Google Analytics Meta Pixel शाह के निर्देश के बाद कश्‍मीर में 24 घंटे में चार आतंकी ढेर - Ekhabri.com

शाह के निर्देश के बाद कश्‍मीर में 24 घंटे में चार आतंकी ढेर

कश्मीर में टारगेट किलिंग की साजिश और अमरनाथ यात्रा को आशंका के बादल में घेरने में जुटे उपद्रवियों व आतंकियों को स्पष्ट कर दिया गया है कि मोदी सरकार न झुकेगी और न रुकेगी। कुछ दिन पहले ही दिल्ली में बैठक के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मोदी सरकार की आतंकवाद के खिलाफ जीरो टालरेंस की नीति की याद दिलाते हुए सुरक्षा बलों को स्पष्ट निर्देश दिया था कि जम्मू-कश्मीर की शांति को भंग करने वालों को ढूंढ-ढूंढ कर मारा जाए। इसके बाद पिछले 24 घंटे में चार आतंकियों को सुरक्षाबलों ने ढेर कर दिया। मारे गए चार आतंकियों में से दो पाकिस्तानी हैं। वहीं, 72 घंटे के दौरान करीब 18 आतंकियों व उनके मददगारों (ओवरग्राउंड वर्कर) को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारियां कठुआ से लेकर उत्तरी कश्मीर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के साथ सटे कुपवाड़ा में हुई हैं। इनमें शोपियां में सेना के वाहन में आइईडी धमाका करने वाले दो आतंकी व उनके सहयोगी भी शामिल हैं। पकड़े गए आतंकी व उनके सहयेागी गुलाम कश्मीर में बैठे आतंकी कमांडरों के साथ लगातार संपर्क में थे।
एक पखवाड़े में दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री शाह की अध्यक्षता में दो बैठकें हुईं। बीते सप्ताह हुई सुरक्षा समीक्षा बैठक में जम्मू-कश्मीर में टारगेट किलिंग को रोकने और अमरनाथ यात्रा को सुरक्षित बनाने की एक रणनीति तैयार की गई थी। इस रणनीति के तहत प्रदेश में आतंकियों, उनके समर्थकों और मददगारों के नेटवर्क को पूरी तरह ध्वस्त किया जा रहा है।
इसके तहत ही सुरक्षाबलों ने कुपवाड़ा में लश्कर-ए-तैयबा के दो आतंकियों को मार गिराया। मारे गए आतंकियों में पाकिस्तानी आतंकी कमांडर तुफैल भी शामिल है। इससे पहले सोमवार रात को सोपोर में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में पाकिस्तानी आतंंकी को मार गिराया था। वहीं, मंगलवार शाम को शोपियां में मुठभेड़ के दौरान एक स्थानीय आतंकी को ढेर कर दिया गया। वह 2020 में पढ़ाई छोड़कर आतंकी बन गया था।
कश्मीर के पुलिस महानिरीक्षक (आइजी) विजय कुमार ने बताया कि सुरक्षाबलों को विशेष सूचना के आधार पर पता चला कि कुपवाड़ा के गांव में आतंकियों का दल सोमवार को आधी रात के बाद दाखिल हुआ था। मंगलवार तड़के जवानों ने तलाश आरंभ की तो आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी। करीब तीन घंटे चली मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने दो आतंकी ढेर कर दिए।
पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि जांच में पता चला कि पाकिस्तान में बैठे आतंकी सरगना टारगेट किलिंग की वारदात को अंजाम देने के लिए नए आतंकियों को इस्तेमाल कर रहे हैं। पुलिस ने इन पर शिकंजा कसना आरंभ किया और 72 घंटों के दौरान कई जगहों पर दबिश देते हुए करीब 18 आतंकियों व उनके मददगारों को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारियां श्रीनगर, बारामुला, कुलगाम, शोपियां, अनंतनाग, जम्मू, रामबन, ऊधमपुर और कठुआ में हुई हैं। ये सभी लोग पाकिस्तान में बैठे आतंकी सज्जाद गुल, आशिक नेंगरु, अर्जमंद गुलजार और अन्य आतंकियों के साथ लगातार संपर्क में थे।
पकड़े गए आतंकियों में शोपियां के सीडू में दो जून को सेना के वाहन में आइईडी धमाके में शामिल आतंकी शौकत अहमद शेख और परवेज अहमद लोन को दबोच लिया। दोनों पेशे से वाहन चालक हैं। धमाके की साजिश लश्कर कमांडर आबिद रमजान शेख ने रची थी। रमजान के दो ओवरग्राउंड वर्कर भी दबोच लिए गए हैं। इस धमाके में एक सैन्यकर्मी बलिदान और दो अन्य घायल हुए थे।
Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


रायपुर में 27-28 मार्च को प्रवासी छत्तीसगढ़िया सम्मेलन

By User 6 / February 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 27 फरवरी 2026।राजधानी रायपुर में आगामी 27 और 28 मार्च को नवा रायपुर में भव्य प्रवासी छत्तीसगढ़िया सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। ‘मोर माटी, मोर मान’ थीम पर होने वाला यह सम्मेलन विदेशों में रह रहे छत्तीसगढ़ के मूल निवासियों...

