स्वामी विवेकानद जी के अनुसार इस ब्रह्मांड में अनंत शक्तियां है। और वह सभी शक्ति पहले से ही हम सभी मनुष्यों में समाहित है परंतु हम उन्हें कभी महसूस नहीं कर पाते। वह इसलिए क्योंकि हमारा अपने ऊपर विश्वास कम और बाहरी चीजों पर ज्यादा है। अगर आपको उन सभी शक्तियों को महसूस करना है तो आपको अपने ऊपर विश्वास करना सीखना होगा।
इसी तरह अगर जीवन में सफलता प्राप्त करनी है तो यह तीन गुण व्यक्ति में अवश्य होने चाहिए।
पहला धैर्यवान होना,
दूसरा पवित्र होना
और तीसरा सबसे महत्वपूर्ण दृढ़ निश्चयी होना ।










