Google Analytics Meta Pixel 7 से 17 सितंबर तक फिर 10 अलग-अलग गाड़ियों की छुट्टी - Ekhabri.com

7 से 17 सितंबर तक फिर 10 अलग-अलग गाड़ियों की छुट्टी

रायपुर-लखोली के बीच दोहरीकरण का काम,रायपुर विशाखापट्टनम मार्ग पर सफर करने वाले यात्रियों को होगी परेशानी
रायपुर। रायपुर रेलवे मंडल के अंतर्गत आने वाले लखोली-रायपुर के बीच दोहरीकरण, मंदिर हसौद रेलवे स्टेशन का यार्ड के आधुनिकीकरण, लखोली- मंदिर हसौद के बीच नया रायपुर स्टेशन की कमीशनिंग, रायपुर-लखोली के बीच विद्युतीकरण का काम किया जा रहा है। इस कारण रेलवे ने 7 से 17 सितंबर तक 10 अलग-अलग गाड़ियों को रद्द कर दिया है, 4 गाड़ियों कोे बीच में समाप्त तो वहीं 7 गाडियों को परिवर्तित मार्ग से और 9 गाड़ियों को उनके निर्धारित समय से देरी से रवाना किया जाएगा। वहीं, चार गाड़ी को रायपुर महासमुंद के बीच पैसेंजर बनाकर चलाया जाएगा। रेलवे प्रशासन द्वारा गाड़ियों के अचानक रद्द और देरी से रवाना करने से यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा।

जानिए रद्द होेने वाली गाड़ियां

गांधीधाम-पुरी एक्सप्रेस 7 सितम्बर, पुरी-गांधीधाम एक्सप्रेस 10 सितम्बर, विशाखापटनम-कोरबा एक्सप्रेस 11 सितम्बर, कोरबा-विशाखापटनम एक्सप्रेस 12 सितम्बर, रायपुर-जुनागढ़ रोड स्पेशल 6 एवं 16 सितम्बर, जूनागढ़ रोड- रायपुर स्पेशल 7 एवं 17 सितम्बर, विशाखापटनम -दुर्ग एक्सप्रेस 6 एवं 12 सितम्बर, दुर्ग -विशाखापटनम एक्सप्रेस 7 एवं 13 सितम्बर, टीटलागढ़ -रायपुर स्पेशल 6 एवं 12 सितम्बर और रायपुर-टिटलागढ़ स्पेशल 07 एवं 13 सितम्बर को रद्द रहेगी।

बीच में समाप्त होने वाली गाड़ियां

पुरी-दुर्ग एक्सप्रेस 6 से 15 सितम्बर को महासमुंद स्टेशन में समाप्त होगी और महासमुंद एवं दुर्ग के बीच रद्द रहेगी, दुर्ग-पुरी एक्सप्रेस 7 से 16 सितम्बर को महासमुंद स्टेशन से ही पुरी के लिए रवाना होगी, गाड़ी दुर्ग एवं महासमुंद के बीच रद्द रहेगी।
विशाखापटनम -रायपुर स्पेशल 6 से 12 सितम्बर को महासमुंद स्टेशन ही समाप्त होगी यह गाड़ी महासमुंद एवं रायपुर के बीच रद्द रहेगी। रायपुर-विशाखापटनम स्पेशल 07 से 13 सितम्बर को महासमुंद स्टेशन पर समाप्त होगी यह गाड़ी रायपुर एवं महासमुंद के बीच रद्द रहेगी

Read Also  महिलाएं अच्छी आमदनी अर्जित कर घरेलू कार्य में दे रही योगदान

देरी से रवाना होने वाली गाड़ियां

12 सितम्बर को विशाखापटनम- कोरबा एक्सप्रेस 5 घंटे, 8 एवं 15 सितम्बर को विशाखापटनम- निजामुद्दीन एक्सप्रेस 2 घंटे, 12 सितम्बर को निजामुद्दीन- विशाखापटनम एक्सप्रेस 5 घंटे, 9 सितम्बर को पूरी- साईसीडी एक्सप्रेस 5 घंटे, 15 सितम्बर तिरुपति -बिलासपुर एक्सप्रेस 4 घंटे, 06 एवं 13 सितम्बर को पूरी- कुर्ला एक्सप्रेस 5 घंटे, 8, 12 एवं 15 सितम्बर को पूरी- अजमेर एक्सप्रेस 5 घंटे, 8 एवं 15 सितम्बर को विशाखापटनम-भगत की कोठी एक्सप्रेस 5 घंटे देरी और 12 सितम्बर को पूरी- गांधीधाम एक्सप्रेस 5 घंटे देरी से रवाना होगी।
महासमुंद एवं रायपुर के बीच पैसेंजर बनकर चलने वाली गाड़ियां

विशाखापटनम – कोरबा एक्सप्रेस 6, 7, 8, 9, 10 और 12 सितम्बर, कोरबा – विशाखापटनम एक्सप्रेस 7, 8, 9, 10, 11 और 13 सितम्बर,निजामुद्दीन -विशाखापटनम एक्सप्रेस 06, 08, 09, 10 और 12 सितम्बर विशाखापटनम – निजामुद्दीन एक्सप्रेस 07, 08, 10, 11 और 13 सितम्बर को पैसेंजर बनकर चलेगी।

परिवर्तित मार्ग से चलने वाली गाड़ियां

तिरुपति -बिलासपुर एक्सप्रेस 8 एवं 11 सितम्बर को टीटलागढ़ – संबलपुर – झारसुगड़ा -बिलासपुर होकर, बिलासपुर-तिरुपति एक्सप्रेस 10 एवं 13 सितम्बर को टिटलागढ़- संबलपुर- झारसुगड़ा -बिलासपुर होकर, पूरी-अहमदाबाद एक्सप्रेस 06, 08, 09, 10, 13 एवं 15 सितम्बर को टीटलागढ़ – संबलपुर – झारसुगड़ा -बिलासपुर होकर, अहमदाबाद- पूरी एक्सप्रेस 08, 10, 11, 12 एवं 15 सितम्बर को टिटलागढ़- संबलपुर- झारसुगुड़ा-बिलासपुर होकर, पूरी-अहमदाबाद एक्सप्रेस 07 एवं 14 सितम्बर को टिटलागढ़- संबलपुर- झारसुगड़ा -बिलासपुर होकर, अहमदाबाद-पूरी एक्सप्रेस 06 सितम्बर को टिटलागढ़-संबलपुर-झारसुगुड़ा-बिलासपुर होकर और पूरी- सूरत एक्सप्रेस 11 सितम्बर को टिटलागढ़-संबलपुर-झारसुगुड़ा -बिलासपुर होकर चलेगी।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


नुआखाई, महाअष्टमी, गोवर्धन पूजा के लिए स्थानीय अवकाश घोषित, छुट्टी को लेकर आदेश जारी

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर. सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय, नवा रायपुर अटल नगर ने आदेश जारी करते हुए तीन दिन की छुट्टी घोषित की है. आदेश के अनुसार रायपुर जिले में तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं. यह अवकाश रायपुर जिले, शहर (राजधानी) स्थित...

रायपुर में 2026 के लिए तीन स्थानीय अवकाश घोषित, जानिए पूरी तारीखें

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने रायपुर और नया रायपुर अटल नगर क्षेत्र के लिए वर्ष 2026 के तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं। जारी आदेश के मुताबिक ये अवकाश शासन के अधीन आने वाले समस्त शासकीय कार्यालयों...

आज है पिठोरी अमावस्या, जानिए इस अमावस्या को कुशाग्रहणी अमावस्या

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
पोला अमावस्या और मातृ अमावस्या के नाम से भी जाना जाता है जानिए क्यों है खास यह अमावस्या       रायपुर. आज 10 सितंबर को भाद्रपद अमावस्या है, जिसे पिठोरी अमावस्या. इस अमावस्या को कुशाग्रहणी अमावस्या, पोला अमावस्या और...

 ‘विष्णु भैया’ का घर बना बहनों का मायका, तीजा-पोरा में उमड़ा उल्लास

By Reporter 5 / September 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नवा रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास शनिवार को तीजा-पोरा तिहार के अवसर पर छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोकसंस्कृति, पारिवारिक आत्मीयता और मातृशक्ति के उल्लास का केंद्र बना रहा। प्रदेश के अलग-अलग अंचलों से बड़ी संख्या में माताएं, बहनें और बेटियां मुख्यमंत्री...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के बड़े फैसले, युवाओं से कर्मचारियों तक मिली बड़ी सौगात

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 9 सितंबर 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में युवाओं, रोजगार, कौशल विकास, निर्यात, सरकारी कर्मचारियों और न्यायिक अधोसंरचना से जुड़े कई महत्वपूर्ण फैसलों को मंजूरी दी गई।...

मनी प्लांट से जुड़ी खास बातें , इस दिशा में रखें इस चमत्कारिक पौधे को

By User 6 / September 11, 2026 / 0 Comments
मनी प्लांट एक लोकप्रिय पौधा है इसे हर कोई आने घरों में लगाता है. जैसा कि नाम से ही जाहिर है, मनी प्लांट को धन आकर्षित करने वाला पौधा माना गया है. यदि आप वास्तु नियमों का ध्यान रखते हुए...

महाभारत का फिर से होगा प्रकाशन, 14 सितंबर से देख सकेंगे शेमारू टीवी पर

By User 6 / September 11, 2026 / 0 Comments
बी. आर. चोपड़ा का ‘महाभारत’ ऐसी ही एक प्रतिष्ठित सीरीज़ है, जो दशकों बाद भी दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाए हुए है। अब शेमारू टीवी टेलीविजन पर इस पौराणिक और कालजयी गाथा ‘महाभारत’ को 14 सितंबर से प्रतिदिन...

सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों पर वित्त मंत्री ने पांच जिलों की समीक्षा की

By Reporter 5 / September 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 25 वर्षों की जनसेवा, नेतृत्व और समर्पण के प्रति आभार व्यक्त करने तथा विकसित भारत-2047 के सामूहिक संकल्प को जनभागीदारी से जोड़ने के उद्देश्य से 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक ‘सेवा संकल्प अभियान’...

हरतालिका तीज को लेकर संदेश, 14 सितंबर को रखा जाएगा व्रत

By User 6 / September 11, 2026 / 0 Comments
अखंड सौभाग्य, सुखी दांपत्य जीवन और पति की दीर्घायु की कामना के लिए सुहागिन महिलाएं इस वर्ष 14 सितंबर को हरतालिका तीज का व्रत रखेंगी। भाद्रपद शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाए जाने वाले इस पर्व पर भगवान शिव...

हनुमान अंश फिल्म देखने पहुंचे साय, छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा  

By Reporter 5 / September 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सपरिवार फिल्म ‘हनुमान अंश’ देखी। जोरा मॉल स्थित सिनेमाघर में आयोजित इस विशेष फिल्म प्रदर्शन के दौरान राज्यपाल रमेन डेका और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह भी सपरिवार मौजूद रहे। मंत्रिपरिषद...