Google Analytics Meta Pixel पहली बार छत्तीसगढ़ में जन्माष्टमी पर ड्राइ-डे: शराब और मांस की दुकानें रहेंगी बंद - Ekhabri.com

पहली बार छत्तीसगढ़ में जन्माष्टमी पर ड्राइ-डे: शराब और मांस की दुकानें रहेंगी बंद

रायपुर. छत्तीसगढ़ में जन्माष्टमी पर ड्राई डे रहेगा। सरकार ने शराब और मांसाहार की दुकानों को पूरी तरह बंद रखने का आदेश जारी किया है। इसकी वजह से सोमवार को शराब की दुकानें पूरी तरह बंद रहेंगी। मांस की बिक्री और मांसाहार की दुकानों को भी बंद रखना होगा। प्रदेश में भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव की तैयारियां धूमधाम से जारी है। विभिन्न मंदिरों में विशेष तौर पर झांकी की तैयारी हो रही है। इस बीच सरकार ने इस पर्व को लेकर बड़ा फैसला किया है। यह पहली बार है, जब जन्माष्टमी पर शराब की बिक्री को रोक दिया गया है। मांसाहार की दुकानों को भी कल बंद रखने का आदेश जारी हुआ है। वरिष्ठ अधिकारियों का कहना है, अभी तक ऐसा आदेश राष्ट्रीय पर्वों और कुछ विशेष मौकों पर ही जारी होता था। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर ऐसा पहली बार हुआ है। बताया जा रहा है कि ऐसा श्रद्धालुओं की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए किया गया है। वहीं पिछले साल कोरोना के चलते भी इस पर्व पर असर पड़ा था। राजधानी में कई सालों से आयोजित होती आ रहीं दही-हांडी फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन नहीं हो सका था। यहां तक की जैतूसाव मठ में 200 साल पुरानी परंपरा टूट गई थी। जैतूसाठ मठ में हर साल श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर भव्य आयोजन किए जाते थे। इस बार भी इस तरह से भव्य आयोजन पर संकट के बादल हैं। हालांकि प्रशासन की तरफ से इस तरह के कोई गाइडलाइन जारी नहीं हुई है, पर पता चला है कि कई दही-हांडी फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन करने वाले समितियों को प्रतियोगिता का आयोजन करने की अनुमति नहीं दी गई है।

Read Also  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की किसानों को धान बोनस दिए जाने गारंटी को पूरा करने के लिए छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा राज्य के किसानों को दो साल के धान की बकाया बोनस राशि 3716 करोड़ रूपए का वितरण 25 दिसंबर को किया जाएगा।


Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


राजनादगांव में ED की दबिश, जानिए कहां कहां पड़ा छापा

By User 6 / August 13, 2026 / 0 Comments
राजनांदगांव। प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने गुरुवार तड़के राजनांदगांव में कई ठिकानों पर एक साथ दबिश दी। जानकारी के मुताबिक भोपाल और रायपुर से पहुंची ईडी की अलग-अलग टीमों ने शहर से लगे तीन स्थानों पर कार्रवाई शुरू की।...

देश में बढ़ रहे तेजी से H1N1 के मामलों, कही आपको भी तो नहीं है यह लक्षण

By User 6 / August 11, 2026 / 0 Comments
दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर में इस मॉनसून इन्फ्लूएंजा, खासकर H1N1 के मामलों में तेज़ बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। पिछले साल इसी अवधि में जहां H1N1 के 229 मामले सामने आए थे, वहीं इस साल अब तक 1,344 मामले दर्ज किए...

12 अगस्त की तारीख रखे याद, उस दिन पड़ने वाला है सूर्य ग्रहण

By User 6 / August 10, 2026 / 0 Comments
इस साल का दूसरा और आखिरी सूर्य ग्रहण 12 अगस्त को लगने जा रहा है। खगोलीय और ज्योतिषीय दृष्टि से इस सूर्य ग्रहण को खास माना जा रहा है। कई राशियों में इसका असर नजर आएगा। भारतीय समय के अनुसार...

आज का राशिफल 

By Reporter 5 / August 14, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए अकस्मात लाभ दिलाने वाला रहेगा। आप बुद्धि व विवेक से काफी अच्छे निर्णय लेंगे। परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। लेकिन आप किसी से मांग कर...

UN रिपोर्ट में खुलासा, लाल किले ब्लास्ट में अलकायदा का हाथ

By Reporter 5 / August 14, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। दिल्ली लाल किले के पास हुए धमाके को लेकर UN की रिपोर्ट में अहम खुलासा हुआ है। UN की रिपोर्ट में यह दावा किया गया है कि धमाके में अलकायदा से जुड़े संगठन का हाथ था। इस बम...

जम के बरसेंगे मेघा, छत्तीसगढ़ में 22 जिलों में अलर्ट जारी

By User 6 / August 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर एक्टिव हो गया है. पिछले 24 घंटे में प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हुई. यही कारण है कि कई जगहोंमे जल भराव की स्थिति बन गई . राजधानी रायपुर...

तंबाकू पर शिकंजा: कोटपा के सख्त अमल से तंबाकू मुक्त बनेगा छत्तीसगढ़

By Reporter 5 / August 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में तंबाकू के सेवन पर रोक लगाने और इसके गंभीर दुष्प्रभावों से लोगों को बचाने के लिए अब कानून के प्रभावी क्रियान्वयन के साथ जनभागीदारी और विभिन्न विभागों के बीच समन्वय को मजबूत किया जा रहा है। इसी दिशा...

महतारी वंदन योजना से महिलाओं में बढ़ा आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता

By User 6 / August 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर ।छत्तीसगढ़ में महिला सशक्तीकरण की दिशा में संचालित महतारी वंदन योजना महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही है। राज्य सरकार की इस पहल से महिलाओं को आर्थिक संबल मिलने के साथ-साथ आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता भी मजबूत हो...

उज्जैन से लौट रहे भक्तों की गाड़ी ईको को कंटेनर में मारा ठोकर, 6 की मौत

By User 6 / August 9, 2026 / 0 Comments
उज्जैन। महाकाल दर्शन कर गुजरात लौट रहे श्रद्धालुओं की ईको को कंटेनर ने मारी टक्कर, 6 की मौत उज्जैन में बाबा महाकाल के दर्शन के बाद गुजरात लौट रहे श्रद्धालुओं की ईको कार को पंचकवासा के पास रॉन्ग साइड से...

रायपुर में सेन शक्ति सम्मेलन, समाज कल्याण के लिए बड़ी घोषणाएं

By User 6 / August 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर में आयोजित सेन शक्ति सम्मेलन एवं केश शिल्पी सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सेन समाज को सामाजिक समरसता और सनातन परंपराओं का मजबूत आधार बताया। उन्होंने समाज के उत्थान के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं...