बीजेपी के पार्षद रह चुके मनोज प्रजापति का आज देहांत हो गया है। वह पिछले 20 दिनों से कोरोना से संक्रमित थे। उनकी स्थिति खराब होने के बाद उन्हें वीवाय हॉस्पिटल में एडमिट किया गया। तबियत में लगातार गिरावट आने के बाद उन्हें वेंटीलेटर में भी रखा गया लेकिन सुधार नही हुआ और आज उन्होंने अंतिम सांस ली।
उनके निधन से राजनीति जगत मे शोक की लहर है। मनोज एक लोकप्रिय नेता के रूप में उभर कर आये थे।










