Google Analytics Meta Pixel महादेव एप मामले में खुद पर FIR पर बोले पूर्व सीएम भूपेश बघेल, कहा- ये राजनीतिक FIR है - Ekhabri.com

महादेव एप मामले में खुद पर FIR पर बोले पूर्व सीएम भूपेश बघेल, कहा- ये राजनीतिक FIR है

महादेव एप मामले में पूर्व सीएम भूपेश बघेल के नाम पर एफआईआर दर्ज की गई है. अब इस एफआईआर को लेकर भूपेश बघेल का बयान सामने आया है.उन्होंने पत्रकारवार्ता के जरिए अपनी बात कही है। उन्होंने कहा एक बार फिर छत्तीसगढ़ की सियासत में महादेव एप का जिन्न बाहर आया है. उनका कहना है कि लोकसभा की चुनाव डेट घोषित हो चुकी है, राजनांदगांव से कांग्रेस ने मुझे प्रत्याशी बनाया है. यह चर्चा मीडिया में पहले से ही शुरू हो गई थी. इसी बीच में महादेव एप का जिन्न बाहर आया. EOW ने केस दर्ज किया है, जिसमें मेरा भी नाम है.4 मार्च की एफआईआर की कॉपी है और आज 17 मार्च को प्रकाशित किया गया. इतने दिनों तक यह क्या कर रहे थे? यह राजनीतिक एफआईआर है. दबावपूर्वक मेरा नाम एफआईआर में डाला गया.

आगे पूर्व सीएम बघेल ने कहा, महादेव एप से सब परिचित हैं. सरकार में रहते हुए 2022 में हमने पहली एफआईआर दर्ज की थी. 450 से अधिक गिरफ्तारियां हुई थी. 2022 में ही जुआं अधिनियम था, उसे कड़ा बनाने बिल लाकर पारित भी किया और लागू किया गया. महादेव एप में व्यापक पैमाने में छत्तीसगढ़ में कार्रवाई हुई.1 हजार से अधिक खाते सीज किया गया. हमने रवि उत्पल और सौरभ चंद्राकर के खिलाफ लुक आउट सर्कुलर भी जारी किया, लेकिन केंद्र सरकार ने गिरफ्तारी नहीं की. बीच में अचानक शुभम चंद्राकर की एंट्री होती है, उसका बीजेपी कार्यालय से एक वीडियो जारी होता है. असीम दास के पास जिस गाड़ी से पैसा पकड़ा जाता है वो बीजेपी नेता के रिश्तेदार की गाड़ी है. विधानसभा अध्यक्ष के साथ असीम दास की फोटो है.

Read Also  विधानसभा में दर्शक दीर्घा की एंट्री बंद

आगे भूपेश बघेल ने तंज कसते हुए कहा, मोदी की गारंटी और विष्णुदेव के सुशासन पर महादेव एप साय-साय चल रहा है. एफआईआर में छठवें नंबर में मेरा नाम लिखा गया. साथ ही साथ महादेव प्रमोटरों के नाम भी लिखे गए हैं. 6 वे नंबर पर नाम जरूर दर्ज है, लेकिन पीछे के कॉलम में मेरा नाम का जिक्र कहीं भी नहीं किया गया है. राजनीतिक प्रतिशोध निकाला जा रहा है.

भूपेश बघेल ने ये भी कहा कि बीजेपी को सबसे ज्यादा चंदा देने वाला सट्टेबाज ही हैं. फ्यूचर गेमिंग होटल सर्विस ने चुनावी चंदा दिया है. महादेव एप के संचालकों को नहीं पकड़ा जा रहा है. कहीं कोई लेन-देन तो नहीं? राजनांदगांव का चुनाव बीजेपी हार चुकी है. बदनाम करने के लिए इस प्रकार की चीजें लाई गई. भारतीय जनता पार्टी को इसका नुकसान पूरे प्रदेश में होगा.

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ में बदलेगा मौसम, 2 और 3 नवंबर को बारिश की संभावना

By Reporter 5 / November 1, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। बंगाल की खाड़ी में विकसित हो रहे नए मौसमी सिस्टम का असर प्रदेश में दिखाई देने की संभावना है। मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ में गरज-चमक, वज्रपात और...