रायपुर: सौरभ श्रीवास्तव OSD नियुक्त, पुलक भट्टाचार्य को अतिरिक्त प्रभार

By User 6 / February 25, 2026 / 0 Comments
Raipur News: छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर दो अहम नियुक्तियां की हैं। राज्य अंत्यावसाई सहकारी वित्त विकास निगम में उप महाप्रबंधक और मुख्यमंत्री के निज सचिव सौरभ श्रीवास्तव को अब मुख्यमंत्री का ओएसडी नियुक्त किया गया है। इस फैसले...

9 साल की छात्रा की हार्ट अटैक से मौत, स्कूल में खेलते समय गिरी

By Reporter 1 / February 27, 2026 / 0 Comments
राजस्थान के नागौर जिले में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। गोटन कस्बे के एक निजी स्कूल में 9 साल की छात्रा की कथित हार्ट अटैक से मौत हो गई। घटना 23 फरवरी की सुबह करीब 7:48 बजे की बताई...

T20 World Cup: जीत के बाद भी सेमीफाइलन से बाहर हुआ पाकिस्तान, टूर्नामेंट से पहले नकवी ने की थी नौटंकी, अब मिला सबक

By User 6 / March 1, 2026 / 0 Comments
T20 World Cup: ICC मेंस टी-20 वर्ल्ड कप का सफर अब पाकिस्तान के लिए समाप्त हो गया है. शनिवार को श्रीलंका के साथ खेले गए मुकाबले में पाकिस्तान ने 5 रनों से जीत जरूर दर्ज की लेकिन इस जीत के...

Ambikapur: अंबिकापुर में पीलिया का कहर, छात्र समेत दो की मौत, टीएस सिंहदेव बोले- स्थानीय प्रशासन की लापरवाही का परिणाम

By User 6 / February 25, 2026 / 0 Comments
Ambikapur: अंबिकापुर में पीलिया का प्रकोप खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है. अंबिकापुर में अब तक कक्षा आठवीं में पढ़ने वाले छात्र और एक व्यक्ति की पीलिया से मौत हुई है. वहीं पीलिया के बढ़ते मरीजों को लेकर पूर्व डिप्टी...

बिकिनी पहनी दो महिलाओं के बीच लेटे दिखे स्टीफन हॉकिंग

By Reporter 1 / February 27, 2026 / 0 Comments
कुख्यात वित्त कारोबारी Jeffrey Epstein से जुड़े दस्तावेजों के नए बैच के सार्वजनिक होने के बाद अमेरिका समेत कई देशों में चर्चाएं तेज हो गई हैं। इन्हीं दस्तावेजों में सामने आई एक तस्वीर ने नया विवाद खड़ा कर दिया है,...

राज्य नीति आयोग के उपाध्यक्ष बने गणेश शंकर मिश्रा  

By User 6 / February 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी गणेश शंकर मिश्रा को राज्य नीति आयोग छत्तीसगढ़ का उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। इस संबंध में योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी तथा बीस सूत्रीय कार्यक्रम क्रियान्वयन विभाग की ओर से आधिकारिक आदेश जारी किया...

25.28 लाख किसानों को 10,324 करोड़ की सौगात, शून्य ब्याज कर्ज का ऐलान

By User 6 / March 2, 2026 / 0 Comments
25.28 लाख किसानों को 10324 करोड़ की बड़ी सौगात छत्तीसगढ़ सरकार ने 25.28 लाख किसानों को 10324 करोड़ रुपए सीधे उनके बैंक खातों में ट्रांसफर किए हैं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बिल्हा विकासखंड के रहंगी में आयोजित वृहद किसान सम्मेलन...

आज का राशिफल

By Reporter 1 / February 25, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके भीतर नई ऊर्जा और नए विचारों की लहर लेकर आ सकता है। काम को लेकर आपके मन में कई योजनाएं जन्म लेंगी और आप उन्हें अमल में लाने के लिए पूरी ताकत लगा...

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद पर लटक रही गिरफ्तारी की तलवार

By Reporter 1 / February 27, 2026 / 0 Comments
प्रयागराज में दर्ज यौन उत्पीड़न मामले में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के खिलाफ जांच तेज हो गई है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, नाबालिग पीड़ितों की मेडिकल जांच रिपोर्ट तैयार हो चुकी है और इसे बंद लिफाफे में जांच अधिकारी को सौंप...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *