महासमुंद जिले में स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट इंग्लिश और हिन्दी माध्यम स्कूल के बच्चों से किसी भी प्रकार की फीस नहीं लेने के नियम के बावजूद जिले के सभी आत्मानंद स्कूलों में बच्चों से फीस वसूली जा रही है। यहां के बच्चे फीस लेने का आरोप लगा रहे हैं तो प्राचार्य अपना तर्क दे रहे हैं। वही, शिक्षा विभाग के आला अधिकारी नियम विरुद्ध फीस लेने पर कार्रवाई का रटारटाया राग अलाप रहे हैं।
गौर हो कि वर्ष 2021 से शासन बच्चों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए निजी इंग्लिश माध्यम स्कूलों के तर्ज पर प्रदेश में स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट इंग्लिश और हिन्दी माध्यम स्कूलों का संचालित करना शुरु किया था। इसी कड़ी में महासमुंद जिले में भी वर्ष 2021 से अभी तक 13 स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट इंग्लिश और हिन्दी माध्यम स्कूल खोले गए थे। इन स्कूलों में हजारों बच्चे अध्ययनरत है। वर्ष 2022 में बालोद जिले में बच्चों से अलग-अलग मद में फीस लेने पर शासन ने एक पत्र जारी कर आदेशित किया था कि स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट इंग्लिश और हिन्दी माध्यम स्कूल शासन की महत्वाकांक्षी योजना है, जिसमें बच्चों को नि:शुल्क शिक्षा, गणवेश, पुस्तक, साइकिल प्रदान करना है। इसके बावजूद महासमुंद जिले के सभी स्कूलों में सत्र 2023-24 तक स्काउट, रेड क्रास, विज्ञान, विज्ञान क्लब, खेल, परीक्षा, आई कार्ड आदि के नाम पर अलग-अलग कक्षा में अलग-अलग फीस (410 , 445 , 780 रुपये) ली गई, जो नियमानुसार नहीं लेनी थी। इसका खुलासा होने के बाद प्राचार्य स्पष्ट दिशा-निर्देश नहीं होने का हवाला देकर फीस लेने की बात स्वीकार रहे हैं। जिला शिक्षा अधिकारी फीस लेने का नियम नहीं है बताते हुए कमेटी द्वारा जांच के बाद नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण लेकर उच्च अधिकारी को अवगत कराने की बात कह रहे हैं।
गौर हो कि नियम नहीं होते हुए भी बच्चों से फीस ली गयी,जो कई सवालों को जन्म देता है। मसलन बच्चों से फीस लेने की बात क्या वाकई जिला शिक्षा अधिकारी को नहीं पता थी? शासन के पत्र का पालन क्यों नहीं कराया गया? और अब जब सारा मामला उजागर हो गया है तो शिक्षा विभाग क्या कार्यवाही करेगा? देखना होगा कि शिक्षा विभाग जो फीस बच्चों से ली है उसे कब तक वापस करता है और जिम्मेदारों पर क्या एक्शन लेता है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
February 28, 2026 /
रायपुर, 27 फरवरी 2026।राजधानी रायपुर में आगामी 27 और 28 मार्च को नवा रायपुर में भव्य प्रवासी छत्तीसगढ़िया सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। ‘मोर माटी, मोर मान’ थीम पर होने वाला यह सम्मेलन विदेशों में रह रहे छत्तीसगढ़ के मूल निवासियों...
By User 6 /
March 3, 2026 /
CG PET 2026: परीक्षा की तारीख और आवेदन प्रक्रिया CG PET 2026 के लिए छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापम) ने 14 मई को लिखित परीक्षा आयोजित करने की घोषणा की है। इच्छुक अभ्यर्थी 27 मार्च तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते...
By User 6 /
February 28, 2026 /
रायपुर, 27 फरवरी 2026। छत्तीसगढ़ में 5000 शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि राज्य सरकार युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने और उनके भविष्य को मजबूत बनाने...
By User 6 /
March 1, 2026 /
T20 World Cup: ICC मेंस टी-20 वर्ल्ड कप का सफर अब पाकिस्तान के लिए समाप्त हो गया है. शनिवार को श्रीलंका के साथ खेले गए मुकाबले में पाकिस्तान ने 5 रनों से जीत जरूर दर्ज की लेकिन इस जीत के...
By User 6 /
March 5, 2026 /
जयपुर : जल जीवन मिशन घोटाला मामले में फरार पूर्व आईएएस अधिकारी सुबोध अग्रवाल और अन्य आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई है। 17 फरवरी 2026 से शुरू हुआ विशेष तलाशी अभियान अब और व्यापक हो चुका है। 4...
By User 6 /
March 2, 2026 /
25.28 लाख किसानों को 10324 करोड़ की बड़ी सौगात छत्तीसगढ़ सरकार ने 25.28 लाख किसानों को 10324 करोड़ रुपए सीधे उनके बैंक खातों में ट्रांसफर किए हैं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बिल्हा विकासखंड के रहंगी में आयोजित वृहद किसान सम्मेलन...
By User 6 /
March 1, 2026 /
CG News: बस्तर की आराध्य देवी मां दंतेश्वरी देवी के जगदलपुर स्थित मंदिर में कुछ सप्ताह पहले हुई चोरी की गुत्थी बस्तर पुलिस ने सुलझा ली है. इस मामले में आरोपी को धर दबोचा है, पुलिस ने आरोपी की पहचान...
By User 6 /
March 1, 2026 /
MP News: इजरायल और ईरान के बीच जारी तनाव का असर अब भारतीय यात्रियों पर भी पड़ता दिख रहा है। मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष Jitu Patwari ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट कर दावा किया है...
By User 6 /
March 3, 2026 /
जशपुर राइस मिल आग: 12 मजदूरों को सुरक्षित निकाला जशपुर राइस मिल आग की घटना ने ओडिशा-झारखंड सीमा से लगे तपकरा तहसील के ग्राम उपरकछार में हड़कंप मचा दिया। सोमवार शाम करीब 4 बजे शंभु गुप्ता राइस मिल से धुआं...
By User 6 /
March 2, 2026 /
Bilaspur News: राधिका विहार में पति-पत्नी ने फांसी लगाकर दी जान Bilaspur News के अनुसार न्यायधानी बिलासपुर से एक बड़ी और दुखद खबर सामने आई है। सरकंडा थाना क्षेत्र के राधिका विहार कॉलोनी के पास एक पति-पत्नी ने कथित...