अमेरिका के सर्वाधिक धनी 400 लोगों में चार भारतीय मूल के हैं। फोर्ब्स द्वारा जारी की गई सूची में जी-स्केलर के सीईओ जय चौधरी 8.2 अरब डालर की नेटवर्थ के साथ भारतीयों में सबसे आगे हैं। इसके बाद विनोद खोसला, रोमेश वाधवानी और राकेश गंगवाल का नंबर आता है। सूची में टेस्ला के सीईओ एलन मस्क पहले नंबर पर हैं। उन्होंने यह स्थान अमेजन के सीईओ जेफ बेजोस से हथियाया है, जो लगातार चार वर्षों तक शीर्ष पर रहे थे।
फोर्ब्स के मुताबिक सबसे धनी 400 अमेरिकियों की कुल संपति चार ट्रिलियन डालर है। यह पिछली साल की तुलना में 500 अरब डालर कम है। सूची में 79वां स्थान हासिल करने वाले 63 वर्षीय जय चौधरी ने वर्ष 2008 में साइबर सिक्योरिटी फर्म जी-स्केलर की स्थापना की थी। उनके और उनके परिवार के सदस्यों के पास कंपनी की 42 प्रतिशत हिस्सेदारी है। जी-स्केलर से पहले चौधरी ने चार दूसरी तकनीकी कंपनियों की स्थापना की थी, लेकिन बाद में उन्हें बेच दिया था। वह फिलहाल नेवादा के रेनो शहर में रहते हैं। 5.2 अरब डालर की कुल संपत्ति के साथ विनोद खोसला (67) को सूची में 181 वें स्थान पर रखा गया था। उनकी फर्म खोसला वेंचर्स बायोमेडिसिन और रोबोटिक्स जैसी तकनीकी कंपनियों में निवेश करती है।
कंप्यूटर हार्डवेयर फर्म सन माइक्रोसिस्टम्स की स्थापना में भी उनका योगदान रहा है। 67 वर्षीय रोमेश टी वाधवानी सिफनी टेक्नोलाजी ग्रुप के फाउंडर हैं। 5.1 अरब डालर की कुल संपत्ति के साथ वे सूची में 196 वें स्थान पर हैं। 3.7 अरब डालर की कुल संपत्ति के साथ राकेश्ा गंगवाल (69) सूची में 261वें स्थान पर हैं। गंगवाल ने वर्ष 2006 में राहुल भाटिया के साथ विमानन कंपनी इंडिगो की स्थापना की थी। मियामी में रहने वाले गंगवाल की कंपनी में करीब 37 प्रतिशत हिस्सेदारी है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
October 7, 2026 /
रायपुर। बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन का आयोजन होने जा रहा है। भारत सरकार के सहकारिता मंत्रालय की ओर से 8 और 9 अक्टूबर को जगदलपुर में आयोजित होने वाले इस सम्मेलन में देशभर के वरिष्ठ अधिकारी ‘सहकार...
By Reporter 5 /
October 9, 2026 /
रायपुर। नवरात्र के शुरू होने के पहले ही राजधानी में गरबा उत्सव की तैयारी हो चुकी है। इस साल नवरात्रि 2026 में राजधानी रायपुर गरबा और डांडिया की रंगीन शाम लेके आ रहा हैं। 11 अक्टूबर से शहर के अलग-अलग...
By User 6 /
October 7, 2026 /
बलरामपुर : जिले से बेहद डरावनी खबर सामने आई हैं, जिसमें पता चला है एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार डवरा चौकी पहुंचकर एक इंसान ने अपने भाई के लापता...
By User 6 /
October 9, 2026 /
गोवा. बॉलीवुड एक्टर नाना पाटेकर के निधन के मामले में गोवा पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस ने मेडिको-लीगल ‘अप्राकृतिक मौत’ का केस दर्ज किया है। पुलिस ने BNS की धारा 194 तहत केस दर्ज किया है। पुलिस मौत...
By Reporter 5 /
October 8, 2026 /
मुंबई/गोवा। भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। अभिनेता ने 8 अक्टूबर 2026 की सुबह गोवा स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से हिंदी और मराठी...
By User 6 /
October 11, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को मजबूत बनाने और वनांचल के ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार ने कई अहम फैसले लिए हैं। अंबिकापुर के संजय पार्क में अत्याधुनिक वन्यजीव ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर स्थापित किया जाएगा।...
By User 6 /
October 12, 2026 /
रायपुर. मानसून रायपुर से विदा हो चुका है, मगर मानसून द्रोणिका छत्तीसगढ़ से पूरी तरह रवाना नहीं हुई है. दिन में तेज धूप निकलने से राज्य में गर्मी का असर बना हुआ है. मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को राजधानी...
By User 6 /
October 8, 2026 /
महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त का भुगतान 8 अक्टूबर 2026 को किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय दुर्ग में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रदेश की महतारियों को योजना की 32वीं किस्त की राशि का अंतरण करेंगे। इस किस्त के...
By User 6 /
October 9, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर में हिंसा का रास्ता छोड़कर समाज की मुख्यधारा में लौटे युवाओं द्वारा संचालित ‘कैफे पण्डुम’ पुनर्वास, स्वावलंबन और सामाजिक बदलाव की एक प्रेरक मिसाल बनकर उभर रहा है। जगदलपुर में आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन...
By User 6 /
October 9, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में आगामी नगर पालिका और त्रिस्तरीय पंचायत के आम एवं उपनिर्वाचन की तैयारियां तेज हो गई हैं। दिसंबर 2026 में प्रस्तावित स्थानीय निकाय चुनाव को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग ने संबंधित विभागों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक...