रूसी सेना के साथ मिलकर लड़ रहे डोनबास के विद्रोहियों ने दावा किया है कि सिवरस्की डोनेट्स नदी पर बना आखिरी पुल भी उड़ा दिया है। इसके चलते अब सीविरोडोनेस्क में मौजूद यूक्रेनी सैनिकों के बच निकलने का कोई रास्ता नहीं बचा है। उन्हें कहीं से मदद भी नहीं मिल सकती। यूक्रेनी सैनिक मरें या समर्पण करें, इसके अतिरिक्त उनके पास कोई अन्य रास्ता नहीं बचा है। रूसी सेना ने कमोबेश यही स्थिति मारीपोल में बना दी थी। वहां पर कई महीने लड़ने के बाद रूसी सेना ने मई में कब्जा किया था। मारीपोल की अजोवस्टाल स्टील फैक्ट्री में कई हफ्ते लड़ने के बाद यूक्रेनी सैनिकों को अंतत: आत्मसमर्पण करना पड़ा था।
यूक्रेन ने रूस समर्थित विद्रोहियों के दावे को नकारा है। कहा है कि सीविरोडोनेस्क से जमीनी संपर्क टूटा नहीं है। एक रास्ता बचा हुआ है लेकिन वह बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो चुका है। सीविरोडोनेस्क और उसके नजदीकी शहर लिसिचांस्क के रूसी कब्जे में जाने का मतलब होगा कि लुहांस्क प्रांत पूरी तरह से रूस का कब्जा हो गया। वैसे इस प्रांत के एक हिस्से पर रूस समर्थित विद्रोहियों का 2014 से ही कब्जा है। लुहांस्क के गवर्नर सेरही गैदाई ने इंटरनेट मीडिया पर कहा है कि सीविरोडोनेस्क के अधिकांश्ा इलाके पर रूसी सेना का कब्जा हो गया है। लड़ाई अब सड़कों पर न होकर एक-एक इमारत पर कब्जे के लिए हो रही है। यह युद्ध की सबसे खूनी लड़ाई में तब्दील हो गई है। राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने कहा है कि हर मीटर जमीन के लिए लड़ाई हो रही है। एक बाजार में गिरे रूसी गोले की चपेट में आकर एक बच्चा समेत तीन लोग मारे गए हैं।
पूर्वी यूक्रेन के युद्ध क्षेत्रों में लोग अब घर छोड़कर फैक्ट्रियों के भूमिगत ठिकानों में शरण ले रहे हैं। उन्हें लग रहा है कि पेट्रोल और डीजल के भंडारों वाले रासायनिक पदार्थों के कारखानों पर हमला करने से रूसी सेना हिचकेगी, इसलिए वे बचे रहेंगे। इसी प्रकार के एक कारखाने- अजोट केमिकल प्लांट में सैकड़ों लोग शरण लिए हुए है। हाल ही में रूसी गोलाबारी से उसमें आग लग गई थी लेकिन जल्द ही उस पर काबू पा लिया गया।
रूस के 40 हजार सैनिक मारे गए
हाल के दिनों की लड़ाई में यूक्रेन को भले ही प्रतिदिन औसतन 200 सैनिकों का नुकसान हुआ हो लेकिन उसका दावा है कि रूस का नुकसान उससे कई गुना ज्यादा है। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने कहा है कि 24 फरवरी से शुरू हुए युद्ध में रूस के अभी तक 40 हजार से ज्यादा सैनिक मारे गए हैं। इसी के चलते रूस को युद्ध के मैदान में सहयोगी बलों को तैनात करना पड़ा है। इसके अतिरिक्त बड़ी संख्या में हथियारों का नुकसान भी रूस को हुआ है। जेलेंस्की ने कहा है कि सैनिकों के नुकसान के लिहाज से द्वितीय विश्वयुद्ध के बाद रूस का यह सबसे महंगा युद्ध साबित हुआ है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
March 7, 2026 /
Raman Singh surgery के बाद छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष Raman Singh शुक्रवार को Coimbatore से इलाज करवाकर Raipur लौट आए। एयरपोर्ट पहुंचने पर भारतीय जनता पार्टी के कई नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। जानकारी के मुताबिक,...
By User 6 /
March 9, 2026 /
रायपुर : के टैगोर नगर इलाके में एक युवती के परिवार को फोटो वायरल करने की धमकी देकर 5 लाख रुपये की मांग करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर सिटी कोतवाली थाना पुलिस ने मामला दर्ज...
By User 6 /
March 9, 2026 /
बिलासपुर : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में शादी का झांसा देकर शोषण करने का गंभीर मामला सामने आया है। सरकंडा थाना क्षेत्र में किराए के मकान में रहकर पढ़ाई करने वाली एक युवती से दोस्ती कर युवक ने उसके साथ...
By User 6 /
March 7, 2026 /
CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में इन दिनों मौसम पूरी तरह शुष्क बना हुआ है और लोगों को धीरे-धीरे गर्मी का अहसास होने लगा है. मौसम विभाग का कहना है कि फिलहाल प्रदेश में किसी बड़े मौसमीय बदलाव की संभावना नजर...
By User 6 /
March 6, 2026 /
Bilaspur Police Attack का एक गंभीर मामला सामने आया है। छत्तीसगढ़ के Bilaspur जिले के Bilha थाना क्षेत्र में बदमाशों को पकड़ने पहुंची पुलिस टीम पर हमला कर दिया गया। इस घटना के बाद पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार...
By User 6 /
March 6, 2026 /
IND vs ENG: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल भारत और इंग्लैंड के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया. इस रोमांचक मुकाबले में भारत ने इंग्लैंड को 7 रनों से हराकर अपनी अहमदाबाद की टिकट पक्की कर...
By User 6 /
March 11, 2026 /
रायपुर, 11 मार्च। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। तेलीबांधा थाना क्षेत्र में एयरफोर्स के एक विंग कमांडर ने अपने घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके...
By User 6 /
March 6, 2026 /
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता विनोद तावडे राज्यसभा प्रत्याशी घोषित किए जाने पर लोकसभा सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने उन्हें हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं। उन्होंने कहा कि तावडे का अनुभव, नेतृत्व क्षमता और संगठनात्मक समझ संसद की...
By User 6 /
March 10, 2026 /
समोदा गांव में अफीम की खेती पर गरमाई राजनीति दुर्ग जिले के समोदा गांव में अफीम की खेती के मामले ने छत्तीसगढ़ विधानसभा में राजनीतिक माहौल गरमा दिया। सोमवार को इस मुद्दे पर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी...
By User 6 /
March 10, 2026 /
रायपुर : में एक निजी सीए कार्यालय में हुई चोरी के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन विधि से संघर्षरत बालकों को पकड़ा है। Raipur CA Office Theft मामले में आरोपियों के पास से चोरी किया गया...