हांगकांग के टाई पो में सात हाई-राइज अपार्टमेंट में लगी भयंकर आग में अब तक 36 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि 279 लोग अब भी लापता बताए जा रहे हैं। मृतकों में एक फायरफाइटर भी शामिल है। ऐसे में आग कैसे लगी क्या कुछ जानकारी सामने आई है चलिए बताते है। यह भीषण आग लगने की घटना ताई पो में हुई। यह हांगकांग में एक उपनगरीय इलाका है, जो चीन के शहर शेनझेन की सीमा के पास स्थित है। स्थानीय प्रशासन के मुताबिक, आग शाम तक सात इमारतों में फैल गई, जबकि एक इमारत में लगी आग ने आसपास के टावरों को भी अपनी चपेट में ले लिया। हादसे के बाद 900 से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाया गया और सैकड़ों को अस्थायी कैंपों में शिफ्ट किया गया है। हांगकांग के मुख्य कार्यकारी जॉन ली ने बताया कि पुलिस और फायर सर्विसेज विभाग ने मिलकर एक विशेष जांच टीम गठित कर दी है जो आग के कारणों की गहराई से जांच करेगी।










