श्रीलंका में वित्त मंत्री बर्खास्त, विपक्ष को कैबिनेट में शामिल होने का न्योता

आजादी के बाद सबसे गंभीर आर्थिक संकट का सामना कर रहे श्रीलंका में राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे ने अपने भाई और वित्त मंत्री बासिल राजपक्षे को बर्खास्त कर दिया। साथ ही केंद्रीय बैंक के गवर्नर अजित निवार्ड काबराल ने भी अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। आर्थिक संकट से उत्पन्न् कठिनाइयों की वजह से बढ़ते जनाक्रोश से निपटने के लिए राष्ट्रपति ने सभी विपक्षी दलों को एकता कैबिनेट में शामिल होने का न्योता दिया है, लेकिन उन्होंने इस आमंत्रण को ठुकरा दिया।

बासिल ने मौजूदा विदेशी मुद्रा संकट से निपटने में श्रीलंका की मदद के लिए भारत से आर्थिक राहत पैकेज पर बातचीत की थी। उनकी जगह अली साबरी को नियुक्त किया गया है जो रविवार रात तक न्याय मंत्री थे। बासिल, अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आइएमएफ) से राहत पैकेज हासिल करने के लिए अमेरिका जाने वाले थे। वह सत्तारूढ़ श्रीलंका पोडुजाना पेरामुना (एसएलपीपी) गठबंधन के भीतर भी नाराजगी का केंद्र थे। खास बात यह है कि पिछले महीने बासिल की सार्वजनिक रूप से आलोचना करने पर दो मंत्रियों को बर्खास्त कर दिया गया था।

रविवार रात 26 कैबिनेट मंत्रियों ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। उसके बाद तीन नए मंत्रियों को शपथ दिलाई गई। जीएल पेरिस को विदेश मंत्री, दिनेश गुणावर्धने को नए शिक्षा मंत्री और जांसटन फर्नांडो को नए राजमार्ग मंत्री के तौर पर शपथ दिलाई गई। नए मंत्रियों की नियुक्तियां राष्ट्रपति द्वारा सभी दलों को एकता कैबिनेट में शामिल होने का न्योता दिए जाने के बाद हुई हैं। सत्तारूढ़ गठबंधन में शामिल 11 पार्टियों में से एक के प्रमुख उदय गम्मनपिला ने नई कैबिनेट को ‘नई बोतल में पुरानी शराब” करार दिया है। उन्होंने कहा कि लोगों को ही अपने नए नेता का चुनाव करना चाहिए, किसी और को नहीं।

इस बीच केंद्रीय बैंक के गवर्नर काबराल ने घोषणा की कि उन्होंने कैबिनेट मंत्रियों के इस्तीफा देने के संदर्भ में गवर्नर पद से इस्तीफा दिया है। उन पर आइएमएफ संरचनात्मक समायोजन सुविधा के जरिये श्रीलंका के लिए आर्थिक राहत मांगने पर अड़ियल रुख अपनाने का आरोप लगाया गया था। वह सात महीने से भी कम समय तक इस पद पर रहे। हालांकि इससे पहले वह 2006 से 2015 तक भी श्रीलंका के केंद्रीय बैंक के गवर्नर थे। उन्होंने ऐसे समय इस्तीफा दिया है जब देश में मुद्रास्फीति 17.5 प्रतिशत के आसपास है और इसके और बढ़ने की संभावना है। देश के पास ईंधन का आयात करने के लिए विदेशी मुद्रा भंडार भी नहीं है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


दुर्ग गैंगरेप के दो आरोपियों का सरेंडर, 7 सालों तक नाबालिग से किया था दुष्कर्म

By Reporter 1 / February 14, 2026 / 0 Comments
दुर्ग जिले में नाबालिग से गैंगरेप के 2 फरार आरोपियों ने कोर्ट पहुंचकर सरेंडर कर दिया है। इनमें एक आरोपी बीएन पांडेय दुर्ग सांसद का पूर्व पीए रहा है। जिसने लड़की को PWD विभाग में नौकरी लगवाने में मदद की...

सुपर-8 में पहुंचा दक्षिण अफ्रीका और भारत, होगी हाई-वोल्टेज टक्कर

By Reporter 1 / February 17, 2026 / 0 Comments
टी20 विश्व कप 2026 में दक्षिण अफ्रीका ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सुपर-8 चरण के लिए क्वालीफाई कर लिया है। इसके साथ ही वह अगले दौर में जगह बनाने वाली तीसरी टीम बन गई है। इससे पहले बेस्‍ट इंडीज और भारत...

फिल्मी कहानी की तरह रियल जिंदगी में खरीदा प्रेमी, पत्नी को डेढ़ करोड़ चुकाकर खरीदा पति

By Reporter 1 / February 14, 2026 / 0 Comments
भोपाल में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने चर्चित फिल्म जुदाई की कहानी की याद ताज़ा कर दी। यहां कुटुंब न्यायालय में आपसी सहमति से तलाक के बदले करीब डेढ़ करोड़ रुपये (मकान + नकद) पर समझौता हुआ और...

धमतरी सड़क हादसा, कोबरा बटालियन के जवानों के निधन पर शोक

By User 6 / February 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 14 फरवरी 2026।धमतरी जिले में हुए भीषण सड़क हादसे में कोबरा बटालियन के जवानों के निधन पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने इस दुर्घटना को अत्यंत पीड़ादायक बताते हुए कहा कि राष्ट्रसेवा में...

दंपति ने दी जान, इकलौते बेटे की मौत के बाद से थे सदमे में

By Rakesh Soni / February 16, 2026 / 0 Comments
जांजगीर-चांपा। जिले के शिवरीनारायण थाना क्षेत्र के धरदेई गांव में पति-पत्नी ने अपने ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद पूरे गांव में सन्नाटा और मातम का माहौल है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची...

तिहाड़ जेल में बंद राजपाल यादव के लिए शुरू हुई मदद की मुहिम

By Reporter 1 / February 12, 2026 / 0 Comments
फिल्मों में अपनी शानदार कॉमेडी से करोड़ों चेहरों पर मुस्कान लाने वाले दिग्गज अभिनेता राजपाल यादव इन दिनों अपनी जिंदगी के सबसे कठिन दौर का सामना कर रहे हैं। 9 करोड़ रुपये के चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाई कोर्ट...

कार पर निर्वाचन आयोग का पंप्लेट लगाकर मारा छापा

By Rakesh Soni / February 12, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर। शहर में गुरुवार को आयकर विभाग की बड़ी कार्रवाई से कारोबारी जगत में हड़कंप मच गया। कोल व्यापारी प्रवीण झा के फील ग्रुप के कई ठिकानों पर आयकर विभाग की टीम ने एक साथ दबिश दी है। कार्रवाई की...

आज से बदल गया PMO का पता, अब सेवा तीर्थ से चलेगी सरकार, पीएम मोदी ने किया उद्घाटन

By User 6 / February 13, 2026 / 0 Comments
PM Modi Inauguration PMO: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज शुक्रवार, 13 फरवरी 2026 को नए प्रधानमंत्री ऑफिस ‘सेवा तीर्थ’ का उद्घाटन किया है. आज से देश का पॉवर सेंटर बदल गया है. पीएम मोदी ने दोपहर करीब 1 बजकर 30...

25 साल की किस्मत ने लिया यू-टर्न, भारतीय बिजनेसमैन ने जीता 9 करोड़ का जैकपॉट

By Reporter 1 / February 17, 2026 / 0 Comments
दुबई में बसे भारतीय मूल के उद्योगपति राजन लाल की किस्मत आखिरकार 25 साल बाद चमक उठी। लंबे समय से लॉटरी टिकट खरीदते आ रहे राजन लाल ने दुबई ड्यूटी फ्री मिलेनियम मिलियनेयर ड्रॉ में 1 मिलियन डॉलर यानी करीब...

सिंगर उदित नारायण पर पहली पत्नी ने लगाया जबरन गर्भाशय निकलवाने का आरोप

By Reporter 1 / February 13, 2026 / 0 Comments
बॉलीवुड के प्रसिद्ध प्लेबैक सिंगर उदित नारायण एक बार फिर विवादों में हैं। उनकी पहली पत्नी रंजना ने बिहार के सुपौल जिले के महिला थाना में गंभीर आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई है। रंजना का आरोप है कि मेडिकल इलाज...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *