महासमुंद जिले के बागबाहरा पिथौरा ब्लाक के 40 ग्रामीणों को नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी का मामला सामने आया हैं। जहां पीडित ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस मामला पंजीबद्ध कर विवेचना कर रही।
पुलिस के अनुसार, जिले के थाना बागबाहरा के आधा दर्जन गांव अनवरपुर, दाबपाली, पचरी, दामन बोड, बागबाहरा के लगभग 40 ग्रामीणों को नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी की गई। इन ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि आरंग निवासी काम देव निषाद जनवरी 2024 से आर्युवेद एवं होम्योपैथिक का इलाज करने के नाम पर आया करता था. इस दौरान गांववालों से परिचय हुआ. उसने डी मार्ट रायपुर में कृषि एवं स्वास्थ, फर्नीचर, इलेक्ट्रिक कार्य करने वालों के यहां नौकरी दिलाने का झांसा दिया.
ग्रामीणों ने बताया कि नौकरी दिलाने के बहाने किसी से आईडी बनाने के नाम पर एक हजार से 16 हजार तक लिए तो कुछ को इलाज करवाने के नाम पर 25 हजार रुपये तक ले लिया। इसके बावजूद न ही किसी का नौकरी लगवाया ना इलाज किया। 6 माह बीत जाने पर जब ग्रामीण फोन कर रहे हैं तो आरोपी फोन नहीं उठा रहा है। अब ग्रामीण इसकी शिकायत बागबाहरा थाने में की है।
ग्रामीणों का आरोप है कि बाहरी लोग आकर ग्रामीणों को ठग रहे हैं. इसकी जानकारी पुलिस को नहीं है। बाहर से आने जाने वालों पर अगर पुलिस नजर रखती तो शायद उनके साथ ठगी जैसी वारदात नहीं होती।