अमित शाह आज करेंगे आर्टेमिस शांति हॉस्पिटल का भव्य उद्घाटन

By Reporter 5 / November 3, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर को स्वास्थ्य सुविधाओं के क्षेत्र में एक बड़ी सौगात मिलने जा रही है। आर्टेमिस हॉस्पिटल्स के नए अस्पताल 'आर्टेमिस शांति हॉस्पिटल' का शुभारंभ आज 3 नवंबर को होगा। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह इस समारोह...

छत्तीसगढ़ राज्योत्सव में 36 विभूतियों को मिलेगा राज्य अलंकरण सम्मान

By Reporter 5 / November 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित राज्योत्सव 2026 में प्रदेश की 36 विभूतियों और संस्थाओं को प्रतिष्ठित राज्य अलंकरण से सम्मानित किया जाएगा। कला, संस्कृति, साहित्य, पत्रकारिता, खेल, समाजसेवा, शिक्षा, कृषि, चिकित्सा, लोककला और विभिन्न क्षेत्रों में...

क्या आप जानते है धनतेरस से जुड़ी यह खास बातें, भूल कर ना करें यह काम

By User 6 / November 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर। दीपावली से पहले मनाया जाने वाला धनतेरस धन और समृद्धि की कामना से जुड़ा महत्वपूर्ण पर्व है। इस दिन मां लक्ष्मी और भगवान कुबेर की पूजा के साथ सोना, चांदी, बर्तन और दूसरी उपयोगी वस्तुएं खरीदने की परंपरा है।...

छत्तीसगढ़ महतारी की आराधना कर मुख्यमंत्री ने प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

By Reporter 5 / November 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ महतारी की विधिवत पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, खुशहाली और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।   मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा...

महादेव सट्टेबाजी एप का प्रमोटर सौरभ चंद्राकर ओमान से भारत प्रत्यर्पित

By Reporter 5 / November 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 1 नवंबर 2026। महादेव ऑनलाइन सट्टेबाजी एप मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) को बड़ी सफलता मिली है। इस मामले के प्रमुख आरोपी और महादेव ऑनलाइन बुक सिंडिकेट के प्रमोटर सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत प्रत्यर्पित कर लिया...

आज से नवा रायपुर में तीन दिवसीय छत्तीसगढ़ राज्योत्सव का भव्य आगाज

By Reporter 5 / November 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, लोकपरंपराओं और कला-संगीत का भव्य उत्सव छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 आज 1 नवंबर से शुरू होने जा रहा है। नवा रायपुर अटल नगर स्थित राज्योत्सव मैदान में 1...

छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस: सारंग एयरोबेटिक डिस्प्ले टीम की फुल ड्रेस रिहर्सल देख थमी निगाहें

By Reporter 5 / November 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस का जश्न इस बार बेहद अलग अंदाज में देखने को मिल. आसमान में उड़ते हेलीकॉप्टर ने सभी को चकित कर दिया. रायपुर का आसमान रविवार को भारतीय वायु सेना (IAF) के अदम्य शौर्य, पराक्रम और हैरतअंगेज...

राज्योत्सव में पलक मुच्छल की आवाज पर झूमे दर्शक, छत्तीसगढ़ी कलाकारों ने बांधा समां

By Reporter 5 / November 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 1 नवंबर 2026। छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 की सांस्कृतिक संध्या गीत-संगीत और नृत्य की शानदार प्रस्तुतियों के नाम रही। इस दौरान छत्तीसगढ़ी लोक संस्कृति से लेकर बॉलीवुड संगीत तक का अनूठा संगम देखने को मिला। लोकप्रिय गायक अनुराग शर्मा, लोक...

राज्योत्सव में छत्तीसगढ़ी स्वाद का संगम, महिलाओं की मेहनत बनी आकर्षण

By Reporter 5 / November 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 में प्रदेश की समृद्ध लोक संस्कृति, पारंपरिक खान-पान और स्थानीय व्यंजनों की अनूठी झलक देखने को मिल रही है। राज्योत्सव में लगाए गए गढ़ कलेवा के स्टॉल पर नागरिक छत्तीसगढ़ी पारंपरिक व्यंजनों का भरपूर आनंद ले...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *