रायपुर, 27 मार्च 2025 — छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सेवाओं को डिजिटल बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया गया है। रायगढ़ स्थित स्व. लखीराम अग्रवाल स्मृति शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय को राज्य का पहला फ्री वाई-फाई सुविधा युक्त सरकारी मेडिकल कॉलेज घोषित किया गया है।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में इस पहल को स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल और वित्त मंत्री ओ. पी. चौधरी के मार्गदर्शन में क्रियान्वित किया गया है। अधिष्ठाता डॉ. विनीत जैन और अस्पताल अधीक्षक डॉ. एम. के. मिंज के निर्देशन में ओपीडी पंजीयन काउंटर और वेटिंग हॉल को फ्री वाई-फाई ज़ोन में तब्दील किया गया है।
मरीजों को मिलेगा डिजिटल पंजीयन में लाभ
इस सुविधा से ओपीडी में आने वाले मरीज और उनके परिजन अब आभा एप के जरिए आसानी से डिजिटल पंजीयन कर सकेंगे। नेटवर्क समस्या के कारण अब तक कई मरीजों को पंजीयन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। मेडिकल कॉलेज पहाड़ी क्षेत्र में स्थित होने के कारण यह समस्या और अधिक चुनौतीपूर्ण थी।
कैसे करेगा काम?
मरीज अपने मोबाइल से आभा एप के माध्यम से पंजीयन टोकन प्राप्त कर सकेंगे।
पर्ची कटवाने की प्रक्रिया अब तेज, सरल और पारदर्शी होगी।
अस्पताल प्रबंधन का लक्ष्य है कि अधिकतम मरीज इस डिजिटल हेल्थ सेवा का लाभ उठा सकें।
नेशनल मेडिकल कमिशन (NMC) के निर्देशानुसार, सभी मेडिकल कॉलेजों को मरीजों के पंजीयन के लिए आभा आईडी का उपयोग सुनिश्चित करना अनिवार्य है। रायगढ़ मेडिकल कॉलेज ने इस निर्देश का पालन करते हुए अपनी सेवाओं को डिजिटल और सुलभ बनाने का सफल प्रयास किया है।
रायपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात कर लौटे छत्तीसगढ़ के प्रतिभावान विद्यार्थियों और शिक्षकों ने मंगलवार को रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से सौजन्य मुलाकात की। विद्यार्थियों ने राष्ट्रपति भवन की अपनी यादगार यात्रा, राष्ट्रपति...
रायपुर। छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल ने प्लेसमेंट के माध्यम से मानव संसाधन उपलब्ध कराने वाली एजेंसी मेसर्स टॉपग्रेड मेनपावर एंड सिक्योरिटी सर्विसेस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, राजनांदगांव के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। अनुबंध की शर्तों के उल्लंघन...
हिंदू पंचांग के अनुसार हर साल भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि को हलषष्ठी यानी हरछठ व्रत रखा जाता है। इसे हल छठ, हरछठ और ललही छठ के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन माताएं अपनी...
रायपुर। छत्तीसगढ़ में शासकीय कामकाज को अधिक पारदर्शी, तेज और प्रभावी बनाने की दिशा में ई-ऑफिस व्यवस्था को लगातार मजबूत किया जा रहा है। इसी कड़ी में मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर में आयोजित मासिक सम्मान कार्यक्रम...
सुकमा। नक्सल हिंसा से प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचकर उनके दुख-दर्द को साझा करने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में मातंगी धाम के पीठाधीश्वर डॉ. प्रेम साई गुरुजी ने सुकमा जिले के प्रभावित परिवारों से मुलाकात की। इस...
रायपुर, 29 अगस्त 2026। बस्तर में रक्षाबंधन के अवसर पर एक ऐसी तस्वीर सामने आई, जिसने वर्षों से चली आ रही नक्सल हिंसा और सुरक्षा बलों के बीच दूरी के बीच रिश्तों और विश्वास की नई कहानी लिखी। भानुप्रतापपुर के...
रायपुर। छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध धार्मिक एवं पर्यटन स्थल माता कौशल्या धाम, चंदखुरी में पर्यटकों की सुविधा के लिए तैयार किए गए कॉटेज लंबे समय से बंद हैं। कॉटेज के संचालन को लेकर छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल ने स्थिति स्पष्ट करते हुए...
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि दशकों तक नक्सलवाद की चुनौती झेलने वाला छत्तीसगढ़ अब शांति, विश्वास और विकास के नए दौर में प्रवेश कर चुका है। नक्सलवाद के अंधेरे से बाहर निकलकर प्रदेश विकास की नई...
रायपुर। राजधानी रायपुर में पुलिसकर्मी के घर चोरी की वारदात से हड़कंप मच गया। चोरों के हौसले इतने बुलंद थे कि उन्होंने पुलिस के घर को भी नहीं छोड़ा। पंडरी थाना क्षेत्र के दुबे कॉलोनी स्थित ग्रैंडले विहार में महिला...
रायपुर। नक्सलवाद की समाप्ति के बाद बस्तर में बदलती परिस्थितियों की तस्वीर अब दूरस्थ वनांचलों में भी दिखाई देने लगी है। दंतेवाड़ा के सुदूर वनांचल छिंदनार में रविवार को ग्रामीणों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की...