रायपुर। चौथी लहर की आशंका के बीच स्वास्थ्य मंत्री ने लोगों को सचेत रहने की अपील की है यह अपील सिर्फ अपील ही नहीं एक चिंता का विषय है कि क्या राज्य में एक बार फिर से कोरोना ने दस्तक दे दी है। अगर बीते सप्ताह की बात करें तो लगातार संक्रमण करती जा रही है आंकड़ों की माने तो यह खतरनाक रूप भी ले सकते हैं। अब एक बार फिर से वो वक्त आ गया है जब बिना मास्क और 2 गज की दूरी के कोरोना आपके लिए खतरा बन सकता है और आपको उस की चपेट में आ सकते हैं।
प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव ने कोरोना संक्रमण के मामलों पर
प्रदेशवासियों को संदेश देते हुए कहा है कि पिछले कुछ समय से देश और प्रदेश में कोरोना संक्रमण के मामलों में आई कमी के बाद पुनः संक्रमण बढ़ता दिख रहा है और इसके साथ ही साथ लोगों में कोरोना के प्रति सजगता में कमी आई है और सार्वजनिक जगहों पर सावधानी नहीं बरती जा रही है। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग द्वारा की जा रही जांच और संक्रमण के मामलों पर कहा कि हालांकि पिछले सप्ताह की तुलना में प्रकरणों में 2.5 से 3 गुना बढ़ोतरी हुई है लेकिन संख्या अभी भी कम दिख रही है। पिछले सप्ताह में 71 प्रकरणों की तुलना में बीते सप्ताह से 193 प्रकरण पाए गए जो लगभग 2.5 से 3 गुना अधिक हैं।
सिंहदेव ने कहा कि अभी प्रदेश में संक्रमण की संख्या कम है लेकिन चौथी लहर की संभावनाओं की चर्चा को ध्यान में रखते हुए अत्याधिक सावधानी की आवश्यकता है, वहीं कोरोना के नए वेरिएंट भी आ रहे हैं हालांकि अभी तक यह ज्यादा खतरनाक नहीं हैं लेकिन इनके प्रति सजगता बरतकर सभी को सावधानी बरतनी होगी।
स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि पूर्व में 3 लहरों में छःग शासन और स्वास्थ्य विभाग को कोरोना पर काबू पाने में प्रदेशवासियों का भरपूर सहयोग मिला है, उन्होंने कहा कि आज मैं पुनः अपील करना चाहूंगा कि हम सब सजगता से पूरी सावधानी बरतते हुए आम स्थलों में शारीरिक दूरी एवं मास्क का उपयोग अवश्य करें और टेस्टिंग से परहेज़ न करें। इसके साथ ही सिंहदेव ने प्रदेशवासियों से यह भी अपील की है कि जिन्होंने कोरोना का टीका अभी भी नहीं लगवाया है वह सभी टीका अवश्य लगावा लें, जिसमें विशेष करके 12 से 15 आयुवर्ग के बच्चे और 15 से 18 साल के बच्चों के साथ ही 60 वर्ष के ऊपर के नागरिक जिन्हें बोस्टर डोज की प्राथमिकता है वह सभी अपना टीकाकरण अवश्य करवा लें।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
April 9, 2026 /
रायपुर, 09 अप्रैल 2026।गर्मी के मौसम में बढ़ती यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने बड़ी सुविधा दी है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नागपुर मंडल ने गोंदिया से रक्सौल के बीच साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन चलाने का...
By User 6 /
April 9, 2026 /
नई दिल्ली: साल 2025 में रिकॉर्ड स्तर छूने के बाद सोने की कीमतों में तेजी का रुख 2026 की शुरुआत में भी जारी है। वैश्विक आर्थिक अनिश्चितता, महंगाई और केंद्रीय बैंकों की नीतियों में बदलाव के बीच गोल्ड फिर से...
By User 6 /
April 9, 2026 /
रायपुर, 09 अप्रैल 2026। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में लोकतंत्र को मजबूत करने की दिशा में एक अहम पहल की गई है। नक्सल पुनर्वास नीति के तहत समाज की मुख्यधारा में लौट रहे आत्मसमर्पित युवाओं को अब मतदान का अधिकार...
By User 6 /
April 8, 2026 /
छत्तीसगढ़ : की राजधानी रायपुर में आयुष्मान योजना के नियमों के उल्लंघन का बड़ा मामला सामने आया है। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी आयुष्मान भारत योजना के तहत मुफ्त इलाज का प्रावधान होने के बावजूद एक निजी अस्पताल पर मरीजों से...
By User 6 /
April 8, 2026 /
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए कारोबार के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपकी सोच में सकारात्मकता बनी रहेगी और आप बचत पर भी पूरा ध्यान देंगे। आर्थिक विषयों में आपको स्पष्टता बनाये रखनी होगी। आप अपनी...
By User 6 /
April 11, 2026 /
रायपुर, 11 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले के तिल्दा ब्लॉक स्थित साकरा गांव के किसान संजय वर्मा ने पारंपरिक धान खेती छोड़कर रजनीगंधा (ट्यूबरोज) की खेती अपनाकर आय का नया रास्ता बनाया है। शासकीय योजनाओं के सहयोग से उन्होंने खेती...
By User 6 /
April 10, 2026 /
कोलकाता:केंद्रीय गृह मंत्री Amit Shah ने शुक्रवार को Kolkata में पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए Bharatiya Janata Party का घोषणापत्र जारी किया। पार्टी ने इस दस्तावेज को ‘संकल्प पत्र’ और ‘भरोसे का पत्र’ नाम दिया है। घोषणापत्र...
By User 6 /
April 10, 2026 /
रायपुर, 10 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ में आगामी मई-जून 2026 में संभावित नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को देखते हुए मतदाता सूची पुनरीक्षण की तैयारियां तेज कर दी गई हैं। छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा इस दिशा में व्यापक स्तर पर...
By User 6 /
April 8, 2026 /
रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में पुरानी दुश्मनी के चलते चाकूबाजी की गंभीर घटना सामने आई है। पिकनिक मनाने गए एक युवक पर पांच लोगों ने मिलकर जानलेवा हमला कर दिया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी आरोपियों...
By Reporter 5 /
April 8, 2026 /
रायगढ़ से खबर: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले से एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां जंगल में एक ही पेड़ से प्रेमी-प्रेमिका के शव लटके हुए मिले। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार दोनों ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। घटना के...