Google Analytics Meta Pixel पार्ट टाइम नौकरी घर बैठे कमाई के नाम पर ठगी - Ekhabri.com

पार्ट टाइम नौकरी घर बैठे कमाई के नाम पर ठगी

सोशल मीडिया के माध्यम से पार्ट टाइम नौकरी और घर बैठे कमाई के नाम पर ठगी आम बात हो गई है। ठग ऐसे लोगों को निशाना बनाते हैं जो घर बैठे काम करने की तलाश में होते हैं,और पैसा कमाना चाहते है। कई बार लोग सोशल मीडिया प्लेटफार्म जैसे फ़ेसबुक, इंस्टाग्राम या वॉट्सऐप पर नौकरी के आकर्षक विज्ञापन देखते हैं, जिनमें लिखा होता है कि घर बैठे कुछ घंटे काम करके अच्छी कमाई करें। ठग आपको यह बताने की कोशिश करते हैं कि काम शुरू करने से पहले कुछ पैसे एडवांस जमा करने होंगे, जैसे कि रजिस्ट्रेशन फीस, जॉब ट्रेनिंग फीस, या सामग्री चार्ज पैसे जमा करने के बाद ये लोग गायब हो जाते हैं या आपसे संपर्क बंद कर देते हैं।

 

 

 

सोशल मीडिया पर कुछ जॉब पोर्टल्स का प्रचार किया जाता है, जिनमें आपको आकर्षक जॉब ऑफर दिए जाते हैं.जॉब ऑफर पर क्लिक करने के बाद आपसे कहा जाता है कि कुछ प्रोसेसिंग फीस जमा करें, या अपने डॉक्युमेंट्स भेजें। लेकिन असल में यह कोई असली जॉब नहीं होती, बल्कि ठगी का माध्यम होती है।कई बार लोग आपको सोशल मीडिया पर ऑनलाइन रीसेलिंग बिजनेस के अवसर के बारे में बताते हैं, जिसमें आप प्रोडक्ट बेचकर अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं।

 

 

 

शुरुआत में आपको बताया जाता है कि पहले कुछ पैसे निवेश करें या उत्पाद खरीदें, जिसके बाद आप उन प्रोडक्ट्स को आगे बेच सकेंगे। लेकिन असल में वह प्रोडक्ट्स नकली या अत्यधिक कीमत वाले होते हैं और आपको कोई ग्राहक नहीं मिलता।कुछ लोग सोशल मीडिया पर मल्टी लेवल मार्केटिंग (MLM) कंपनियों के नाम पर ठगी करते हैं। आपको कहा जाता है कि किसी कंपनी में सदस्य बनें ,और नए लोगों को जोड़ें। इसमें आपको सदस्य बनने के लिए पैसा देना पड़ता है, और नए लोगों को जोड़ने के लिए भी कमीशन का लालच दिया जाता है, लेकिन असल में यह एक पिरामिड स्कीम होती है और अंत में पैसे डूब जाते हैं।

Read Also  शंकराचार्य कॉलेज में माँ राज राजेश्वरी का विशेष श्रृंगार किया गया

 

 

 

ठगी से ऐसे बचें
किसी भी नौकरी से संबंधित एडवांस फीस न जमा करें ,किसी असली कंपनी को आपको काम देने के लिए पहले पैसे मांगने की जरूरत नहीं होती।
विज्ञापन की जांच करें, जिस कंपनी या व्यक्ति द्वारा ऑफर दिया जा रहा है, उसकी प्रामाणिकता की जांच सोशल मीडिया, रिव्यू वेबसाइट्स, या अन्य विश्वसनीय स्रोतों से करें।
किसी भी संदिग्ध लिंक पर क्लिक न करें , कई बार सोशल मीडिया पर आने वाले लिंक फिशिंग के जरिए आपकी जानकारी चुराने के लिए होते हैं।
बहुत अधिक लाभ देने वाले ऑफर से सावधान रहें ,अगर कोई ऑफर आपको सामान्य से अधिक अच्छा लग रहा है, तो उसकी सत्यता की जांच अच्छे से करें।
सुरक्षित प्लेटफार्मों पर ही नौकरी खोजें, मान्यताप्राप्त जॉब पोर्टल्स जैसे LinkedIn, Indeed या सरकारी पोर्टल्स से ही नौकरी खोजें।

 

 

साइबर ठगी होने पर यह करें
1930 पर काल करें,www.cybercrime.gov.in पर लॉगिन करें,नजदीकी पुलिस थाने या साइबर सेल से संपर्क करें।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ शक्तिपीठ परियोजना: पांच प्रमुख मंदिरों को जोड़कर बनेगा धार्मिक पर्यटन कॉरिडोर

By User 6 / October 15, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ सरकार प्रदेश के पांच प्रमुख शक्तिपीठों को विकसित कर धार्मिक पर्यटन को नई पहचान देने की दिशा में काम कर रही है। छत्तीसगढ़ आस्था पथ योजना के तहत मां महामाया मंदिर रतनपुर, मां बम्लेश्वरी मंदिर डोंगरगढ़, मां दंतेश्वरी मंदिर...

छत्तीसगढ़ में 6 नए मेडिकल कॉलेज मंजूर, स्वास्थ्य सेवाओं पर CM साय का बड़ा निर्देश

By User 6 / October 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार, अस्पतालों में आवश्यक दवाइयों और जांच की उपलब्धता तथा दूरस्थ क्षेत्रों तक बेहतर चिकित्सा सेवाएं पहुंचाने पर राज्य सरकार ने जोर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा...

छत्तीसगढ़ में दीपावली की छुट्टियां बढ़ीं, अब 6 से 11 नवंबर तक स्कूल बंद

By User 6 / October 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों और शिक्षकों के लिए राहत भरी खबर है। राज्य शासन के स्कूल शिक्षा विभाग ने शिक्षण सत्र 2026-27 के लिए दीपावली अवकाश की अवधि बढ़ा दी है। संशोधित आदेश के अनुसार अब...

सही विधि के साथ करें नवरात्र के व्रत का पारण, मिलेगी माँ की असीम कृपा 

By User 6 / October 19, 2026 / 0 Comments
दिल्ली। हिंदू धर्म में शारदीय नवरात्र का विशेष महत्व है। यह पवित्र पर्व मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना और उनका आशीर्वाद पाने के लिए बेहद शुभ माना जाता है। नवरात्र व्रत (Shardiya Navratri 2026 Vrat Paran) का पारण...

काशी पंचांग के अनुसार आज है महा अष्टमी, जानिए तिथि और मुहूर्त        

By User 6 / October 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर। इस नवरात्र में तिथियों के घटने और बढ़ने से कंफ्यूजन बना हुआ है। अगर आप भी सप्तमी व्रत, अष्टमी व्रत और अष्टमी कन्या पूजन को लेकर कंफ्यूज हो रहे हैं तो आपको बता दें कि काशी के पंचांग में...

कोंडागांव के बन्नूराम बैद को मिलेगा शिल्प गुरु अवार्ड 2025

By User 6 / October 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर अंचल की पारंपरिक ढोकरा (बेलमेटल) शिल्पकला को राष्ट्रीय पहचान दिलाने वाले कोंडागांव जिले के शिल्पकार बन्नूराम बैद का चयन प्रतिष्ठित शिल्प गुरु अवार्ड 2025 के लिए किया गया है। भारत सरकार के वस्त्र मंत्रालय के विकास...

आज छठे स्वरूप मां कात्यायनी की पूजा-अर्चना, जानिए किस मंत्र का करें जाप 

By User 6 / October 16, 2026 / 0 Comments
शारदीय नवरात्र के छठे दिन शुक्रवार को मां दुर्गा के छठे स्वरूप मां कात्यायनी की पूजा-अर्चना की जाएगी। नवरात्र को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल है। भक्त मां की आराधना कर सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना करेंगे। धार्मिक मान्यताओं...

भिलाई इस्पात संयंत्र को बेचने की खबरें फर्जी, मंत्रालय ने किया खंडन

By User 6 / October 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर। भिलाई इस्पात संयंत्र (BSP) को बेचने की योजना से जुड़ी सोशल मीडिया और कुछ प्रिंट मीडिया में प्रसारित खबरों को असत्य एवं भ्रामक बताया गया है। इस्पात मंत्रालय ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल के माध्यम से इन दावों...

लौह खदान की तीन गाड़ियों में आग लगाने और घटनास्थल पर ‘लाल सलाम’ लिखा पर्चा

By User 6 / October 16, 2026 / 0 Comments
कांकेर। जिले से दिल दहलाने वाली ख़बर सामने आई है, यहां लौह खदान की तीन गाड़ियों में आग लगाने और घटनास्थल पर ‘लाल सलाम’ लिखा पर्चा छोड़ने के मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामला लोहत्तर...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सारसमाल में किया कर्मा नृत्य, शिक्षा पर दिया जोर

By User 6 / October 16, 2026 / 0 Comments
रायगढ़। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि आदिवासी समाज का इतिहास शौर्य, स्वाभिमान, संघर्ष और प्रकृति के प्रति अगाध श्रद्धा का प्रतीक है। जल, जंगल और जमीन के संरक्षण की परंपरा आदिवासी संस्कृति का अभिन्न हिस्सा रही है, जो...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *