रायपुर। बस्तर संभाग के नारायणपुर जिले के अबूझमाड़ क्षेत्र में सुरक्षा वातावरण में आए बदलाव के साथ आदिवासी संस्कृति की पुरानी परंपराएं एक बार फिर जीवंत होने लगी हैं। अंदरूनी गांवों, जैसे झारावाही, में ग्रामीण स्थानीय लकड़ियों और प्राकृतिक सामग्रियों से पारंपरिक घोटुल का पुनर्निर्माण कर रहे हैं। घोटुल आदिवासी समाज में संस्कृति, अनुशासन, सामाजिक शिक्षा और सामुदायिक जीवन का महत्वपूर्ण केंद्र माना जाता है।
अबूझमाड़ की शामें भी धीरे-धीरे भय के साये से निकलकर अपनी पारंपरिक सांस्कृतिक लय में लौट रही हैं। जिस क्षेत्र में कभी नक्सली हिंसा के कारण गोलियों की आवाज और सन्नाटे का खौफ रहता था, वहां अब सूर्य ढलने के बाद मांदर की थाप और चेलिक-मोटियारिन के लोकगीत सुनाई देने लगे हैं। ग्रामीणों के बीच बढ़ते सुरक्षा भाव के साथ आदिवासी समाज की ऐतिहासिक धरोहर घोटुल की रौनक भी वापस लौट रही है।
घोटुल केवल मनोरंजन या सामाजिक मेल-मिलाप का स्थान नहीं है, बल्कि आदिवासी समाज की लोकसंस्कृति और जीवन मूल्यों की पारंपरिक पाठशाला है। यहां बुजुर्ग पीढ़ी युवाओं को समाज के नियम, परंपराएं, लोकगीत, नृत्य और सामुदायिक दायित्वों की जानकारी देती है। नक्सली हिंसा और असुरक्षा के दौर में शाम होते ही ग्रामीणों का घरों तक सीमित हो जाना आम था। इसके चलते घोटुल की सांस्कृतिक गतिविधियां भी लगभग ठप हो गई थीं।
सुरक्षा बलों के अभियानों और नक्सल प्रभाव में कमी के बाद ग्रामीणों में सुरक्षा की भावना मजबूत हुई है। अब युवा पहले की तरह बेझिझक घोटुल पहुंच रहे हैं और बुजुर्गों से पारंपरिक गीत, नृत्य तथा सामाजिक रीति-रिवाज सीख रहे हैं। इससे नई पीढ़ी को अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जोड़ने में भी मदद मिल रही है।
अबूझमाड़ में घोटुलों का पुनर्जीवन क्षेत्र की सांस्कृतिक पहचान और सामुदायिक आत्मविश्वास की वापसी का प्रतीक बनता दिखाई दे रहा है। सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होने के साथ ग्रामीणों की आवाजाही, खेती-किसानी, हाट-बाजार और स्थानीय त्योहारों में भी उत्साह लौटने लगा है।
ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में कायम हो रहे शांति और सुरक्षा के माहौल को स्थायी बनाने के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, रोजगार और संचार जैसी बुनियादी सुविधाओं का विस्तार जरूरी है। घोटुल से सुनाई देने वाली मांदर की थाप अब इस बदलाव की सांस्कृतिक गवाही दे रही है कि जब भय का अंधेरा छंटता है, तो परंपराएं फिर जीवंत होती हैं और सामूहिक जीवन में नई ऊर्जा लौटती है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
September 10, 2026 /
रायपुर. सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय, नवा रायपुर अटल नगर ने आदेश जारी करते हुए तीन दिन की छुट्टी घोषित की है. आदेश के अनुसार रायपुर जिले में तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं. यह अवकाश रायपुर जिले, शहर (राजधानी) स्थित...
By User 6 /
September 10, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने रायपुर और नया रायपुर अटल नगर क्षेत्र के लिए वर्ष 2026 के तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं। जारी आदेश के मुताबिक ये अवकाश शासन के अधीन आने वाले समस्त शासकीय कार्यालयों...
By User 6 /
September 10, 2026 /
पोला अमावस्या और मातृ अमावस्या के नाम से भी जाना जाता है जानिए क्यों है खास यह अमावस्या रायपुर. आज 10 सितंबर को भाद्रपद अमावस्या है, जिसे पिठोरी अमावस्या. इस अमावस्या को कुशाग्रहणी अमावस्या, पोला अमावस्या और...
By User 6 /
September 8, 2026 /
रायपुर । छत्तीसगढ़ी भाषा को संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल कराने की दिशा में राज्य में एक नई पहल शुरू हुई है। राज्यपाल रमेन डेका से मंगलवार को लोक भवन में छत्तीसगढ़ी भाषाविदों ने मुलाकात की। इस दौरान छत्तीसगढ़ी...
By User 6 /
September 8, 2026 /
रायपुर : छत्तीसगढ़ के यात्रियों के लिए अहम खबर सामने आई है। छत्तीसगढ़ यातायात महासंघ ने बस सेवा को बंद करने का ऐलान कर दिया है। अपनी 9 सूत्रीय मांगों को लेकर सरकार को ज्ञापन सौंपने के साथ मांगें पूरी...
By User 6 /
September 8, 2026 /
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम ने अनुमति के विपरीत किए जा रहे निर्माण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चंगोराभाठा रिंग रोड नंबर-1 क्षेत्र में निर्माणाधीन व्यावसायिक भवन को हटाया। नगर निगम के नगर निवेश विभाग ने संबंधित निर्माणकर्ता को नियमानुसार...
By User 6 /
September 10, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 9 सितंबर 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में युवाओं, रोजगार, कौशल विकास, निर्यात, सरकारी कर्मचारियों और न्यायिक अधोसंरचना से जुड़े कई महत्वपूर्ण फैसलों को मंजूरी दी गई।...
By User 6 /
September 8, 2026 /
शहरी विकास कार्यों में तेजी लाएं, नागरिकों को समय पर गुणवत्तापूर्ण सुविधाएं उपलब्ध कराएं और लंबित योजनाओं को मिशन मोड में पूरा करें। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मंगलवार को मंत्रालय महानदी भवन में नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की...
By Reporter 5 /
September 13, 2026 /
रायपुर। नवा रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास शनिवार को तीजा-पोरा तिहार के अवसर पर छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोकसंस्कृति, पारिवारिक आत्मीयता और मातृशक्ति के उल्लास का केंद्र बना रहा। प्रदेश के अलग-अलग अंचलों से बड़ी संख्या में माताएं, बहनें और बेटियां मुख्यमंत्री...
By User 6 /
September 8, 2026 /
रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका ने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय में सावित्रीबाई फुले कन्या छात्रावास का शुभारंभ किया। इसके साथ ही उन्होंने मेधा एआई एवं मीडिया शोध केंद्र का भी उद्घाटन किया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के शिक्षकों और...