लॉकडाउन के दौरान ऑनलाइन शराब की डिलीवरी का झांसा देकर बहुत लोगों के जेब बदमाश खाली कर चुके हैं। उसी फेहरिस्त में एक बड़ा नाम जुड़ गया है। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के मीडिया सलाहकार रहे संजय बारू भी ऑनलाइन ठगी के शिकार हो गए। लॉकडाउन के दौरान बारू के साथ शराब की ऑनलाइन डिलीवरी के नाम पर ठगी हुई है। हाल में जब कोरोना के चलते सरकार ने देशभर में लाकडाउन का एलान किया था, तभी साइबर क्रिमिनल्स ने इसको मौके के तौर पर देखा और सोशल मीडिया पर ऑनलाइन शराब के नाम से पेज बनाकर लोगों से मोटा पैसा ऐठना शुरू कर दिया था।
दिल्ली के हौज खास इलाके में रह रहे संजय बारु 2 जून को शराब की ऑनलाइन डिलेवरी के लिए इंटरनेट पर ऑनलाइन शराब की दुकान सर्च कर रहे थे। तभी google पर सर्च करने के दौरान संजय को फेसबुक पर एक पेज मिला जिसका नाम था La Cave Wine and Sprit. संजय ने पेज पर लिखे नंबर पर कॉल किया और ऑनलाइन शराब का ऑर्डर दिया।
शराब की होम डिलेवरी के लिए ऑनलाइन पेमेंट के तौर पर बारू ने 24 हजार रुपये भी फेसबुक पोस्ट पर दिए गए नंबर के बताए बैंक एकाउंट में ट्रांसफर कर दिया। पैसे ट्रांसफर होते ही जालसाजों ने मोबाइल नंबर बंद कर दिया। संजय बारू को आभास हो गया कि उनके साथ ऑनलाइन जालसाजी हुआ है और वह इसके शिकार बन गए हैं।
संजय बारू ने तुरंत ही दिल्ली के हौजखास थाने में इसकी शिकायत की। पुलिस की तफ्तीश में पता चला कि साइबर क्रिमिनल ने फर्जी नाम पते पर बैंक अकाउंट खुलवा रखा था। दिल्ली पुलिस ने टेक्निकल टीम के जरिये जांच पड़ताल शुरू की और ओला कैब ड्राइवर आकिब जावेद को गिरफ्तार किया गया। डीसीपी साउथ अतुल ठाकुर के मुताबिक ठगी के बाद पुलिस इन तक न पहुंच पाए इसके लिए यह आरोपी दूसरे राज्यों के SIM कार्ड और बैंक अकाउंट का इस्तेमाल करते थे। जैसे असम, महारास्ट्र , पंजाब और राजस्थान के सिम और बैंक अकाउंट का इस्तेमाल ज्यादा किया गया था।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
March 29, 2026 /
भोपाल। मध्यप्रदेश सरकार ने शिक्षा व्यवस्था को लेकर अहम निर्णय लेते हुए स्कूलों में कार्यरत अतिथि स्पेशल एजुकेटर्स की सेवाएं समाप्त करने का आदेश जारी कर दिया है। नए निर्देशों के अनुसार अब इन शिक्षकों की सेवाएं सिर्फ 31 मार्च...
By User 6 /
March 27, 2026 /
Ram Navami 2026 के पावन अवसर पर पूरे देश में भगवान श्रीराम का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। इसी को ध्यान में रखते हुए रायपुर नगर निगम ने शहर में मांस और मटन की बिक्री पर आज के...
By User 6 /
March 27, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए आईएएस अधिकारियों की नई तैनाती के आदेश जारी किए हैं। इस बदलाव के तहत रजत बंसल को मुख्यमंत्री सचिवालय में विशेष सचिव पद पर नियुक्त किया गया है, वहीं...
By User 6 /
March 28, 2026 /
रायपुर, 28 मार्च 2026:खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 के तहत रायपुर स्थित पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय खेल मैदान में आयोजित पुरुष 88 किलोग्राम भारोत्तोलन प्रतियोगिता में देशभर के खिलाड़ियों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने...
By User 6 /
March 30, 2026 /
छत्तीसगढ़ : में इन दिनों मौसम काफी स्थिर बना हुआ है। राज्य के अधिकतर हिस्सों में तापमान सामान्य स्तर के आस-पास है, हालांकि कुछ स्थानों पर हल्की बारिश दर्ज हुई है। गर्मी का असर अब भी लोगों को महसूस हो...
By User 6 /
March 28, 2026 /
रायपुर : अंबिकापुर में 28 मार्च से ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026’ के तहत कुश्ती प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ होने जा रहा है। गांधी स्टेडियम में आयोजित इस राष्ट्रीय स्तर के आयोजन में देश के अलग अलग राज्यों से आए...
By User 6 /
March 27, 2026 /
रायपुर, 26 मार्च 2026। सैखोम मीराबाई चानू ने खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 के उद्घाटन अवसर पर अपने करियर के सबसे बड़े अधूरे लक्ष्य एशियन गेम्स पदक का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि एशियाई खेलों में पदक जीतना अब भी...
By User 6 /
March 28, 2026 /
रायपुर, 28 मार्च 2026:आर्थिक तंगी से जूझते हुए झारखंड के युवा वेटलिफ्टर बाबूलाल हेम्ब्रम अपनी मेहनत और लगन के दम पर खेल जगत में लगातार पहचान बना रहे हैं। सीमित संसाधनों के बावजूद उन्होंने अपने प्रदर्शन से यह साबित किया...
By User 6 /
March 31, 2026 /
बिलासपुर: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने एक अहम फैसले में स्पष्ट किया है कि कोई भी व्यक्ति अपने निजी आवास में शांतिपूर्ण ढंग से प्रार्थना सभा आयोजित कर सकता है और इसके लिए किसी प्रकार की पूर्व अनुमति लेना आवश्यक नहीं है।...
By User 6 /
April 1, 2026 /
Bank Switching Service India: नौकरी बदलने या दूसरे शहर शिफ्ट होने पर नया बैंक अकाउंट खुलवाना काफी सिरदर्द भरा काम होता है. इस झंझट को खत्म करने के लिए RBI एक नई योजना ‘पेमेंट्स विजन 2028’ पर काम कर रहा...