नेता ने कहा- वो झूठी, मैं लाई डिटेक्टर टेस्ट को तैयार
रायपुर। राजधानी रायपुर में एक कांग्रेस नेता के खिलाफ पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। दरअसल एक लड़की ने आरोप लगाया है कि कांग्रेस नेता ने उसके साथ अपने दफ्तर में छेड़छाड़ की। लड़की के साथ अश्लील हरकत की और बाद में उसे धमकाया। मामला रायपुर के देवेंद्र नगर इलाके का है। यहां कांग्रेस नेता और रेलवे उपभोक्ता सलाहकार समिति के सदस्य संजीव अग्रवाल का एक फाइनेंस दफ्तर है। 2 दिन पहले गुढ़ियारी के रहने वाली एक युवती अपनी सहेली के साथ संजीव अग्रवाल के दफ्तर पहुंची। लड़की का दावा है कि वह लोन के संबंध में बातचीत करने कांग्रेस नेता संजीव से बात कर रही थी। इतने में युवती की सहेली फोन पर बात करने केबिन से बाहर निकली। लड़की दावा कर रही है कि कांग्रेस नेता ने मेरे सीने पर हाथ लगाया, मुझे कहा कि तुम बहुत अच्छी हो मैं तुम्हें लोन दिला दूंगा। जब लड़की ने खुद को छुड़ाकर पुलिस थाने में जाकर शिकायत करने की बात की तो कांग्रेस नेता ने कह दिया कि मेरा कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता मैं थाना खरीद लूंगा। 2 दिन पहले इस मामले में शिकायत करते हुए युवतियों ने आवेदन दिया था। तब लड़की ने कहा कि पुलिस नेता के खिलाफ कुछ नहीं कर रही है। मगर अब गुरूवार को इस मामले में पुलिस ने कांग्रेस नेता के खिलाफ छेड़छाड़ के मामले में केस दर्ज कर लिया है। एफआईआर होते ही कांग्रेस नेता भी अपना पक्ष सामने रखा।
मैं किसी भी टेस्ट के लिए तैयार
कांग्रेस नेता संजीव अग्रवाल ने बताया कि उन्होंने इस मामले में पुलिस विभाग और गृह मंत्री से भी शिकायत की है । उन्होंने अपने आवेदन में कहा है कि शिकायत करने वाली लड़कियां झूठ बोल रही हैं। उनका संबंध भाजपा नेताओं से है। यह पूरा मामला राजनीतिक दुष्प्रेरणा से सामने आया है । उन पर झूठे इल्जाम लगाए गए हैं। मामले की सत्यता को उजागर करने के लिए मैं लाई डिटेक्टर टेस्ट, नारको टेस्ट जैसी हर परीक्षा से गुजरने को तैयार हूं । मगर उन लड़कियों का भी लाई डिटेक्टर टेस्ट करवाया जाना चाहिए जो मुझ पर आरोप लगा रही हैं, ताकि मामले में सच्चाई उजागर हो सके। संजीव अग्रवाल का दावा है कि उन्होंने हाल ही में आईएसबीएम और मैट्स यूनिवर्सिटी जैसे संस्थानों में फर्जी डिग्री के मामले को उजागर किया था इस वजह से उन्हें फंसाया जा रहा है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
April 9, 2026 /
रायपुर, 09 अप्रैल 2026।गर्मी के मौसम में बढ़ती यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने बड़ी सुविधा दी है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नागपुर मंडल ने गोंदिया से रक्सौल के बीच साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन चलाने का...
By User 6 /
April 8, 2026 /
छत्तीसगढ़ : की राजधानी रायपुर में आयुष्मान योजना के नियमों के उल्लंघन का बड़ा मामला सामने आया है। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी आयुष्मान भारत योजना के तहत मुफ्त इलाज का प्रावधान होने के बावजूद एक निजी अस्पताल पर मरीजों से...
By User 6 /
April 8, 2026 /
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए कारोबार के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपकी सोच में सकारात्मकता बनी रहेगी और आप बचत पर भी पूरा ध्यान देंगे। आर्थिक विषयों में आपको स्पष्टता बनाये रखनी होगी। आप अपनी...
By User 6 /
April 7, 2026 /
पखांजूर। कांकेर जिले के दुर्गकोंदल थाना क्षेत्र के खुटगांव हेलीपेड में बीते सोमवार देर रात एक युवक की संदिग्ध मौत ने पूरे इलाके को हिला दिया। शुरुआती जांच में यह घटना सड़क हादसे जैसी प्रतीत हुई, लेकिन पुलिस की गहन...
By User 6 /
April 7, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने शिक्षा के अधिकार कानून को लेकर कड़ा रुख अपनाते हुए साफ संदेश दिया है कि RTE के तहत बच्चों को दाखिला नहीं देने वाले निजी स्कूलों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। जरूरत पड़ी तो ऐसे...
By User 6 /
April 7, 2026 /
रायपुर, 7 अप्रैल 2026। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के दौरान राज्य की समृद्ध जनजातीय परंपरा और सांस्कृतिक पहचान को दर्शाती बेल मेटल से निर्मित ‘माता कौशल्या के राम’ की विशेष...
By User 6 /
April 11, 2026 /
रायपुर, 11 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले के तिल्दा ब्लॉक स्थित साकरा गांव के किसान संजय वर्मा ने पारंपरिक धान खेती छोड़कर रजनीगंधा (ट्यूबरोज) की खेती अपनाकर आय का नया रास्ता बनाया है। शासकीय योजनाओं के सहयोग से उन्होंने खेती...
By User 6 /
April 10, 2026 /
रायपुर, 10 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ में आगामी मई-जून 2026 में संभावित नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को देखते हुए मतदाता सूची पुनरीक्षण की तैयारियां तेज कर दी गई हैं। छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा इस दिशा में व्यापक स्तर पर...
By Reporter 5 /
April 8, 2026 /
रायगढ़ से खबर: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले से एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां जंगल में एक ही पेड़ से प्रेमी-प्रेमिका के शव लटके हुए मिले। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार दोनों ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। घटना के...
By User 6 /
April 9, 2026 /
रायपुर। आज के समय में बच्चों के लिए सही स्कूल का चयन अभिभावकों के लिए एक बड़ी चुनौती बन गया है। हर स्कूल खुद को बेहतर बताता है, लेकिन सही निर्णय वही होता है जो बच्चे की जरूरत, रुचि और...