भारत में रहने वाले श्रीराम भक्त ही अयोध्या में बनने वाले श्रीराम मंदिर के निर्माण में अपना दान दे सकेंगे, क्योंकि राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट विदेशी मुद्रा में दान स्वीकार नहीं करेगा। यानी मंदिर निर्माण में विदेशी भक्त दान नहीं कर सकेंगे। यह जानकारी ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने दी। राय के मुताबिक विदेशी मुद्रा लेने के लिए एक व्यवस्था है। उसके लिए पंजीकरण करवाना आवश्यक होता है। ट्रस्ट अभी पंजीकरण नहीं कराएगा।
अयोध्या में श्रीराम मंदिर के पक्ष में फैसला आने के बाद 5 अगस्त से मंदिर निर्माण का कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा। इस निर्माण कार्य के लिए देश-विदेश से रामभक्त मंदिर निर्माण में सहयोग के लिए दान देने के लिए लालायित हैं। विदेशों में रहने वाले राम भक्त निर्माण में सहयोग देने के लिए लगातार ट्रस्ट से संपर्क भी कर रहे हैं, लेकिन ट्रस्ट ने विदेशी मुद्रा लेने के लिए इनकार कर दिया है।
ट्रस्ट के महासचिव राय के मुताबिक विदेशों से दिए जाने वाली दान अभी नहीं लिए जा सकेंगे, क्योंकि विदेशी मुद्रा लेने के लिए भारतवर्ष में एक व्यवस्था है। हमें विदेशी मुद्रा अधिनियम के तहत पंजीकृत कराना होगा। उसके बाद ही विदेशी मुद्रा को लिया जा सकेगा। हम पहले भारत में रहने वाले राम भक्तों के शक्ति को बाहर निकालना चाहते हैं।
गौर हो कि 5 अगस्त को अयोध्या के राम जन्मभूमि परिसर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भूमि पूजन करेंगे। इस मौके पर आरएसएस के प्रमुख मोहन भागवत के साथ राम मंदिर आंदोलन से जुड़े नेता भी मौजूद रहेंगे। राम जन्मभूमि परिसर में वाटरप्रूफ टेंट लगाने का काम शुरू हो गया है। परिसर में दो टेंट बनाए जा रहे हैं। साथ ही एक मंच होगा। इस मंच पर प्रधानमंत्री के साथ आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत मौजूद होंगे और मंच से संबोधित करेंगे।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
March 23, 2026 /
धरसीवा। आईडीबीआई बैंक की धोखाधड़ी के शिकार खाताधारकों का धैर्य अब टूट गया है। करीब डेढ़ माह से न्याय की मांग कर रहे पीड़ितों ने धरसीवा स्थित बैंक शाखा में तालाबंदी कर दी और बैंक के सामने धरना प्रदर्शन शुरू...
By User 6 /
March 23, 2026 /
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए कारोबार के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपकी सोच में सकारात्मकता बनी रहेगी और आप बचत पर भी पूरा ध्यान देंगे। आर्थिक विषयों में आपको स्पष्टता बनाये रखनी होगी। आप अपनी...
By User 6 /
March 26, 2026 /
रायपुर, 26 मार्च 2026। कभी-कभी जीवन में लिया गया एक छोटा निर्णय भविष्य की दिशा बदल देता है। ओडिशा की 15 वर्षीय अंजलि मुंडा की कहानी इसी का उदाहरण है, जिन्होंने महज कुछ वर्षों में तैराकी के क्षेत्र में राष्ट्रीय...
By User 6 /
March 23, 2026 /
जांजगीर। जिले के पामगढ़ थाना क्षेत्र में आज सुबह गोली चलने से हड़कंप मच गया। आर्मी से रिटायर्ड हवलदार ने गाली-गलौज के विवाद में एक युवक को अपने लाइसेंसी पिस्टल से गोली मार दी। पुलिस ने आरोपी और उसके सहयोगी...
By User 6 /
March 26, 2026 /
कांकेर : जिले में कांकेर नक्सली सरेंडर की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, जो नक्सल उन्मूलन अभियान के लिए बड़ी सफलता मानी जा रही है। पापा राव के बाद अब एक और अहम घटनाक्रम सामने आया है, जहां 5 हथियारबंद...
By User 6 /
March 26, 2026 /
मेष राशि : आज आपके परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। आपको कार्यक्षेत्र में कोई पुरस्कार मिल सकता है, उसके बाद परिवार में पार्टी का आयोजन हो सकता है। आपको अपनी पिताजी से काम...
By User 6 /
March 24, 2026 /
रायपुर :गांजा तस्करी के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। राजधानी के नार्थ जोन अंतर्गत खमतराई थाना पुलिस ने 22 मार्च 2026 को यह ऑपरेशन चलाया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान शिव कुमार...
By User 6 /
March 27, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए आईएएस अधिकारियों की नई तैनाती के आदेश जारी किए हैं। इस बदलाव के तहत रजत बंसल को मुख्यमंत्री सचिवालय में विशेष सचिव पद पर नियुक्त किया गया है, वहीं...
By User 6 /
March 25, 2026 /
अलीगढ़। जिले से एक रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात सामने आई है। अकराबाद थाना क्षेत्र के एक गांव में सातवीं कक्षा में पढ़ने वाली एक मासूम छात्रा के साथ उसके ही सहपाठी (नाबालिग) ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम...
By User 6 /
March 24, 2026 /
बस्तर, छत्तीसगढ़। नक्सल खात्मे की डेडलाइन से पहले आज छत्तीसगढ़ के बस्तर इलाके में कुख्यात नक्सल कमांडर पापाराव अपने 12 साथियों के साथ आत्मसमर्पण करने जा रहे हैं। इसके साथ ही वे अपने AK-47 और अन्य आधुनिक हथियार भी पुलिस...