अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मौजूद राष्ट्रपति जो बाइडन की अफगान नीति पर करारा हमला बोला है। ट्रंप ने चिंता जताते हुए कहा कि बाइडन की गलत नीति के कारण वहां चलाए जा रहे बचाव अभियान में हजारों आतंकी अफगानिस्तान से निकलकर दुनिया के विभिन्न हिस्सों में पहुंच गए होंगे।
ट्रंप ने कहा कि बाइडन ने अफगानिस्तान के आतंकियों के सामने आत्म-समर्पण कर दिया है। हमारे नागरिकों को अफगानिस्तान से निकालने से पहले ही, अमेरिकी सेना को वहां से हटाने शुरू करके सबके जीवन को खतरे में डाल दिया है।
पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि अब पता चल रहा है कि जिन 26 हजार लोगों को अफगानिस्तान से बाहर सुरक्षित निकाला गया है, उसमें से केवल चार हजार ही अमेरिकी नागरिक हैं। अब आप यह तय मान लीजिए अफगानिस्तान पर पूरा नियंत्रण कर चुका तालिबान इन बचाव अभियान में शामिल विमानों से क्या अपने ‘बेहतरीन लड़ाके” नहीं भेजेगा।
उन्होंने कहा कि अब हमें यह नहीं पता है कि बाइडन कितने आतंकियों को अमेरिका लेकर आए हैं? इसके बजाय हम केवल अंदाजा लगा सकते हैं कि कितने हजार आतंकवादी अफगानिस्तान और उसके आसपास से एयरलिफ्ट किए गए होंगे। यह कितनी भयावह विफलता है। इसकी कोई जांच नहीं।
इस बीच, रिपब्लिकन सांसद माइक वाल्ट्ज अफगानिस्तान के युद्ध पर प्रतिनिधि सभा में एक प्रस्ताव पेश किया है। उन्होंने बाइडन के सैन्य व खुफिया सलाहकारों की सलाहों को समझने में बाइडन की विफलता की आलोचना करते हुए कहा कि तालिबान के आक्रमण की प्रकृति और गति को समझने में पूरी तरह से नाकाम रहे हैं। वह आतंकियों के लिए गतिरोध बनने और अमेरिकियों के बचाव अभियान को भी किसी ठोस योजना के बगैर संचालित कर रहे हैं। इससे अमेरिका की विश्वसनीयता पर भी बुरा असर पड़ा है। अमेरिकी राष्ट्रपति ने अफगानिस्तान में अपने सहयोगियों को भी अकेला छोड़ दिया है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
October 7, 2026 /
रायपुर। बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन का आयोजन होने जा रहा है। भारत सरकार के सहकारिता मंत्रालय की ओर से 8 और 9 अक्टूबर को जगदलपुर में आयोजित होने वाले इस सम्मेलन में देशभर के वरिष्ठ अधिकारी ‘सहकार...
By Reporter 5 /
October 9, 2026 /
रायपुर। नवरात्र के शुरू होने के पहले ही राजधानी में गरबा उत्सव की तैयारी हो चुकी है। इस साल नवरात्रि 2026 में राजधानी रायपुर गरबा और डांडिया की रंगीन शाम लेके आ रहा हैं। 11 अक्टूबर से शहर के अलग-अलग...
By User 6 /
October 7, 2026 /
बलरामपुर : जिले से बेहद डरावनी खबर सामने आई हैं, जिसमें पता चला है एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार डवरा चौकी पहुंचकर एक इंसान ने अपने भाई के लापता...
By User 6 /
October 6, 2026 /
रायपुर। दुर्ग जिले के सेलूद में सोमवार को उस समय स्कूली विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे, जब स्कूल की छुट्टी के बाद घर लौट रहे बच्चों के बीच शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव अचानक पहुंच गए। मंत्री ने बच्चों के साथ...
By Reporter 5 /
October 8, 2026 /
मुंबई/गोवा। भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। अभिनेता ने 8 अक्टूबर 2026 की सुबह गोवा स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से हिंदी और मराठी...
By User 6 /
October 9, 2026 /
गोवा. बॉलीवुड एक्टर नाना पाटेकर के निधन के मामले में गोवा पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस ने मेडिको-लीगल ‘अप्राकृतिक मौत’ का केस दर्ज किया है। पुलिस ने BNS की धारा 194 तहत केस दर्ज किया है। पुलिस मौत...
By User 6 /
October 11, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को मजबूत बनाने और वनांचल के ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार ने कई अहम फैसले लिए हैं। अंबिकापुर के संजय पार्क में अत्याधुनिक वन्यजीव ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर स्थापित किया जाएगा।...
By User 6 /
October 6, 2026 /
रायपुर। जशपुर जिले में वर्षा जल संरक्षण, भू-जल संवर्धन और ग्रामीणों को स्थानीय स्तर पर रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जल संरक्षण के कार्यों को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाया जा रहा है। सेवा संकल्प अभियान 2026 के तहत...
By User 6 /
October 8, 2026 /
बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिला मुख्यालय में ममता को कलंकित करने वाला मामला सामने आया है। इस मामले के उजागर होने से हर कोई चकित है, यहां शासकीय प्राथमिक शाला ग्राम परसदा में पदस्थ प्रधानपाठिका शबाना बानो को बालोद कोतवाली...
By User 6 /
October 8, 2026 /
महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त का भुगतान 8 अक्टूबर 2026 को किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय दुर्ग में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रदेश की महतारियों को योजना की 32वीं किस्त की राशि का अंतरण करेंगे। इस किस्त के...