Google Analytics Meta Pixel राज्य आपदा मोचन निधि से पीड़ितों को 136 करोड़ से अधिक की आर्थिक सहायता - Ekhabri.com

राज्य आपदा मोचन निधि से पीड़ितों को 136 करोड़ से अधिक की आर्थिक सहायता

राज्य आपदा मोचन निधि की कार्यपालिक समिति की बैठक सम्पन्न
रायपुर। मुख्य सचिव अमिताभ जैन की अध्यक्षता में आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में राज्य आपदा मोचन निधि की कार्यपालिक समिति की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में राजस्व पुस्तक परिपत्र के तहत आर्थिक अनुदान सहायता, बेमौसम बरसात एवं ओलावृष्टि से फसल क्षति के लिए सहायता, कोविड-19 हेतु प्रदाय सहायता, राज्य आपदा न्यूनीकरण निधि सहित अन्य विषयों पर विस्तर से चर्चा की गई। वीडियों कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए आयोजित इस बैठक में स्वास्थ्य विभाग की प्रमुख सचिव डॉ. मनिन्दर कौर द्विवेदी और राजस्व सचिव नीलम नामदेव एक्का मौजूद थे। मुख्य सचिव ने राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये कि आपदा मोचन निधि का प्रतिवेदन राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण और राज्य आपदा मोचन निधि की राज्य कार्यपालिक समिति के सदस्यों को समय पर उपलब्ध कराये। इसी तरह से राज्य आपदा निधि से किये जाने वाले कार्यों की कार्ययोजना एवं राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की गाईड लाईन को सदस्यों को उपलब्ध करायें। उन्होंने कहा कि राज्य आपदा निधि की कार्ययोजना के लिए स्वास्थ्य विभाग, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, नगरीय प्रशासन एवं जिला कलेक्टरों से पर्याप्त विचार-विमर्श करने के निर्देश दिए है। बैठक में राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2020-21 में 96 करोड़ 66 लाख 24 हजार रुपए तथा वर्ष 2021-22 में 136 करोड़़ 10 लाख 67 हजार रुपए की आर्थिक अनुदान सहायता विभिन्न जिलों को जारी की गई। बेमौसम बरसात ओलावृष्टि से फसल क्षति हेतु 18 करोड़ 42 लाख 68 हजार रूपए, मोटरवोट एवं आपदा की स्थिति मे वाहनों के पी.ओ.एल के लिए दो लाख 70 हजार एवं नोवेल कोरोना वायरस कोविड-19 से बचाव कार्य के लिए 76 करोड़ रूपए एवं कोरोना से मृत व्यक्तियों के आश्रितों को अनुदान सहायता राशि प्रदान करने राज्य के जिलों को 102 करोड़ 89 लाख 50 हजार रुपए की राशि जारी की गई है।
राज्य में इमरजेंसी रिसपोंस सपोर्ट सिस्टम (ई.आर.एस.एस) का संचालन किया जायेगा
बैठक में अधिकारियों ने बताया कि भारत सरकार गृह मंत्रालय राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण नई दिल्ली द्वारा सी-डेक त्रिवेन्द्रम के माध्यम से राज्य में आपदाओं से निपटने एवं जन समुदाय को सहायता उपलब्ध कराने के लिए राज्य में इमरजेंसी रिसपोंस सपोर्ट सिस्टम (ई.आर.एस.एस) का संचालन किया जायेगा, जिसमें अग्नि दुर्घटना, आपातकालीन चिकित्सा सहायता, खोज एवं बचाव, आपदा प्रबंधन एवं पुलिस सहायता हेतु टोल फ्री नम्बर 112 राज्य स्तर पर स्थापित करना प्रस्तावित किया गया। इसके संचालन के लिए उपायुक्त भू-अभिलेखन कार्यालय गांधी चौक रायपुर में नियंत्रण कक्ष स्थापित किया जायेगा। बैठक में राजस्व विभाग के विशेष सचिव जनक पाठक, वित्त विभाग की विशेष सचिव सु शीतल शास्वत वर्मा सहित राजस्व विभाग के अन्य अधिकारी मौजूद थे।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


नुआखाई, महाअष्टमी, गोवर्धन पूजा के लिए स्थानीय अवकाश घोषित, छुट्टी को लेकर आदेश जारी

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर. सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय, नवा रायपुर अटल नगर ने आदेश जारी करते हुए तीन दिन की छुट्टी घोषित की है. आदेश के अनुसार रायपुर जिले में तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं. यह अवकाश रायपुर जिले, शहर (राजधानी) स्थित...

रायपुर में 2026 के लिए तीन स्थानीय अवकाश घोषित, जानिए पूरी तारीखें

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने रायपुर और नया रायपुर अटल नगर क्षेत्र के लिए वर्ष 2026 के तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं। जारी आदेश के मुताबिक ये अवकाश शासन के अधीन आने वाले समस्त शासकीय कार्यालयों...

 ‘विष्णु भैया’ का घर बना बहनों का मायका, तीजा-पोरा में उमड़ा उल्लास

By Reporter 5 / September 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नवा रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास शनिवार को तीजा-पोरा तिहार के अवसर पर छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोकसंस्कृति, पारिवारिक आत्मीयता और मातृशक्ति के उल्लास का केंद्र बना रहा। प्रदेश के अलग-अलग अंचलों से बड़ी संख्या में माताएं, बहनें और बेटियां मुख्यमंत्री...

आज है पिठोरी अमावस्या, जानिए इस अमावस्या को कुशाग्रहणी अमावस्या

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
पोला अमावस्या और मातृ अमावस्या के नाम से भी जाना जाता है जानिए क्यों है खास यह अमावस्या       रायपुर. आज 10 सितंबर को भाद्रपद अमावस्या है, जिसे पिठोरी अमावस्या. इस अमावस्या को कुशाग्रहणी अमावस्या, पोला अमावस्या और...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के बड़े फैसले, युवाओं से कर्मचारियों तक मिली बड़ी सौगात

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 9 सितंबर 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में युवाओं, रोजगार, कौशल विकास, निर्यात, सरकारी कर्मचारियों और न्यायिक अधोसंरचना से जुड़े कई महत्वपूर्ण फैसलों को मंजूरी दी गई।...

को-ऑपरेटिव बैंकों में भर्ती तेज होगी, किसानों को मिलेंगी बेहतर बैंकिंग सुविधाएं

By User 6 / September 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में सहकारिता क्षेत्र को मजबूत और अधिक पारदर्शी बनाने की दिशा में राज्य सरकार ने काम तेज करने के निर्देश दिए हैं। सहकारिता मंत्री केदार कश्यप ने नवा रायपुर में विभागीय समीक्षा बैठक के दौरान को-ऑपरेटिव बैंकों में...

आज है मास की शिवरात्रि, इस तरह करें भगवान महादेव को प्रसन्न

By User 6 / September 9, 2026 / 0 Comments
मासिक शिवरात्रि का धार्मिक दृष्टि से अत्यधिक महत्व होता है। यह व्रत और उपासना का दिन शिव भक्तों के लिए आत्मशुद्धि, पुण्य प्राप्ति और ईश्वर की कृपा प्राप्त करने का एक अवसर होता है। ऐसी मान्यता है कि इस दिन...

महाभारत का फिर से होगा प्रकाशन, 14 सितंबर से देख सकेंगे शेमारू टीवी पर

By User 6 / September 11, 2026 / 0 Comments
बी. आर. चोपड़ा का ‘महाभारत’ ऐसी ही एक प्रतिष्ठित सीरीज़ है, जो दशकों बाद भी दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाए हुए है। अब शेमारू टीवी टेलीविजन पर इस पौराणिक और कालजयी गाथा ‘महाभारत’ को 14 सितंबर से प्रतिदिन...

हनुमान अंश फिल्म देखने पहुंचे साय, छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा  

By Reporter 5 / September 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सपरिवार फिल्म ‘हनुमान अंश’ देखी। जोरा मॉल स्थित सिनेमाघर में आयोजित इस विशेष फिल्म प्रदर्शन के दौरान राज्यपाल रमेन डेका और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह भी सपरिवार मौजूद रहे। मंत्रिपरिषद...

हरतालिका तीज को लेकर संदेश, 14 सितंबर को रखा जाएगा व्रत

By User 6 / September 11, 2026 / 0 Comments
अखंड सौभाग्य, सुखी दांपत्य जीवन और पति की दीर्घायु की कामना के लिए सुहागिन महिलाएं इस वर्ष 14 सितंबर को हरतालिका तीज का व्रत रखेंगी। भाद्रपद शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाए जाने वाले इस पर्व पर भगवान शिव...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *