Google Analytics Meta Pixel पूर्व पीएम मनमोहन सिंह के मीडिया सलाहकार संजय बारू के साथ हुई ठगी - Ekhabri.com

पूर्व पीएम मनमोहन सिंह के मीडिया सलाहकार संजय बारू के साथ हुई ठगी

लॉकडाउन के दौरान ऑनलाइन शराब की डिलीवरी का झांसा देकर बहुत लोगों के जेब बदमाश खाली कर चुके हैं। उसी फेहरिस्त में एक बड़ा नाम जुड़ गया है। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के मीडिया सलाहकार रहे संजय बारू भी ऑनलाइन ठगी के शिकार हो गए। लॉकडाउन के दौरान बारू के साथ शराब की ऑनलाइन डिलीवरी के नाम पर ठगी हुई है। हाल में जब कोरोना के चलते सरकार ने देशभर में लाकडाउन का एलान किया था,  तभी साइबर क्रिमिनल्स  ने इसको मौके के तौर पर देखा और सोशल मीडिया पर ऑनलाइन शराब के नाम से पेज बनाकर लोगों से मोटा पैसा ऐठना शुरू कर दिया था।

दिल्ली के हौज खास इलाके में रह रहे संजय बारु 2 जून को शराब की ऑनलाइन डिलेवरी के लिए इंटरनेट पर ऑनलाइन शराब की दुकान सर्च कर रहे थे। तभी google पर सर्च करने के दौरान संजय को फेसबुक पर एक पेज मिला जिसका नाम था La Cave Wine and Sprit. संजय ने पेज पर लिखे नंबर पर कॉल किया और ऑनलाइन शराब का ऑर्डर दिया।

शराब की होम डिलेवरी के लिए ऑनलाइन पेमेंट के तौर पर बारू ने 24 हजार रुपये भी फेसबुक पोस्ट पर दिए गए नंबर के बताए बैंक एकाउंट में ट्रांसफर कर दिया। पैसे ट्रांसफर होते ही जालसाजों ने मोबाइल नंबर बंद कर दिया। संजय बारू को आभास हो गया कि उनके साथ ऑनलाइन जालसाजी हुआ है और वह इसके शिकार बन गए हैं।

संजय बारू ने तुरंत ही दिल्ली के हौजखास थाने में इसकी शिकायत की। पुलिस की तफ्तीश में पता चला कि साइबर क्रिमिनल ने फर्जी नाम पते पर बैंक अकाउंट खुलवा रखा था। दिल्ली पुलिस ने टेक्निकल टीम के जरिये जांच पड़ताल शुरू की और ओला कैब ड्राइवर आकिब जावेद को गिरफ्तार किया गया। डीसीपी साउथ अतुल ठाकुर के मुताबिक ठगी के बाद पुलिस इन तक न पहुंच पाए इसके लिए यह आरोपी दूसरे राज्यों के SIM कार्ड और बैंक अकाउंट का इस्तेमाल करते थे। जैसे असम, महारास्ट्र , पंजाब और राजस्थान के सिम और बैंक अकाउंट का इस्तेमाल ज्यादा किया गया था।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


कृष्ण प्रकटोत्सव पर प्रदेशभर के वरिष्ठ पत्रकार सम्मानित

By Reporter 5 / September 6, 2026 / 0 Comments
श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट ने पत्रकारिता, समाजसेवा और बाल वीरता को किया सम्मानित   दुर्ग। श्री श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट उमरपोटी, दुर्ग द्वारा कृष्ण प्रकटोत्सव के अवसर पर आयोजित समारोह में प्रदेशभर से पहुंचे वरिष्ठ पत्रकारों को उत्कृष्ट पत्रकारिता के...

जन्माष्टमी पर कृष्णमय हुआ रायपुर, मुख्यमंत्री साय ने किया शंख अभिषेक

By Reporter 5 / September 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर । राजधानी रायपुर के टाटीबंध स्थित इस्कॉन रायपुर के श्री श्री राधा रासबिहारी जी मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महा-महोत्सव भक्ति और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शुक्रवार को महोत्सव में शामिल हुए। उन्होंने...

