वन मंत्री ने विभागीय काम-काज में कसावट लाने के लिए वन विभाग द्वारा तैयार मोबाइल एप्प का किया परीक्षण
रायपुर। वन मंत्री मोहम्मद अकबर ने आज नवा रायपुर, अटल नगर स्थित मंत्रालय में विभागीय अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने इस दौरान वन विभाग के काम-काज में कसावट लाने और अधिकारियों तथा कर्मचारियों के अपने मुख्यालयों में उपस्थिति सुनिश्चित करने के संबंध में बनाए गए मोबाइल एप्लीकेशन का परीक्षण किया। वन मंत्री ने मोबाइल एप में विभागीय अमले का शीघ्र शत-प्रतिशत रजिस्ट्रेशन पूर्ण कर इसके बेहतर क्रियान्वयन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में वन मंत्री से संबंद्ध नवनियुक्त संसदीय सचिव शिशुपाल सोरी तथा संसदीय सचिव चन्द्रदेव राय भी उपस्थित रहे। वन मंत्री अकबर ने बैठक मोबाइल एप के प्रस्तुतीकरण का अवलोकन किया और परीक्षण के दौरान बारनवापारा तथा बिलाईगढ़ के वन परिक्षेत्राधिकारियों के मुख्यालय में इनएक्टिव पाए जाने पर नाराजगी व्यक्त की और संबंधित वनमण्डलाधिकारियों को इसका गंभीरता से पालन सुनिश्चित कराने के लिए निर्देशित किया।
इस मोबाइल एप के माध्यम से वन विभाग के लगभग 6 हजार 700 अमले के क्षेत्रीय गतिविधियों को ऑनलाइन रियल टाइम अनुश्रवण की व्यवस्था स्थापित की गई है। इसके माध्यम से वन विभाग के अधिकारियों तथा कर्मचारियों के काम-काज की गतिविधियों और उपस्थिति का अनुश्रवण आसानी से किया जा सकेगा। वन मंत्री श्री अकबर द्वारा मोबाइल एप के प्रस्तुतीकरण के दौरान अलग-अलग बिन्दुओं पर विस्तार से परीक्षण किया गया। इसमें अभी तक विभाग के लगभग 4 हजार अधिकारियों तथा कर्मचारियों का रजिस्टर हो चुका है। जिसमें से एक हजार 510 अधिकारियों तथा कर्मचारियों का एक्टिव होना पाया गया।
वन मंत्री ने एप्लीकेशन में अब तक रजिस्ट्रेशन की धीमी प्रगति पर अप्रसन्नता जाहिर करते हुए इसका शीघ्र शत-प्रतिशत रजिस्ट्रेशन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। एप के माध्यम से हर अधिकारी और कर्मचारी की तिथिवार गतिविधियां और उससे संबंधित फोटोग्राफ जीआईएस बेस्ट एप्लीकेशन पर नक्शे में दिखेगा। इससे उनकी गतिविधि और उनकी उपस्थिति की जानकारी सहजता से मिल जाएगी। वन मंत्री श्री अकबर ने इस दौरान विभागीय अमले को अपने निर्धारित मुख्यालय में रहना सुनिश्चित करने के संबंध में सख्त निर्देश दिए। उन्होंने मोबाइल एप के सफल क्रियान्वयन के लिए मुख्यालय में एक कंट्रोल सेंटर भी स्थापित करने निर्देशित किया। जिसके माध्यम से विभागीय अमले की प्रतिदिन की एक समग्र रिपोर्ट तैयार हो सके और इसका सीधा अनुश्रवण मंत्री सहित वरिष्ठ विभागीय अधिकारियों द्वारा किया जा सके।
बैठक में उपस्थित : बैठक में प्रधान मुख्य वन संरक्षक राकेश चतुर्वेदी, प्रबंध संचालक छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज संजय शुक्ला, वन विभाग के सचिव जयसिंह म्हस्के, कैम्पा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी व्ही. श्री निवास राव, अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक तपेश कुमार झा उपस्थित थे।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
September 26, 2026 /
रायपुर, 26 सितंबर 2026। एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ईरान को हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। भारतीय टीम की इस ऐतिहासिक सफलता में छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले की संजू देवी ने...
By User 6 /
September 30, 2026 /
नई दिल्ली. दुबई से इज़रायल के लिए जा रही फ्लाई दुबई की फ्लाइट को हाईजैक करने की कोशिश की गई है। फ्लाइट में को-पायलट ने अपने साथी पायलट को चाकू मारकर घायल कर दिया और अपने हाथ में पूरा कंट्रोल...
By Reporter 5 /
September 26, 2026 /
रायपुर। बाढ़ प्रभावित ग्राम चंदनीडीह और श्रीलंका पारा में राहत एवं बचाव अभियान लगातार जारी है। कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह के निर्देश पर NDRF की रेस्क्यू टीम प्रभावित इलाकों में पहुंचकर लोगों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाने में जुटी...
By User 6 /
September 27, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रविवार को कांकेर जिले के अंतागढ़ विकासखंड स्थित ग्राम लामकन्हार के एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ की 138वीं कड़ी सुनी। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री...
By User 6 /
September 30, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 30 सितंबर 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश के शासकीय महाविद्यालयों में अतिथि व्याख्याताओं की नियुक्ति से लेकर पूर्व अग्निवीरों के लिए आरक्षण...
By User 6 /
September 30, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। सामान्य प्रशासन विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। यह प्रशासनिक व्यवस्था नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन दीपक कुमार अग्रवाल के अवकाश पर...
By User 6 /
September 27, 2026 /
रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ की 138वीं कड़ी में छत्तीसगढ़ के ‘हर घर मुनगा-घर-घर मुनगा’ अभियान का विशेष उल्लेख हुआ। प्रधानमंत्री द्वारा प्रदेश की इस पोषण पहल को राष्ट्रीय मंच पर स्थान दिए जाने...
By User 6 /
September 27, 2026 /
रायपुर। “जल है तो जीवन है” की सोच को धरातल पर उतारते हुए धमतरी जिले के कुरुद विकासखंड स्थित ग्राम पंचायत मुल्ले में जल संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई है। वर्षा आधारित इस क्षेत्र में वर्षा एवं...
By User 6 /
September 26, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में लगातार हो रही भारी बारिश और मौसम की मौजूदा स्थिति को देखते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए शनिवार, 26 सितंबर को प्रदेश के सभी स्कूलों में अवकाश घोषित करने...
By User 6 /
September 28, 2026 /
छत्तीसगढ़ पर्यटन को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय बाजार से जोड़ने की दिशा में बड़ी पहल शुरू हुई है। विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल और छत्तीसगढ़ ट्रैवल ट्रेड एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में ‘सेंट्रल इंडिया कनेक्ट छत्तीसगढ़ मार्केट...