Google Analytics Meta Pixel शाला प्रवेश उत्सव में बच्चों का भव्य स्वागत, शिक्षा पर जोर - Ekhabri.com

शाला प्रवेश उत्सव में बच्चों का भव्य स्वागत, शिक्षा पर जोर

रायपुर, 11 जुलाई 2026। विकासखंड स्तर पर आयोजित शाला प्रवेश उत्सव में शिक्षा को लेकर उत्साहपूर्ण माहौल देखने को मिला। पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने स्वामी आत्मानंद गवर्नमेंट अंग्रेजी माध्यम स्कूल, उदयपुर में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होकर नवप्रवेशी विद्यार्थियों का आत्मीय स्वागत किया।

 

कार्यक्रम के दौरान मंत्री ने बच्चों को मिठाई खिलाकर उनके शैक्षणिक जीवन की शुरुआत को यादगार बनाया और अध्ययन सामग्री वितरित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि हर बच्चे को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और समान अवसर उपलब्ध कराना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

 

मंत्री ने कहा कि शिक्षा केवल ज्ञान प्राप्त करने का माध्यम नहीं, बल्कि एक सशक्त और आत्मनिर्भर समाज के निर्माण की आधारशिला है। उन्होंने विद्यार्थियों को नियमित रूप से विद्यालय आने, मन लगाकर पढ़ाई करने और जीवन में उच्च लक्ष्य निर्धारित करने के लिए प्रेरित किया।

 

उन्होंने यह भी कहा कि विद्यालय केवल पढ़ाई का केंद्र नहीं, बल्कि संस्कार, अनुशासन और व्यक्तित्व निर्माण की महत्वपूर्ण जगह है। कार्यक्रम में विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने सभी का मन मोह लिया, जिसकी मंत्री ने सराहना की।

 

इस दौरान मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया और उन्हें आगे भी उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया गया। मंत्री ने नवीन शैक्षणिक सत्र के अवसर पर विद्यार्थियों, अभिभावकों और शिक्षकों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास में परिवार और शिक्षकों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है।

 

कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि, शिक्षक, अभिभावक और बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


राज्य में बड़ा प्रशासनिक फेर बदल, देखिए आदेश की कॉपी   

By User 6 / July 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। जारी आदेश के अनुसार कई IAS अधिकारियों के कार्यभार में फेरबदल करते हुए कई अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं। सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) द्वारा मंगलवार को जारी आदेश के अनुसार...

जमीन नामांतरण और डायवर्सन अब स्वतः, लोगों को बड़ी राहत

By User 6 / July 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 08 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में राजस्व सेवाओं को लेकर बड़ा डिजिटल बदलाव देखने को मिल रहा है। राज्य सरकार के राजस्व, आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विभाग ने ‘ऑटो म्यूटेशन’ (स्वतः नामांतरण) और ‘ऑटो डायवर्सन’ (स्वतः व्यवर्तन) जैसी आधुनिक व्यवस्थाओं...

पुलिस विभाग में बड़ा बदलाव, कई के हुए तबादले  

By User 6 / July 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में एक बार फिर बड़ा बदलाव देखने में आया है। पुलिस मुख्यालय की ओर से जारी आदेश के अनुसार प्रदेश के 64 निरीक्षकों (टीआई) के तबादला किया गया हैं। यह आदेश पुलिस स्थापना बोर्ड की अनुशंसा...

देर से मानसून पर घबराएं नहीं किसान, वैज्ञानिक तरीके से बढ़ेगी धान पैदावार

By User 6 / July 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 11 जुलाई 2026।खरीफ सीजन में मानसून के देर से सक्रिय होने के कारण प्रदेश के कई किसान समय पर धान की बुवाई या रोपाई नहीं कर पाए हैं। इस स्थिति में इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (IGKV) के प्रोफेसर डॉ....

महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप के मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को ओमान में किया गया गिरफ्तार

By User 6 / July 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर. छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप घोटाले में जांच एजेंसियों को बड़ी कामयाबी मिली है। लंबे समय से फरार चल रहे मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को ओमान में गिरफ्तार कर लिया गया है। इस गिरफ्तारी के के बाद...

बस थोड़े से कनेर के फूल लें और देखिए क्या होगा बदलाव आपके जीवन में

By User 6 / July 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर. गुरुवार का दिन भगवान विष्णु और देवगुरु बृहस्पति को समर्पित होता है. ऐसे में इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करने के साथ-साथ कुछ सरल उपायों को करना शास्त्रों में बहुत फलदायी माना गया है. शास्त्र, हिंदू धर्म और...

रायपुर में 8 जुलाई को आधुनिक थोक बाजार का लोकार्पण, व्यापार को नई दिशा

By User 6 / July 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 7 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के डूमरतराई में विकसित अत्याधुनिक नवीन थोक बाजार का नामकरण एवं लोकार्पण अब 8 जुलाई 2026 को किया जाएगा। इस भव्य समारोह में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय इस विश्वस्तरीय व्यापारिक परिसर का...

साय सरकार का प्रशासनिक विस्तार, बोर्ड और आयोगों में नई टीम, दी बधाई 

By Reporter 5 / July 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 7 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में विभिन्न निगम, मंडल, आयोग, बोर्ड एवं अन्य संस्थाओं में नई नियुक्तियों को लेकर सरकार ने अहम निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इन नियुक्तियों पर सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं...

रायपुर में RDA प्रॉपर्टी बुकिंग ऑनलाइन, 121 संपत्तियां पोर्टल पर उपलब्ध

By User 6 / July 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 07 जुलाई 2026।रायपुर विकास प्राधिकरण (RDA) ने नागरिकों को बड़ी सुविधा देते हुए अपनी संपत्तियों की बुकिंग प्रक्रिया को पूरी तरह ऑनलाइन कर दिया है। अब इच्छुक नागरिक घर बैठे ही प्राधिकरण की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से संपत्तियों...

राज्य शासन ने एक साथ 19 राप्रसे अधिकारियों का स्थान परिवर्तन

By User 6 / July 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राज्य शासन ने एक साथ 19 राप्रसे अधिकारियों का स्थान परिवर्तन किया है। इसमें विजेंद्र सिंह को अयुक्त नगर निगम चिरमिरी बनाया गया है। इसी तरह राजीव पांडे को भिलाई आयुक्त से उच्च शिक्षा अपर संचालक, शशांक पांडे सोईओ...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *