केंद्र द्वारा कांग्रेस के खातों को फ्रीज करने को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद दीपक बैज ने तानाशाही बताते हुये कहा कि मोदी सरकार विपक्षी दलों की लोकतांत्रिक गतिविधियों और सांगठनिक गतिविधियों पर तानाशाहीपूर्वक रोक लगाना चाहती है, इसीलिये बिना किसी वैध कारण के भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस और भारतीय युवा कांग्रेस के बैंक खातों को फ्रीज करके एक अभूतपूर्व और क्रूर कदम उठाया है। यह कदम लोकसभा चुनावों से ठीक पहले उठाया गया है, जिससे हमारी लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं की अखंडता पर गंभीर सवाल खड़े हो गए है। कांग्रेस के खातों को फ्रीज करना, जिसमें क्राउड फंडिंग अभियान से जुड़े खाते भी शामिल है, न केवल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की वित्तीय स्थिरता पर हमला है, बल्कि हमारे लोकतांत्रिक मूल्यों पर भी एक जबरदस्त हमला है।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद दीपक बैज ने कहा कि दरअसल भाजपा चाहती है कि उसके अतिरिक्त किसी भी अन्य राजनैतिक दल के पास किसी भी तरह का कोई संसाधन न रहे। कॉर्पोरेट से सांठगांठ और अनुचित दबाव बनाकर मोदी सरकार के विगत 10 वर्षो में भाजपा ने बेहिसाब धन की उगाही की है उस पर कोई सवाल नहीं, वहीं दूसरी ओर कांग्रेस के उन बैंक खातों को जिसमें क्राउट फंडिंग की राशि जमा हुई है जिसमें 95 प्रतिशत राशि 100 रूपए से कम की है उन तक पर रोक लगाना दुर्भावना और षड़यंत्र का प्रमाण है।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद दीपक बैज ने कहा कि कांग्रेस पार्टी अलोकतांत्रिक कदम के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद करते हुए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार प्रदेश के समस्त जिला/शहर कांग्रेस कमेटियां 19 फरवरी को सुबह 11 बजे से जिला मुख्यालयों के आयकर कार्यालयों के सामने बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन आयोजित किया जायेगा। 19 फरवरी 2024 को आयोजित विरोध-प्रदर्शन में मोर्चा संगठन, प्रकोष्ठ, विभाग, स्थानीय निर्वाचित जनप्रतिनिधियों व कांग्रेस कार्यकर्ताओं शामिल होंगे।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
March 19, 2026 /
रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी Raipur में रायपुर मेट्रो को लेकर उम्मीदें एक बार फिर तेज हो गई हैं। सांसद Brijmohan Agrawal ने New Delhi में मेट्रो यात्रा के बाद संकेत दिए हैं कि भविष्य में रायपुर को भी इस...
By User 6 /
March 21, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने मध्यमवर्गीय परिवारों और किसानों के लिए बड़ी राहत दी है। विधानसभा ने शुक्रवार को ‘छत्तीसगढ़ उपकर (संशोधन) विधेयक, 2026’ ध्वनिमत से पारित किया। अब अचल संपत्ति की रजिस्ट्री पर 0.60 प्रतिशत उपकर समाप्त कर दिया गया...
By User 6 /
March 20, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट के अनुसार प्रदेश में एक बार फिर मौसम ने करवट ले ली है। पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवाती परिसंचरण के सक्रिय होने से मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है। राजधानी रायपुर समेत कई इलाकों में...
By User 6 /
March 20, 2026 /
रायपुर। अंतरराष्ट्रीय हालात और पश्चिमी देशों में युद्ध की स्थिति के बीच रायपुर में एलपीजी सिलिंडर वेटिंग की समस्या बढ़ गई है। जिले की गैस एजेंसियों में 950 से 1,100 सिलिंडर की लंबी वेटिंग चल रही है। अचानक बढ़ी बुकिंग...
By User 6 /
March 21, 2026 /
रायपुर : जॉब फेयर के जरिए नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए शानदार अवसर सामने आया है। जिला रोजगार कार्यालय रायपुर द्वारा 23 मार्च को सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक प्लेसमेंट कैंप आयोजित किया जाएगा।...
By User 6 /
March 20, 2026 /
रायपुर। गोंदिया मेगा ब्लॉक के चलते दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने बड़ा फैसला लिया है। गोंदिया स्टेशन पर निर्माण कार्य के कारण 5 अप्रैल से 24 अप्रैल तक 20 दिनों का लंबा मेगा ब्लॉक रहेगा। इस दौरान रेल यातायात बुरी...
By Reporter 5 /
March 19, 2026 /
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) में प्रशासनिक स्तर पर महत्वपूर्ण फेरबदल करते हुए 2016 बैच के आईएएस अधिकारी रवि मित्तल को उप सचिव (डिप्टी सेक्रेटरी) के पद पर नियुक्त किया गया है। इस फैसले को केंद्र सरकार के प्रशासनिक...
By User 6 /
March 21, 2026 /
रायपुर/दिल्ली सरकार ने गरीब परिवारों के लिए बड़ी राहत देते हुए अप्रैल महीने में तिगुना राशन देने का ऐलान किया है। इस फैसले के तहत सभी राशन कार्ड धारकों को एक साथ तीन महीने—अप्रैल, मई और जून 2026—का अनाज उपलब्ध...
By User 6 /
March 19, 2026 /
Raipur : छत्तीसगढ़ की राजधानी Raipur से होकर गुजरने वाली 14 ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं, जिससे यात्रियों को बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। रेलवे के अनुसार, ये ट्रेनें 5 अप्रैल से 24 अप्रैल के बीच...
By User 6 /
March 24, 2026 /
रायपुर :गांजा तस्करी के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। राजधानी के नार्थ जोन अंतर्गत खमतराई थाना पुलिस ने 22 मार्च 2026 को यह ऑपरेशन चलाया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान शिव कुमार...