक्षा मंत्री, सुनीं स्कूल की जरूरतें

By User 6 / October 6, 2026 / 0 Comments
रायपुर। दुर्ग जिले के सेलूद में सोमवार को उस समय स्कूली विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे, जब स्कूल की छुट्टी के बाद घर लौट रहे बच्चों के बीच शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव अचानक पहुंच गए। मंत्री ने बच्चों के साथ...

नाना पाटेकर के निधन में केस दर्ज

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
गोवा. बॉलीवुड एक्टर नाना पाटेकर के निधन के मामले में गोवा पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस ने मेडिको-लीगल ‘अप्राकृतिक मौत’ का केस दर्ज किया है। पुलिस ने BNS की धारा 194 तहत केस दर्ज किया है। पुलिस मौत...

बॉलीवुड के दिग्गज नाना पाटेकर नहीं रहे, कार्डियक अरेस्ट से निधन

By Reporter 5 / October 8, 2026 / 0 Comments
मुंबई/गोवा। भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। अभिनेता ने 8 अक्टूबर 2026 की सुबह गोवा स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से हिंदी और मराठी...

छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा, 50 काले हिरण गोमर्डा जाएंगे

By User 6 / October 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को मजबूत बनाने और वनांचल के ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार ने कई अहम फैसले लिए हैं। अंबिकापुर के संजय पार्क में अत्याधुनिक वन्यजीव ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर स्थापित किया जाएगा।...

जशपुर में जल संरक्षण की मुहिम तेज, 3800 कंटूर ट्रेंच का निर्माण पूरा

By User 6 / October 6, 2026 / 0 Comments
रायपुर। जशपुर जिले में वर्षा जल संरक्षण, भू-जल संवर्धन और ग्रामीणों को स्थानीय स्तर पर रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जल संरक्षण के कार्यों को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाया जा रहा है। सेवा संकल्प अभियान 2026 के तहत...

ममता हुई कलंकित, बच्चों को लगातार प्रताड़ित करती थी मां, बच्चों की लिखित शिकायत के बाद हुई गिरफ्तारी

By User 6 / October 8, 2026 / 0 Comments
बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिला मुख्यालय में ममता को कलंकित करने वाला मामला सामने आया है। इस मामले के उजागर होने से हर कोई चकित है, यहां शासकीय प्राथमिक शाला ग्राम परसदा में पदस्थ प्रधानपाठिका शबाना बानो को बालोद कोतवाली...

महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त 8 अक्टूबर को होगी जारी

By User 6 / October 8, 2026 / 0 Comments
महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त का भुगतान 8 अक्टूबर 2026 को किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय दुर्ग में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रदेश की महतारियों को योजना की 32वीं किस्त की राशि का अंतरण करेंगे। इस किस्त के...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *