Google Analytics Meta Pixel पूर्व CM रमन सिंह बोले- दूसरे प्रदेश जाओ तो लोग कहते हैं, वही छत्तीसगढ़ जहां ED की जांच चल रही - Ekhabri.com

पूर्व CM रमन सिंह बोले- दूसरे प्रदेश जाओ तो लोग कहते हैं, वही छत्तीसगढ़ जहां ED की जांच चल रही

रायपुर-छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सत्ता के 4 साल पूरे होने का जश्न मना रही है। प्रदेश का प्रमुख विपक्षी दल इस मुद्दे पर कांग्रेस को घेर रहा है। अधूरे वादों की लम्बी लिस्ट लेकर पूर्व मुख्यमंत्री भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ रमन रायपुर के भाजपा कार्यालय पहुंचे। उन्होंने कांग्रेस के काम-काज पर सवाल उठाए। प्रदेश में अपराध, खराब आर्थिक स्थिति का हवाला देकर कई तरह के आरोप कांग्रेस पर लगाए। शुक्रवार को हुई इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में डॉ रमन ने कहा- मैं याद करता हूं कि भाजपा के कार्यकाल में प्रदेश शांति के टापू के रूप में पहचाना जाता था। पूरे देश में छत्तीसगढ़ का नाम सम्मान के साथ लिया जाता रहा। भाजपा का 15 साल का इतिहास गौरवशाली रहा। एक रुपए किलो चावल योजना आई। जीरो परसेंट ब्याज में किसानों को कर्ज, डेवलपमेंट के सैकड़ों काम हुए, 22 हजार किलोमीटर सड़कों का जाल बिछा। 29 हजार नए स्कूल बने, 15 साल तक शांति के साथ गौरव के साथ लोग जश्न मनाते रहे।डॉ रमन ने आगे कहा- पहले कहीं प्रदेश से हम बाहर चले जाएं देश की राजधानी दिल्ली हो या किसी और प्रदेश में। वहां जब पूछा जाता था कि आप कहां से हैं, छत्तीसगढ़ का नाम सुनकर प्रदेश की पहचान शांति प्रिय प्रदेश, विकसित होते राज्य के रूप में पहचान होती थी। छत्तीसगढ़ विकास के लिए जाना जाता था। आज जैसे ही बात करेंगे कि छत्तीसगढ़ से तो सामने वाला कहता है वहीं के जहां ED की जांच चल रही है। प्रदेश के अफसरों पर इनकम टैक्स, ED की जांच चल रही है भ्रष्टाचार के मामलों में वो जेल में हैं।

Read Also  अयोध्या में सोने के सिंहासन पर विराजेंगे रामलला

प्रदेश में विकास ठप, अपराध बढ़ा
डॉ रमन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा- आज छत्तीसगढ़ में लोग ठगा सा महसूस कर रहे हैं, दुखी हैं। लोगों को 2003 की स्थिति याद आ रही है। आज वही हालात हो रहे हैं। कैसे तब राजनीतिक हत्याएं, लूट की वारदातें होती थीं। लोगों के मन में वही भाव है। आम आदमी डरा हुआ है। अफीम, ब्राउन शूगर की तस्करी हो रही है और छत्तीसगढ़ ठगी का स्टार्टअप स्टेट बन गया है, अंडरवर्ल्ड गैंग का शूटर यहां मिलता है। आज स्थिति ये है हर चीज बिकाऊ है, भ्रष्टाचार में IPL की तरह रेट लग रहा है। NCRB की रिपोर्ट का हवाला देकर डॉ रमन ने कहा- छत्तीसगढ़ के कांग्रेस नेताओं को देखना चाहिए कि दुष्कर्म के मामले में प्रदेश का 6 वां स्थान पर है, डकैती में 5वें स्थान, फिरौती 4, हत्या 3, आत्महत्या पूरे देश में 2 नंबर पर है। डॉ रमन ने कहा- प्रदेश की आर्थिक स्थिति खराब है, निर्माण विकास के काम ठप पड़े हैं। 4 साल 55 हजार करोड़ कर्ज लिया गया। इतना तो हमनें 15 साल में नहीं लिया था। प्रति व्यक्ति 30 हजार का कर्ज है आज। कर्ज ले रहे हैं तो उपयोग क्या हुआ ये भी समझ नहीं आया, कहीं कोई काम नहीं दिख रहा। अनियमित, संविदा कर्मचारियों से किया वादा भी अधूरा है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


हेडमास्टर की करी गई गला रेतकर हत्या

By User 6 / July 20, 2026 / 0 Comments
बलरामपुर। जिले में सोमवार सुबह एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। जिसमें स्कूल के लिए निकले एक हेडमास्टर की अज्ञात हमलावरों ने धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल...

राजधानी रायपुर समेत प्रदेश में बारिश के अलर्ट, झमाझम होगी बारिश

By User 6 / July 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर. बीते दिन से राजधानी रायपुर का मौसम खुशनुमा हो गया है,पिछले कुछ दिनों के ब्रेक के बाद प्रदेश में बारिश का सिलसिला दोबारा शुरू हो गया है। राजधानी रायपुर समेत कई जिलों में शुक्रवार सुबह से बादल छाए रहे...

रविवार को करें नींबू का यह खास उपाय, बनने लगेंगे सारे रुके काम

By User 6 / July 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर। कई बार ऐसा देखने में आता है कि हमारे जीवन में कई रुकावट आने लगती है। ऐसे में आज के दिन कई उपायों को करके आप अपने जीवन को सुखद बना सकते हैं। आज हम नींबू के कुछ आसान...

हाईकार्ट का अहम फैसला, दूसरी पत्नी भी पेंशन की हकदार

By User 6 / July 19, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने पारिवारिक पेंशन को लेकर एक अहम फैसला सुनाया है,जिसके अनुसार पहली पत्नी के जीवित रहते दूसरा विवाह हिंदू विवाह अधिनियम के तहत भले ही अवैध हो, लेकिन इससे दूसरी पत्नी को पेंशन के अधिकार से...

प्रधानमंत्री ने देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी दिखा कर किया रवाना

By User 6 / July 17, 2026 / 0 Comments
जींद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन (India first hydrogen train ) को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह ट्रेन जींद से सोनीपत के बीच चली। इसके साथ ही हाइड्रोजन फ्यूल से चलने वाली ट्रेन...

पेपर लीक मामले में मोदी का बड़ा बयान… जानिए क्या कहा

By User 6 / July 23, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशभर में पेपर लीक मामले को लेकर जारी विरोध-प्रदर्शन के बीच वीरवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर बड़ा ऐलान किया। उन्होंने कहा कि पेपर लीक के मामलों में दोषियों को जल्द सजा दिलाने...

अगले 48 घंटों में प्रदेशभर में भारी बारिश की चेतावनी जारी

By User 6 / July 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर : छत्तीसगढ़ के लिए अहम खबर हैं यहां मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है जिसके अनुसार आने वाले कुछ घंटों में अधिक बारिश से छत्तीसगढ़ तरबतर हो सकता है. प्रदेश...

25 जुलाई से चातुर्मास शुरू होने के साथ, शुभ कार्य में लगेगा ब्रेक 

By User 6 / July 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर. एकादशी के साथ 25 जुलाई 2026 से चातुर्मास की शुरुआत होने जा रही है. इस बार चातुर्मास पूरे 120 दिनों तक रहेगा और 21 नवंबर 2026 को देवउठनी एकादशी के दिन समाप्त होगा. हिंदू धर्म में यह अवधि आध्यात्मिक...

महिला आयोग की नई अध्यक्ष ने राज्यपाल से सौजन्य भेंट की 

By User 6 / July 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 21 जुलाई 2026।छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर स्थित लोकभवन में आज राज्यपाल रमेन डेका से राज्य महिला आयोग की नव नियुक्त अध्यक्ष डॉ. ममता साहू ने सौजन्य भेंट की। यह मुलाकात उनके पदभार ग्रहण करने के बाद पहली औपचारिक बैठक...

सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए जागरूकता कार्यक्रम IGKV में हुआ आयोजित

By User 6 / July 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर की जय हरितिमा महिला समिति के तत्वावधान में कृषि विज्ञान केंद्र, रायपुर के सभागार में महिला स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया...