Google Analytics Meta Pixel रायपुर के एक ही परिवार के चार लोगों ने कांकेर में की आत्महत्या - Ekhabri.com

रायपुर के एक ही परिवार के चार लोगों ने कांकेर में की आत्महत्या

फंदे पर लटका था पति-पत्नी का शव, दो बच्चों के शव पलंग पर पड़े थे
कांकेर। कांकेर जिले में एक ही परिवार के 4 लोगों की लाशें मिली हैं। लॉज के कमरे में पति-पत्नी का शव फंदे पर लटका मिला। 2 बच्चों की लाश पलंग पर पड़ी थी। इस मामले का पता तब चल पाया है। जब काफी देर तक परिवार के लोगों ने कमरे का दरवाजा नहीं खोला था। इसके बाद संचालक ने पुलिस को सूचना दी थी, तब सभी के लाश कमरे के अंदर मिले हैं। मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है। रायपुर के रहने वाले जितेंद्र देवांगन अपनी पत्नी सविता देवांगन और 2 बच्चे गुनगुन, टुकटुक के साथ शहर के बस स्टैंड स्थित बस्तर लॉज में आकर बुधवार से ही रुके थे। बताया जा रहा है कि गुरुवार शाम होने के बाद भी जब कमरे के दरवाजा नहीं खुला था। तब संचालक को शक हुआ, जिसके बाद उसने तुरंत ही इस बात की सूचना पुलिस को दी थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने कमरे के दरवाजा खोला, तब शव बरामद हुए हैं। संचालक ने बताया की सुबह से एक भी बार कमरे का दरवाजा नहीं खुला था।
पहले बच्चों को जहर दिया फिर दोनों झू्ले फंदे पर
पता चला है कि पुलिस की टीम जैसे ही कमरे का दरवाजा तोड़कर अंदर घुसी। अंदर जितेंद्र और सविता की लाश फंदे पर लटकी थी। वहीं दोनों बच्चों का शव पलंग पर पड़ा था। ऐसे में आशंका है कि पहले पति पत्नी ने बच्चों को जहर देकर मारा होगा। इसके बाद दोनों ने फांसी लगा ली है। अभी तक यह पता नहीं चल सका है कि इन्होंने ऐसा कदम क्यों उठाया है। प्रथम दृष्यता में मामला आत्महत्या का ही लग रहा है। बच्चों की उम्र 3 से 5 साल के बीच बताई जा रही है। वहीं पति-पत्नी की उम्र 38 से 45 के बीच बताई जा रही है।
इस वजह से मामला संदिग्ध
वहीं पति-पत्नी का हाथ पीछे से बंधा हुआ मिला है। इस वजह से पुलिस को मामला संदिग्ध लग रहा है। फिलहाल गुरुवार रात को ही सभी के शव को बरामद कर पीएम के लिए भेजा गया है। पुलिस ने रायपुर में इनके परिवार को घटनाक्रम की जानकारी दे दी है। आज शवों का पीएम किया जाएगा। मामले में जांच जारी है।
रायपुर में चलाता था किराना दुकान
जानकारी मिली है कि बुधवार शाम को 6.30 बजे परिवार लॉज पहुंचा था। इसके बाद रात को 9 बजे कमरे में जाते दिखा था। फिर कमरे का दरवाजा अगले दिन गुरुवार तक नहीं खुला है। पुलिस ने बताया है कि इन्होंने जानकारी दी थी कि ये लोग जगदलपुर जा रहे थे। मगर रात होने के कारण कांकेर में ही रुक गए। परिवार बाइक से ही कांकेर पहुंचा था। पुलिस ने यह भी बताया है कि जितेंद्र देवांगन रायपुर के रायपुरा इलाके में छोटी से किराना दुकान चलाता था।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


नुआखाई, महाअष्टमी, गोवर्धन पूजा के लिए स्थानीय अवकाश घोषित, छुट्टी को लेकर आदेश जारी

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर. सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय, नवा रायपुर अटल नगर ने आदेश जारी करते हुए तीन दिन की छुट्टी घोषित की है. आदेश के अनुसार रायपुर जिले में तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं. यह अवकाश रायपुर जिले, शहर (राजधानी) स्थित...

