गुलाम नबी आजाद और कपिल सिब्बल जैसे वरिष्ठ नेताओं की नाराजगी के बाद गांधी परिवार सकते में है। लिहाजा गांधी परिवार इन दोनों नेताओं के अलावा सभी वरिष्ठ नेताओं का मानमनौव्व्ल कर डैमेज कंट्रोल में जुट गया है। इसी कडी में पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने ‘नाराज’ आजाद को कॉल किया। वहीं सिब्बल को भी मनाने की कोशिश की जा रही है।
दरअसल कांग्रेस कार्य समिति की बैठक में राहुल गांधी ने पार्टी में नेतृत्व के मुद्दे पर सोनिया गांधी को चिट्ठी लिखने वाले सीनियर नेताओं पर निशाना साधा था। राहुल ने कथित रूप से आरोप लगाए कि यह सब भाजपा के इशारे पर हो रहा है। इसके बाद गुलाम नबी आजाद और कपिल सिब्बल ने इस पर कड़ी नाराजगी जताई। ऐसे में गुलाम नबी आजाद को मनाने के लिए खुद सोनिया गांधी को आगे आना पड़ा है।
सोमवार को सोनिया ने आजाद से काफी देर तक फोन पर बात की। राहुल गांधी भी गुलाम नबी आजाद से गिले शिकवे दूर करने में जुट गए हैं। मंगलवार को राहुल ने भी आजाद को मनाने के लिए फोन पर कुछ देर बात की। अनुमान है कि गांधी परिवार किसी भी कीमत पर पार्टी के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद को रूठने नहीं देना चाहता है, क्योंकि, गुलाम नबी आजाद राज्य सभा में विपक्ष के नेता के साथ संसद में कांग्रेस की दमदार आवाज भी हैं। एक महीने में ही संसद का मानसून सत्र शुरू होने वाला है। ऐसे में कांग्रेस आलाकमान नहीं चाहता कि पार्टी की एकता को खतरा हो या संसद में उनकी आवाज कमजोर पड़े।
कांग्रेस हाईकमान गुलाम नबी आजाद के साथ ही कपिल सिब्बल को भी मनाने की कोशिश कर रही है। पार्टी चाहती है कि ये मामला जल्द से जल्द सुलझा लिया जाए और मतभेद दूर करके अन्य मुद्दों पर ध्यान दिया जाए। राहुल के बयान पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद और कपिल सिब्बल ने नाराजगी जताई थी। आजाद ने कहा कि अगर आरोप सही साबित हुआ कि भाजपा से साठ-गांठ है तो मैं इस्तीफा दे दूंगा। उधर, वरिष्ठ नेता कपिल सिब्बल ने ट्वीट कर नाराजगी जताई थी। सिब्बल ने कहा कि राहुल गांधी कहते हैं कि हमारी भाजपा के साथ साठ-गांठ है। मैंने राजस्थान हाईकोर्ट में पार्टी को सफलता दिलाई। मणिपुर में भाजपा के खिलाफ पूरी ताकत से पार्टी का बचाव किया। पिछले 30 सालों में भाजपा के पक्ष में एक भी बयान नहीं दिया। फिर भी हम पर भाजपा से साठ-गांठ का आरोप लग रहा है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 5 /
September 1, 2026 /
रायपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात कर लौटे छत्तीसगढ़ के प्रतिभावान विद्यार्थियों और शिक्षकों ने मंगलवार को रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से सौजन्य मुलाकात की। विद्यार्थियों ने राष्ट्रपति भवन की अपनी यादगार यात्रा, राष्ट्रपति...
By Reporter 5 /
August 31, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल ने प्लेसमेंट के माध्यम से मानव संसाधन उपलब्ध कराने वाली एजेंसी मेसर्स टॉपग्रेड मेनपावर एंड सिक्योरिटी सर्विसेस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, राजनांदगांव के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। अनुबंध की शर्तों के उल्लंघन...
By User 6 /
August 31, 2026 /
हिंदू पंचांग के अनुसार हर साल भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि को हलषष्ठी यानी हरछठ व्रत रखा जाता है। इसे हल छठ, हरछठ और ललही छठ के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन माताएं अपनी...
By Reporter 5 /
September 1, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में शासकीय कामकाज को अधिक पारदर्शी, तेज और प्रभावी बनाने की दिशा में ई-ऑफिस व्यवस्था को लगातार मजबूत किया जा रहा है। इसी कड़ी में मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर में आयोजित मासिक सम्मान कार्यक्रम...
By Reporter 5 /
August 30, 2026 /
रायपुर, 29 अगस्त 2026। बस्तर में रक्षाबंधन के अवसर पर एक ऐसी तस्वीर सामने आई, जिसने वर्षों से चली आ रही नक्सल हिंसा और सुरक्षा बलों के बीच दूरी के बीच रिश्तों और विश्वास की नई कहानी लिखी। भानुप्रतापपुर के...
By Reporter 5 /
August 31, 2026 /
सुकमा। नक्सल हिंसा से प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचकर उनके दुख-दर्द को साझा करने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में मातंगी धाम के पीठाधीश्वर डॉ. प्रेम साई गुरुजी ने सुकमा जिले के प्रभावित परिवारों से मुलाकात की। इस...
By User 6 /
August 30, 2026 /
रायपुर। राजधानी रायपुर में पुलिसकर्मी के घर चोरी की वारदात से हड़कंप मच गया। चोरों के हौसले इतने बुलंद थे कि उन्होंने पुलिस के घर को भी नहीं छोड़ा। पंडरी थाना क्षेत्र के दुबे कॉलोनी स्थित ग्रैंडले विहार में महिला...
By Reporter 5 /
August 31, 2026 /
जशपुर। जशपुर जिले में खेल अधोसंरचना को मजबूत करने की दिशा में बड़ी पहल की गई है। जिला मुख्यालय जशपुर में आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित फुटबॉल स्टेडियम के निर्माण के लिए छत्तीसगढ़ शासन ने 5 करोड़ 49 लाख रुपये की...
By User 6 /
August 28, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर सक्रिय नजर आ रहा है। प्रदेश के कई हिस्सों में अगले पांच दिनों तक बारिश का सिलसिला जारी रहने का अनुमान है। मौसम विभाग ने इस दौरान कई स्थानों पर हल्की से मध्यम...
By Reporter 5 /
August 31, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि दशकों तक नक्सलवाद की चुनौती झेलने वाला छत्तीसगढ़ अब शांति, विश्वास और विकास के नए दौर में प्रवेश कर चुका है। नक्सलवाद के अंधेरे से बाहर निकलकर प्रदेश विकास की नई...