Google Analytics Meta Pixel क्रेडाई की नई कार्यकरिणी का गठन, संजय रहेजा बने नए प्रदेश अध्यक्ष - Ekhabri.com

क्रेडाई की नई कार्यकरिणी का गठन, संजय रहेजा बने नए प्रदेश अध्यक्ष

 

रायपुर। छत्तीसगढ़ क्रेडाई का रोटेशन में हर दो साल के लिए कार्यकारिणी का गठन होता है। इस बार भी सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का वर्ष 2023 अप्रैल से लेकर वर्ष 2025 मार्च तक के लिए नई कार्यकारिणी बनी है। जिसमें संजय रहेजा प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं। पंकज लाहोटी-सचिव, शशांक खेतान व आयुष मोदी-उपाध्यक्ष, शशांक अग्रवाल व ऋभुराज अग्रवाल – संयुक्त सचिव, कोषाध्यक्ष ऋत्विक नत्थानी बने हैं। इसके साथ विस्तारित कार्यकारिणी में अन्य सदस्योंं का मनोनयन किया गया है।

 

क्रेडाई बिल्डर्स एसोसिएशन छत्तीसगढ़ की एक विश्वसनीय संगठन हैं जिसके गुडविल पर प्रदेश में प्रापर्टी सेक्टर का कामकाज होता है और आज इसके पूरे प्रदेश भर में करीब 200 मेंबर्स हैं। यह संगठन नेशनल क्रेडाई से संबद्ध है जिसके देश भर में करीब 12 हजार से भी ज्यादा मेंबर्स हैं। प्रापर्टी बायर्स भी इसीलिए पूरे भरोसे के साथ क्रेडाई मेंबर्स के साथ निवेश करना पसंद करते हैं। क्रेडाई के नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष संजय रहेजा ने कहा कि सामूहिक टीम नेटवर्क पर क्रेडाई ने हमेशा काम किया है। पुराने अनुभवी मेंबर्स व नए युवा मेंबर्स के साथ मिलकर वे क्रेडाई के काम को और आगे बढ़ायेंगे। कुछ नया करने की भी चाहत हैं, जिसे वर्तमान कार्यकाल में मिलकर पूरा करेंगे। मालूम हो क्रेडाई का प्रापर्टी एक्सपो आज पूरे मध्यभारत में एक विशेष पहचान स्थापित कर चुका है। निवृतमान अध्यक्ष मृणाल गोलछा ने सभी क्रेडाई मेंबर्स के प्रति आभार व्यक्त किया, उनके कार्यकाल में सभी का भरपूर सहयोग मिला। आगे भी वे नई कार्यकारिणी के साथ मिलकर काम करेंगे।

 

क्रेडाई की नई प्रदेश कार्यकारिणी-

संजय रहेजा – अध्यक्ष, पंकज लाहोटी – सचिव, शशांक खेतान व आयुष मोदी – उपाध्यक्ष, शशांक अग्रवाल व ऋभुराज अग्रवाल – संयुक्त सचिव, कोषाध्यक्ष – ऋत्विक नत्थानी।

निवृतमान अध्यक्ष – मृणाल गोलछा।

कंज्यूमर ग्रीवेन सेल – आनंद सिंघानिया व जी.एस.राजपाल।

लीगल कमेटी – विजय नत्थानी, रवि फतनानी व निखिल धगट।

टेक्सेशन कमेटी – शैलेष वर्मा व विवेक बेगानी।

मीडिया सीएसआर व इवेंट प्रभार-राकेश पांडे, संतोष लोहाना, प्रतीक केवलानी, ऋषभ कटारिया, शशांक अग्रवाल, सुनील चंद्राकर।

रिसर्च एंड डेवलपमेंट प्रभार – प्रसन्न नीले, हर्ष कोटडिय़ा, अदीद सूर्या।

यूथ विंग स्टेट कोआर्डिनेटर – सुमीत बरडिय़ा, स्टेट सेक्रेटरी – नवनीत अग्रवाल, ज्वाइन सेक्रेटरी – ज्योतिरादित्य वर्मा।

वूमेन विंग- स्टेट कन्वेनर संजना बघेल।

सिटी प्रेसीडेंट – बिलासपुर – सोहेल हक, जगदलपुर – मनीष सोमानी, भिलाई-दुर्ग – राधे गोविंद, राजनांदगांव – विनोद बोहरा।

 

क्रेडाई के बारे में

 

छत्तीसगढ़ में 200 सदस्यों का क्रेडाई परिवार है जो केवल प्रापर्टी ही नहीं बेंचते बल्कि समय-समय पर सामाजिक सरोकार से जुड़े विषयों पर अपने कार्यदायित्व का निवर्हन भी करते हैं जैसे कोविडकाल के दौरान आक्सीजन बैंक की स्थापना, जरूरतमंद लोगों को राशन उपलब्ध कराया गया। शहर के सुंदरीकरण व चौक चौराहों के निर्माण में सहभागी रहे हैं। प्रापर्टी सेक्टर को लेकर जो पालिसी या मास्टर प्लान बनता है उसमें बेहतरी के लिए सुझाव, पर्यावरण व हरियाली को बढ़ावा देने में महती भूमिका जैसे कार्य करने के साथ क्वालिटी व सौ फीसदी भरोसे के साथ प्रापर्टी उपलब्ध कराते हैं।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


रायपुर में 27-28 मार्च को प्रवासी छत्तीसगढ़िया सम्मेलन

By User 6 / February 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 27 फरवरी 2026।राजधानी रायपुर में आगामी 27 और 28 मार्च को नवा रायपुर में भव्य प्रवासी छत्तीसगढ़िया सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। ‘मोर माटी, मोर मान’ थीम पर होने वाला यह सम्मेलन विदेशों में रह रहे छत्तीसगढ़ के मूल निवासियों...

पीईटी 2026: 14 मई को परीक्षा, 27 मार्च तक आवेदन का मौका

By User 6 / March 3, 2026 / 0 Comments
CG PET 2026: परीक्षा की तारीख और आवेदन प्रक्रिया CG PET 2026 के लिए छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापम) ने 14 मई को लिखित परीक्षा आयोजित करने की घोषणा की है। इच्छुक अभ्यर्थी 27 मार्च तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते...

9 साल की छात्रा की हार्ट अटैक से मौत, स्कूल में खेलते समय गिरी

By Reporter 1 / February 27, 2026 / 0 Comments
राजस्थान के नागौर जिले में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। गोटन कस्बे के एक निजी स्कूल में 9 साल की छात्रा की कथित हार्ट अटैक से मौत हो गई। घटना 23 फरवरी की सुबह करीब 7:48 बजे की बताई...

T20 World Cup: जीत के बाद भी सेमीफाइलन से बाहर हुआ पाकिस्तान, टूर्नामेंट से पहले नकवी ने की थी नौटंकी, अब मिला सबक

By User 6 / March 1, 2026 / 0 Comments
T20 World Cup: ICC मेंस टी-20 वर्ल्ड कप का सफर अब पाकिस्तान के लिए समाप्त हो गया है. शनिवार को श्रीलंका के साथ खेले गए मुकाबले में पाकिस्तान ने 5 रनों से जीत जरूर दर्ज की लेकिन इस जीत के...

बिकिनी पहनी दो महिलाओं के बीच लेटे दिखे स्टीफन हॉकिंग

By Reporter 1 / February 27, 2026 / 0 Comments
कुख्यात वित्त कारोबारी Jeffrey Epstein से जुड़े दस्तावेजों के नए बैच के सार्वजनिक होने के बाद अमेरिका समेत कई देशों में चर्चाएं तेज हो गई हैं। इन्हीं दस्तावेजों में सामने आई एक तस्वीर ने नया विवाद खड़ा कर दिया है,...

5000 शिक्षक भर्ती से युवाओं को रोजगार का मौका

By User 6 / February 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 27 फरवरी 2026। छत्तीसगढ़ में 5000 शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि राज्य सरकार युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने और उनके भविष्य को मजबूत बनाने...

70 के मौलाना और 26 की दुल्हन; गोद में यूं लेटकर कराया ‘रोमांटिक’ फोटोशूट

By Reporter 1 / February 27, 2026 / 0 Comments
सोशल मीडिया की दुनिया में कब क्या वायरल हो जाए, कहना मुश्किल है। इन दिनों पाकिस्तान के रावलपिंडी से सामने आया एक अनोखा ब्राइडल फोटोशूट इंटरनेट पर चर्चा का विषय बना हुआ है। 70 वर्षीय मौलाना और उनकी 26 साल...

राज्य नीति आयोग के उपाध्यक्ष बने गणेश शंकर मिश्रा  

By User 6 / February 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी गणेश शंकर मिश्रा को राज्य नीति आयोग छत्तीसगढ़ का उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। इस संबंध में योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी तथा बीस सूत्रीय कार्यक्रम क्रियान्वयन विभाग की ओर से आधिकारिक आदेश जारी किया...

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद पर लटक रही गिरफ्तारी की तलवार

By Reporter 1 / February 27, 2026 / 0 Comments
प्रयागराज में दर्ज यौन उत्पीड़न मामले में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के खिलाफ जांच तेज हो गई है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, नाबालिग पीड़ितों की मेडिकल जांच रिपोर्ट तैयार हो चुकी है और इसे बंद लिफाफे में जांच अधिकारी को सौंप...

25.28 लाख किसानों को 10,324 करोड़ की सौगात, शून्य ब्याज कर्ज का ऐलान

By User 6 / March 2, 2026 / 0 Comments
25.28 लाख किसानों को 10324 करोड़ की बड़ी सौगात छत्तीसगढ़ सरकार ने 25.28 लाख किसानों को 10324 करोड़ रुपए सीधे उनके बैंक खातों में ट्रांसफर किए हैं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बिल्हा विकासखंड के रहंगी में आयोजित वृहद किसान सम्मेलन...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *