Google Analytics Meta Pixel सगे भाइयों के गैंग ने चलाया चाकू :डॉन बनने बीच सड़क सरेआम गुंडागर्दी, तीन गिरफ्तार - Ekhabri.com

सगे भाइयों के गैंग ने चलाया चाकू :डॉन बनने बीच सड़क सरेआम गुंडागर्दी, तीन गिरफ्तार

रायपुर- दो भाइयों ने अपने साथी के साथ मिलकर गैंग बनाया। चाकू की नोक पर लोगों को पीट रहे थे। कुछ पर चाकू से हमला भी किया। सरेआम भीड़ के बीच इन बदमाशों ने चाकू से अटैक किया। आस-पास मौजूद लोग भी इनकी हरकतों से डर गए थे। मगर अब इन बदमाशों को पुलिस ने पकड़ा है। खुद को इलाके का डॉन बताने और लोगों मे खौफ कायम करने के मकसद से इन्होंने चाकूबाजी की। अब इन्हें पुलिस का डंडा भी पड़ा है। शेखअबु सिद्दीक नाम के व्यक्ति ने पुलिस को बताया कि सेक्टर 4 कमल विहार में घर के बाहर मेरा भांजा शेख इस्माइल टहलते हुए फोन पर बातें कर रहा था। रात के वक्त करीब 10 बजे भांजे की चिल्लाने की आवाज आई, हम दौड़कर उसके करीब गए तो देखा कि तीन बदमाश मेरे भांजे को पीट रहे थे वो मेरे भांजे को चाकू मारकर भाग गए। ऐसी ही घटना गिरीश दुबे के साथ हुई। गिरीश लालपुर स्थित शराब दुकान में शराब लेने गया था। तीन लड़के इसके पास आए उसकी पेंट के जेब में हाथ डालकर तलाशी लेने लगे। बदमाशों ने मोबाइल और रुपए छीन लिए। हत्या करने की नीयत से उस पर चाकू से कई वार किए उसकी साइकिल को उस पर पटका। इसी घटना का वीडियो भी सामने आया है। दोनों घटनाओं की शिकायत के बाद शुक्रवार को दिनभर इन बदमाशों के बारे में टिकरापारा थाने की पुलिस जानकारी जुटाती रही। पुलिस की टीम बनी, कुछ ने मुखबिरों से पूछताछ की और कुछ ने CCTV फुटेज की जांच की। टीम को टिकरापारा निवासी वासुदेव निषाद उर्फ छोटू के बारे में पता चला। इसे पकड़कर पूछताछ की गई। इसने बताया कि मैंने अपने भाई भूपेन्द्र निषाद तथा अपने साथी अनिल विश्वकर्मा के साथ मिलकर गैंग बनाया था और लोगों को चाकू मारकर लूटा। पुलिस को इन बदमाशों के पास से चाकू और अलग-अलग लोगों से लूटे गए 5 मोबाइल फोन मिले हैं।

Read Also  नए साल की पहली सुबह- ईश्वर के दर्शन

फिर पड़ा डंडा
पुलिस इसके बाद इन बदमाशों को शराब दुकान के पास ही लेकर गई जहां इन्होंने चाकूबाजी की थी। यहां पुलिस का डंडा भी इन्हें पड़ा। पुलिस ने इसी जगह पर इन्हें उठक-बैठक लगवाई। बदमाशों ने ये भी कहा कि आज के बाद कभी ऐसी गुंडागर्दी नहीं करेंगे। पुलिस ने इलाके में इनका जुलूस भी निकाला। फिलहाल कोर्ट में पेशी के बाद अब इन बदमाशों को जेल भेज दिया गया है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


नुआखाई, महाअष्टमी, गोवर्धन पूजा के लिए स्थानीय अवकाश घोषित, छुट्टी को लेकर आदेश जारी

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर. सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय, नवा रायपुर अटल नगर ने आदेश जारी करते हुए तीन दिन की छुट्टी घोषित की है. आदेश के अनुसार रायपुर जिले में तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं. यह अवकाश रायपुर जिले, शहर (राजधानी) स्थित...

कृष्ण प्रकटोत्सव पर प्रदेशभर के वरिष्ठ पत्रकार सम्मानित

By Reporter 5 / September 6, 2026 / 0 Comments
श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट ने पत्रकारिता, समाजसेवा और बाल वीरता को किया सम्मानित   दुर्ग। श्री श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट उमरपोटी, दुर्ग द्वारा कृष्ण प्रकटोत्सव के अवसर पर आयोजित समारोह में प्रदेशभर से पहुंचे वरिष्ठ पत्रकारों को उत्कृष्ट पत्रकारिता के...

रायपुर में 2026 के लिए तीन स्थानीय अवकाश घोषित, जानिए पूरी तारीखें

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने रायपुर और नया रायपुर अटल नगर क्षेत्र के लिए वर्ष 2026 के तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं। जारी आदेश के मुताबिक ये अवकाश शासन के अधीन आने वाले समस्त शासकीय कार्यालयों...

हरतालिका तीज व्रत 2026: 14 या 15 सितंबर, कब मनाई जाएगी हरतालिका तीज, जानें क्या कहता है पंचाग

By User 6 / September 6, 2026 / 0 Comments
हरतालिका तीज का व्रत भाद्रपद शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि पर रखा जाता है। इस दिन महिलाएं निर्जला व्रत रखती हैं और विधि-विधान से पूरे शिव परिवार की उपासना करती हैं। इस बार तीजा के व्रत किए जाने को लेकर...

सुकमा के मेटागुड़ा पहुंचे कलेक्टर, ग्रामीणों की समस्याओं पर तुरंत हुई कार्रवाई

By User 6 / September 6, 2026 / 0 Comments
सुकमा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान उनके गांव में ही सुनिश्चित करने की दिशा में सुकमा जिला प्रशासन ने संवेदनशील पहल की है। दो दिन पहले मेटागुड़ा गांव के ग्रामीण स्कूल, आंगनबाड़ी भवन और अन्य...

बंजर जमीन पर ग्राफ्टेड खेती ने बदली किसान की किस्मत, कमाए 4.25 लाख  

By Reporter 5 / September 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में आधुनिक कृषि तकनीकों का इस्तेमाल किसानों के लिए नई संभावनाएं खोल रहा है। रायगढ़ जिले के लैलूंगा विकासखंड के ग्राम झारआमा के किसान एतवार साय पैकरा ने ग्राफ्टेड टमाटर और बैंगन की खेती से सफलता की मिसाल...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के बड़े फैसले, युवाओं से कर्मचारियों तक मिली बड़ी सौगात

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 9 सितंबर 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में युवाओं, रोजगार, कौशल विकास, निर्यात, सरकारी कर्मचारियों और न्यायिक अधोसंरचना से जुड़े कई महत्वपूर्ण फैसलों को मंजूरी दी गई।...

साय सरकार का बड़ा शहरी प्लान, 240 ई-बसें और 38 नालंदा परिसर  

By User 6 / September 8, 2026 / 0 Comments
शहरी विकास कार्यों में तेजी लाएं, नागरिकों को समय पर गुणवत्तापूर्ण सुविधाएं उपलब्ध कराएं और लंबित योजनाओं को मिशन मोड में पूरा करें। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मंगलवार को मंत्रालय महानदी भवन में नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की...

छत्तीसगढ़ यातायात महासंघ ने प्रदेशभर में अनिश्चितकालीन बस सेवा बंद करने की चेतावनी दी है,

By User 6 / September 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर : छत्तीसगढ़ के यात्रियों के लिए अहम खबर सामने आई है। छत्तीसगढ़ यातायात महासंघ ने बस सेवा को बंद करने का ऐलान कर दिया है। अपनी 9 सूत्रीय मांगों को लेकर सरकार को ज्ञापन सौंपने के साथ मांगें पूरी...

रायपुर में निगम की बड़ी कार्रवाई, चंगोराभाठा में अवैध निर्माण हटाया

By User 6 / September 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम ने अनुमति के विपरीत किए जा रहे निर्माण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चंगोराभाठा रिंग रोड नंबर-1 क्षेत्र में निर्माणाधीन व्यावसायिक भवन को हटाया। नगर निगम के नगर निवेश विभाग ने संबंधित निर्माणकर्ता को नियमानुसार...