कृष्ण प्रकटोत्सव पर प्रदेशभर के वरिष्ठ पत्रकार सम्मानित

By Reporter 5 / September 6, 2026 / 0 Comments
श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट ने पत्रकारिता, समाजसेवा और बाल वीरता को किया सम्मानित   दुर्ग। श्री श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट उमरपोटी, दुर्ग द्वारा कृष्ण प्रकटोत्सव के अवसर पर आयोजित समारोह में प्रदेशभर से पहुंचे वरिष्ठ पत्रकारों को उत्कृष्ट पत्रकारिता के...

रायपुर में 2026 के लिए तीन स्थानीय अवकाश घोषित, जानिए पूरी तारीखें

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने रायपुर और नया रायपुर अटल नगर क्षेत्र के लिए वर्ष 2026 के तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं। जारी आदेश के मुताबिक ये अवकाश शासन के अधीन आने वाले समस्त शासकीय कार्यालयों...

हरतालिका तीज व्रत 2026: 14 या 15 सितंबर, कब मनाई जाएगी हरतालिका तीज, जानें क्या कहता है पंचाग

By User 6 / September 6, 2026 / 0 Comments
हरतालिका तीज का व्रत भाद्रपद शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि पर रखा जाता है। इस दिन महिलाएं निर्जला व्रत रखती हैं और विधि-विधान से पूरे शिव परिवार की उपासना करती हैं। इस बार तीजा के व्रत किए जाने को लेकर...

बंजर जमीन पर ग्राफ्टेड खेती ने बदली किसान की किस्मत, कमाए 4.25 लाख  

By Reporter 5 / September 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में आधुनिक कृषि तकनीकों का इस्तेमाल किसानों के लिए नई संभावनाएं खोल रहा है। रायगढ़ जिले के लैलूंगा विकासखंड के ग्राम झारआमा के किसान एतवार साय पैकरा ने ग्राफ्टेड टमाटर और बैंगन की खेती से सफलता की मिसाल...

सुकमा के मेटागुड़ा पहुंचे कलेक्टर, ग्रामीणों की समस्याओं पर तुरंत हुई कार्रवाई

By User 6 / September 6, 2026 / 0 Comments
सुकमा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान उनके गांव में ही सुनिश्चित करने की दिशा में सुकमा जिला प्रशासन ने संवेदनशील पहल की है। दो दिन पहले मेटागुड़ा गांव के ग्रामीण स्कूल, आंगनबाड़ी भवन और अन्य...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के बड़े फैसले, युवाओं से कर्मचारियों तक मिली बड़ी सौगात

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 9 सितंबर 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में युवाओं, रोजगार, कौशल विकास, निर्यात, सरकारी कर्मचारियों और न्यायिक अधोसंरचना से जुड़े कई महत्वपूर्ण फैसलों को मंजूरी दी गई।...

साय सरकार का बड़ा शहरी प्लान, 240 ई-बसें और 38 नालंदा परिसर  

By User 6 / September 8, 2026 / 0 Comments
शहरी विकास कार्यों में तेजी लाएं, नागरिकों को समय पर गुणवत्तापूर्ण सुविधाएं उपलब्ध कराएं और लंबित योजनाओं को मिशन मोड में पूरा करें। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मंगलवार को मंत्रालय महानदी भवन में नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की...

छत्तीसगढ़ यातायात महासंघ ने प्रदेशभर में अनिश्चितकालीन बस सेवा बंद करने की चेतावनी दी है,

By User 6 / September 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर : छत्तीसगढ़ के यात्रियों के लिए अहम खबर सामने आई है। छत्तीसगढ़ यातायात महासंघ ने बस सेवा को बंद करने का ऐलान कर दिया है। अपनी 9 सूत्रीय मांगों को लेकर सरकार को ज्ञापन सौंपने के साथ मांगें पूरी...

रायपुर में निगम की बड़ी कार्रवाई, चंगोराभाठा में अवैध निर्माण हटाया

By User 6 / September 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम ने अनुमति के विपरीत किए जा रहे निर्माण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चंगोराभाठा रिंग रोड नंबर-1 क्षेत्र में निर्माणाधीन व्यावसायिक भवन को हटाया। नगर निगम के नगर निवेश विभाग ने संबंधित निर्माणकर्ता को नियमानुसार...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *