Google Analytics Meta Pixel पहले नॉनवेज खिलाया, फिर बियर पिलाई और कर दी पति-पत्नी की हत्या - Ekhabri.com

पहले नॉनवेज खिलाया, फिर बियर पिलाई और कर दी पति-पत्नी की हत्या

मेरठ। मेरठ में आबाद और उसकी पत्नी जावेदा की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। आरोपी समीर ने पहले रुपये देकर जावेदा से शारीरिक संबंध बनाए थे। फिर घर पर आना-जाना शुरू हुआ तो उसे जावेदा से मोहब्बत हो गई। आरोपी ने दंपती पर तीन लाख रुपये लुटाए। जावेदा को अन्य युवकों से संबंध रखने से मना किया, लेकिन वह नहीं मानी। इसी से नाराज होकर दोहरे हत्याकांड़ को अंजाम दिया गया। आरोपी ने कहा कि उसे कोई पछतावा नहीं है। वहीं मंगलवार देर रात पुलिस ने आरोपी सरूरपुर के गोटका निवासी समीर उर्फ हसीन को गिरफ्तार कर लिया। एसपी सिटी विनीत भटनागर ने पुलिस लाइन में पत्रकारों को बताया कि सात महीने पहले ही जावेदा से समीर की मुलाकात हुई थी। रुपये का लालच देकर आरोपी ने उसके साथ अवैध संबंध बनाए, लेकिन इसके बाद दोनों के बीच मोहब्बत हो गई। आरोपी ने जावेदा और उसके परिवार पर करीब तीन लाख रुपये खर्च किए। दोनों के संबंध की जानकारी आबाद को भी थी। समीर ने पुलिस को बताया कि जावेदा के घर पर बाहरी युवकों का आना जाना था। कई बार दंपती से रोक लगाने के लिए कहा। आरोपी बार-बार जावेदा से कहता था कि सिर्फ मेरी बनकर रहो। लेकिन दंपती नहीं माना।
पहले आबाद और फिर जावेदा को मारा
जिसके चलते उसने दोनों को ही मारने की प्लान बनाया। वह बाहर से दाव और चाकू लाया था। रात में कोल्डड्रिंक में दंपती को नशीला पदार्थ पिलाया। पहले आबाद और फिर दूसरे कमरे में जाकर जावेदा को मारा। बेटी सोनिया लिपट गई थी। जिसे धक्का दे दिया था। हत्या के बाद वह अपने गांव चला गया था। जहां से पुलिस ने उसको गिरफ्तार किया है।
नॉनवेज खिलाया, बियर पिलाई 
आरोपी समीर ने बताया कि वह आबाद और जावेदा के लिए नॉनवेज और बच्चों के लिए चाउमीन, कोल्ड ड्रिंक लेकर पहुंचा था। आबाद और समीर ने बियर पी। इसी दौरान आरोपी ने बियर में नशे की गोली डाल दी थी, जिसे आबाद ने पी लिया और बेहोश हो गया। वहीं, जावेदा को कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ देकर पिलाया। इसके बाद हत्या की वारदात अंजाम दी।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


देश में बढ़ रहे तेजी से H1N1 के मामलों, कही आपको भी तो नहीं है यह लक्षण

By User 6 / August 11, 2026 / 0 Comments
दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर में इस मॉनसून इन्फ्लूएंजा, खासकर H1N1 के मामलों में तेज़ बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। पिछले साल इसी अवधि में जहां H1N1 के 229 मामले सामने आए थे, वहीं इस साल अब तक 1,344 मामले दर्ज किए...

रायपुर में सुकमा की पुनर्वासित बेटियों ने रैंप पर दिखाई नई पहचान

By User 6 / August 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर।छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आयोजित राष्ट्रीय हथकरघा दिवस कार्यक्रम के दौरान एक भावुक और प्रेरणादायक दृश्य देखने को मिला। पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित इस कार्यक्रम में सुकमा जिले के चिंतलनार की पुनर्वासित बेटियों ने पहली बार बड़े...

12 अगस्त की तारीख रखे याद, उस दिन पड़ने वाला है सूर्य ग्रहण

By User 6 / August 10, 2026 / 0 Comments
इस साल का दूसरा और आखिरी सूर्य ग्रहण 12 अगस्त को लगने जा रहा है। खगोलीय और ज्योतिषीय दृष्टि से इस सूर्य ग्रहण को खास माना जा रहा है। कई राशियों में इसका असर नजर आएगा। भारतीय समय के अनुसार...

राजनादगांव में ED की दबिश, जानिए कहां कहां पड़ा छापा

By User 6 / August 13, 2026 / 0 Comments
राजनांदगांव। प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने गुरुवार तड़के राजनांदगांव में कई ठिकानों पर एक साथ दबिश दी। जानकारी के मुताबिक भोपाल और रायपुर से पहुंची ईडी की अलग-अलग टीमों ने शहर से लगे तीन स्थानों पर कार्रवाई शुरू की।...

महतारी वंदन योजना से महिलाओं में बढ़ा आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता

By User 6 / August 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर ।छत्तीसगढ़ में महिला सशक्तीकरण की दिशा में संचालित महतारी वंदन योजना महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही है। राज्य सरकार की इस पहल से महिलाओं को आर्थिक संबल मिलने के साथ-साथ आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता भी मजबूत हो...

पुलिस भर्ती मुख्य परीक्षा की तारीख बदली छत्तीसगढ़ में

By User 6 / August 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। शिक्षक भर्ती परीक्षा और पुलिस भर्ती मुख्य परीक्षा की तारीख एक ही दिन पड़ने से अभ्यर्थियों की परेशानी को देखते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर सूबेदार, उप निरीक्षक संवर्ग एवं प्लाटून कमांडर मुख्य परीक्षा की तारीखों...

महतारी वंदन योजना की 30वीं किस्त, 67 लाख महिलाओं को लाभ

By User 6 / August 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर । छत्तीसगढ़ में महिला सशक्तिकरण को मजबूती देते हुए राज्य सरकार ने महतारी वंदन योजना की 30वीं किस्त जारी कर दी है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मुख्यमंत्री निवास कार्यालय से 67 लाख 20 हजार 125 पात्र महिलाओं के...

उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व में एआई आधारित स्मार्ट सर्विलांस सिस्टम शुरू

By User 6 / August 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर।छत्तीसगढ़ में वन और वन्यजीव संरक्षण को और अधिक मजबूत बनाने के लिए अत्याधुनिक तकनीक का उपयोग शुरू हो गया है। उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व में एआई (कृत्रिम बुद्धिमत्ता) आधारित स्मार्ट सर्विलांस सिस्टम का ट्रायल शुरू किया गया है। यह नई...

कोशल फैब लॉन्च, 10.90 करोड़ सहायता, बुनकरों को नई पहचान

By User 6 / August 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 7 अगस्त 2026। राष्ट्रीय हथकरघा दिवस के अवसर पर राजधानी रायपुर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित प्रदेश स्तरीय बुनकर सम्मेलन एवं स्वदेशी प्रदर्शनी में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ के प्रीमियम हैंडलूम ब्रांड ‘कोशल फैब’का शुभारंभ...

उज्जैन से लौट रहे भक्तों की गाड़ी ईको को कंटेनर में मारा ठोकर, 6 की मौत

By User 6 / August 9, 2026 / 0 Comments
उज्जैन। महाकाल दर्शन कर गुजरात लौट रहे श्रद्धालुओं की ईको को कंटेनर ने मारी टक्कर, 6 की मौत उज्जैन में बाबा महाकाल के दर्शन के बाद गुजरात लौट रहे श्रद्धालुओं की ईको कार को पंचकवासा के पास रॉन्ग साइड से...