स्किन की करें ऐसे देख भाल, चमकने लगेगी आपकी त्वचा

By User 6 / September 4, 2026 / 0 Comments
मौसम बदलने के साथ त्वचा से जुड़ी कई समस्याएं बढ़ने लगती हैं। तेज धूप, उमस, पसीना और धूल-मिट्टी की वजह से चेहरा डल और ऑयली दिखने लगता है। ऐसे में ज्यादातर लोग ग्लोइंग और साफ त्वचा पाने के लिए महंगे...

रेलवे लाइन के किनारे नाले में एक युवक का शव, इलाके में फैली सनसनी

By User 6 / September 4, 2026 / 0 Comments
मनेन्द्रगढ़। छत्तीसगढ़ के मनेन्द्रगढ़ में शुक्रवार सुबह हड़कंप मच गया. खबर है कि रेलवे लाइन के किनारे नाले में एक युवक का शव मिला. शव मिलने की खबर फैलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई. आसपास के लोगों...

हरतालिका तीज व्रत 2026: 14 या 15 सितंबर, कब मनाई जाएगी हरतालिका तीज, जानें क्या कहता है पंचाग

By User 6 / September 6, 2026 / 0 Comments
हरतालिका तीज का व्रत भाद्रपद शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि पर रखा जाता है। इस दिन महिलाएं निर्जला व्रत रखती हैं और विधि-विधान से पूरे शिव परिवार की उपासना करती हैं। इस बार तीजा के व्रत किए जाने को लेकर...

बंजर जमीन पर ग्राफ्टेड खेती ने बदली किसान की किस्मत, कमाए 4.25 लाख  

By Reporter 5 / September 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में आधुनिक कृषि तकनीकों का इस्तेमाल किसानों के लिए नई संभावनाएं खोल रहा है। रायगढ़ जिले के लैलूंगा विकासखंड के ग्राम झारआमा के किसान एतवार साय पैकरा ने ग्राफ्टेड टमाटर और बैंगन की खेती से सफलता की मिसाल...

सुकमा के मेटागुड़ा पहुंचे कलेक्टर, ग्रामीणों की समस्याओं पर तुरंत हुई कार्रवाई

By User 6 / September 6, 2026 / 0 Comments
सुकमा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान उनके गांव में ही सुनिश्चित करने की दिशा में सुकमा जिला प्रशासन ने संवेदनशील पहल की है। दो दिन पहले मेटागुड़ा गांव के ग्रामीण स्कूल, आंगनबाड़ी भवन और अन्य...

कोसा और हथकरघा को मिलेगा नया बाजार, टेक्सटाइल निवेश पर CM साय की बड़ी पहल

By Reporter 5 / September 4, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ में टेक्सटाइल उद्योग को बढ़ावा देने और रोजगार के नए अवसर सृजित करने की दिशा में राज्य सरकार ने पहल तेज कर दी है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शुक्रवार को नई दिल्ली में केंद्रीय वस्त्र मंत्री गिरिराज...

नुआखाई, महाअष्टमी, गोवर्धन पूजा के लिए स्थानीय अवकाश घोषित, छुट्टी को लेकर आदेश जारी

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर. सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय, नवा रायपुर अटल नगर ने आदेश जारी करते हुए तीन दिन की छुट्टी घोषित की है. आदेश के अनुसार रायपुर जिले में तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं. यह अवकाश रायपुर जिले, शहर (राजधानी) स्थित...

रायपुर में निगम की बड़ी कार्रवाई, चंगोराभाठा में अवैध निर्माण हटाया

By User 6 / September 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम ने अनुमति के विपरीत किए जा रहे निर्माण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चंगोराभाठा रिंग रोड नंबर-1 क्षेत्र में निर्माणाधीन व्यावसायिक भवन को हटाया। नगर निगम के नगर निवेश विभाग ने संबंधित निर्माणकर्ता को नियमानुसार...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *