नई दिल्ली, 22 जून 2024 – छत्तीसगढ़ के वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने बजट पूर्व बैठक में राज्यहित के कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव रखे। उन्होंने राज्यों को विशेष सहायता की राशि, स्टेट कैपिटल रीजन के विकास और रेल नेटवर्क विस्तार के लिए अनुरोध किया।
IMG 20240622 WA0024
दिल्ली के भारत मंडपम, प्रगति मैदान में आयोजित इस बैठक में केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण, वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी, और अन्य राज्यों के वित्तमंत्री उपस्थित रहे। श्री चौधरी ने देश की अर्थव्यवस्था की प्रगति और 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य की दिशा में उठाए गए कदमों की सराहना की।
वित्तमंत्री ने पूंजीगत निवेश हेतु विशेष सहायता की राशि पूर्ववत रखने की अपील की। उन्होंने छत्तीसगढ़ की नई राजधानी नवा रायपुर अटल नगर को स्टेट कैपिटल रीजन के रूप में विकसित करने के लिए आर्थिक सहायता का आग्रह किया। साथ ही, राज्य में रेल नेटवर्क विस्तार की मांग करते हुए कहा कि खनिज संसाधनों की प्रचुरता के कारण रेल नेटवर्क का विस्तार अत्यंत आवश्यक है।
श्री चौधरी ने नागपुर-रायपुर-विशाखापटनम इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, टेक्सटाइल पार्क और मेडिकल डिवाइस पार्क की स्थापना का भी अनुरोध किया। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत दुर्गम वन क्षेत्रों में सड़कों के संधारण हेतु बजट प्रावधान, केंद्रीय सुरक्षा बलों के कैंपों तक सड़क निर्माण, और वृद्धजनों के लिए इंटीग्रेटेड जिरियाट्रिक हेल्थ सेंटर की स्थापना का भी प्रस्ताव रखा।
उन्होंने डीएमएफ नियमों में बदलाव की मांग करते हुए कहा कि खनन क्षेत्रों से सटे जिलों में विकास परियोजनाओं के लिए पर्याप्त राशि की उपलब्धता होनी चाहिए। इसके अलावा, उन्होंने आदिवासी विकासखंडों में एकलव्य विद्यालय और आकांक्षी जिलों में नवोदय विद्यालय खोले जाने का आग्रह किया।
केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने राज्य के विकास और जन कल्याणकारी कार्यों के लिए अधिक आर्थिक सहयोग प्रदान करने का आश्वासन दिया। बैठक में वित्त सचिव मुकेश बंसल भी उपस्थित रहे।
रायपुर। बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन का आयोजन होने जा रहा है। भारत सरकार के सहकारिता मंत्रालय की ओर से 8 और 9 अक्टूबर को जगदलपुर में आयोजित होने वाले इस सम्मेलन में देशभर के वरिष्ठ अधिकारी ‘सहकार...
बलरामपुर : जिले से बेहद डरावनी खबर सामने आई हैं, जिसमें पता चला है एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार डवरा चौकी पहुंचकर एक इंसान ने अपने भाई के लापता...
रायपुर। नवरात्र के शुरू होने के पहले ही राजधानी में गरबा उत्सव की तैयारी हो चुकी है। इस साल नवरात्रि 2026 में राजधानी रायपुर गरबा और डांडिया की रंगीन शाम लेके आ रहा हैं। 11 अक्टूबर से शहर के अलग-अलग...
रायपुर। दुर्ग जिले के सेलूद में सोमवार को उस समय स्कूली विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे, जब स्कूल की छुट्टी के बाद घर लौट रहे बच्चों के बीच शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव अचानक पहुंच गए। मंत्री ने बच्चों के साथ...
मुंबई/गोवा। भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। अभिनेता ने 8 अक्टूबर 2026 की सुबह गोवा स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से हिंदी और मराठी...
गोवा. बॉलीवुड एक्टर नाना पाटेकर के निधन के मामले में गोवा पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस ने मेडिको-लीगल ‘अप्राकृतिक मौत’ का केस दर्ज किया है। पुलिस ने BNS की धारा 194 तहत केस दर्ज किया है। पुलिस मौत...
रायपुर। छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को मजबूत बनाने और वनांचल के ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार ने कई अहम फैसले लिए हैं। अंबिकापुर के संजय पार्क में अत्याधुनिक वन्यजीव ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर स्थापित किया जाएगा।...
बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिला मुख्यालय में ममता को कलंकित करने वाला मामला सामने आया है। इस मामले के उजागर होने से हर कोई चकित है, यहां शासकीय प्राथमिक शाला ग्राम परसदा में पदस्थ प्रधानपाठिका शबाना बानो को बालोद कोतवाली...
महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त का भुगतान 8 अक्टूबर 2026 को किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय दुर्ग में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रदेश की महतारियों को योजना की 32वीं किस्त की राशि का अंतरण करेंगे। इस किस्त के...
रायपुर। जशपुर जिले में वर्षा जल संरक्षण, भू-जल संवर्धन और ग्रामीणों को स्थानीय स्तर पर रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जल संरक्षण के कार्यों को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाया जा रहा है। सेवा संकल्प अभियान 2026 के तहत...