Google Analytics Meta Pixel लेमरू के जंगल में पिता और बहन के सामने गैंगरेप-बाप और बहन के साथ किशोरी की भी हत्या - Ekhabri.com

लेमरू के जंगल में पिता और बहन के सामने गैंगरेप-बाप और बहन के साथ किशोरी की भी हत्या

कोरबा। यह सिर्फ बलात्कार नहीं, ये सिर्फ हत्या नहीं, हैवानियत की इंतहा है। वह रोती रही, गिड़गिड़ाती रही, मदद की गुहार लगाती रही लेकिन दरिंदों ने एक नहीं सुनी। कोरबा के लेमरू में पहाड़ी कोरबा जनजाति की युवती के साथ पापियों ने जो कुछ किया उसे सुनकर सभी कांप उठेंगे। सोलह साल की किशोरी बाला अपनी चार साल की मासूम बहन और पिता के साथ घर लौटने के दौरान हैवानों के चुंगल में फंस गई। पुलिस सूत्रों की मानें तो बाप और मासूम बेटी के सामने ही हैवानों ने पहले तो आदिवासी बिटिया की अस्मत लूटी और फिर लाठी और पत्थर से उसे कुचल दिया। हैवानों के चंगुल में घंटों तड़पती रही किशोरी ने हर दर्द सहकर भी हार नहीं मानी, मरा जान उसे चट्टानों में दफना दिया तो भी मौत से लड़ती रही लेकिन 96 घंटे तक मौत से संघर्ष करने के बाद आखिरकार आज आदिवासी बाला मौत हो गयी। दरअसल लेमरू के जंगल में पुलिस को लाश मिलने की शिकायत मिली थी। पुलिस सूचना के बाद जब तत्काल मौके पर पहुंची तो वहां एक 55 साल के व्यक्ति की लाश पड़ी मिली। उस व्यक्ति की लाश के ही कुछ दूरी पर चार साल की उसकी नतिनी का भी शव पड़ा था। शव को जब ले जाया जा रहा था तभी पुलिस को कराहने की भी आवाज सुनाई पड़ी, जिसके बाद पुलिस ने जब आसपास खोजबीन की, तो युवती भी बुरी हालत में मिली। अस्त-व्यस्त हालत और बुरी तरह से जख्मी होने के बाद भी लड़की की सांसें चल रही थी। पुलिस ने तत्काल उसे जिला अस्पताल में पहुंचाने की तैयारी की, लेकिन रास्ते में ही बच्ची ने दम तोड़ दिया। पुलिस इसे प्रथम दृष्टिया पैसे का लेनदेन का मामला मानकर चल रही थी। लेकिन अब मामला दूसरी दिशा की तरफ बढ़ता दिख रहा है। सूत्रों के मुताबिक लड़की से रेप को लेकर ही पहले उसके पिता और बेटी को मौत के घाट उतारा गया और फिर लड़की से सामूहिक दुष्कर्म के बाद उसे भी जंगल में पत्थरों से दबा दिया गया। पुलिस ने इस मामले में सतरेंगा के संतराम यादव, अब्दुला जब्बार, अनिल सारथी, परदेशी राम, अनंद दास और उमाशंकर यादव को हिरासत में ले लिया है। सभी की उम्र 18 से 20 साल के आसपास बतायी जा रही है। पुलिस सूत्रों के ने तसदीक की है कि युवकों ने घटना में संलिप्तता स्वीकार कर ली है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन, 8-9 अक्टूबर को जुटेंगे अधिकारी

By User 6 / October 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर। बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन का आयोजन होने जा रहा है। भारत सरकार के सहकारिता मंत्रालय की ओर से 8 और 9 अक्टूबर को जगदलपुर में आयोजित होने वाले इस सम्मेलन में देशभर के वरिष्ठ अधिकारी ‘सहकार...

अवैध संबंध के कारण युवक को उतारा मौत के घाट, पति पत्नी में मिलकर की बेरहमी से हत्या सिर को धड़ से किया अलग

By User 6 / October 7, 2026 / 0 Comments
बलरामपुर : जिले से बेहद डरावनी खबर सामने आई हैं, जिसमें पता चला है एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार डवरा चौकी पहुंचकर एक इंसान ने अपने भाई के लापता...

Ekhabri खास खबर: रायपुर में 11 अक्टूबर से गरबा की धूम, शहर के 20 जगहों पर होगा रास गरबा का आयोजन

By Reporter 5 / October 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नवरात्र के शुरू होने के पहले ही राजधानी में गरबा उत्सव की तैयारी हो चुकी है। इस साल नवरात्रि 2026 में राजधानी रायपुर गरबा और डांडिया की रंगीन शाम लेके आ रहा हैं। 11 अक्टूबर से शहर के अलग-अलग...

स्कूल से लौटते बच्चों के बीच पहुंचे शिक्षा मंत्री, सुनीं स्कूल की जरूरतें

By User 6 / October 6, 2026 / 0 Comments
रायपुर। दुर्ग जिले के सेलूद में सोमवार को उस समय स्कूली विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे, जब स्कूल की छुट्टी के बाद घर लौट रहे बच्चों के बीच शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव अचानक पहुंच गए। मंत्री ने बच्चों के साथ...

बॉलीवुड के दिग्गज नाना पाटेकर नहीं रहे, कार्डियक अरेस्ट से निधन

By Reporter 5 / October 8, 2026 / 0 Comments
मुंबई/गोवा। भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। अभिनेता ने 8 अक्टूबर 2026 की सुबह गोवा स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से हिंदी और मराठी...

नाना पाटेकर के निधन में केस दर्ज

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
गोवा. बॉलीवुड एक्टर नाना पाटेकर के निधन के मामले में गोवा पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस ने मेडिको-लीगल ‘अप्राकृतिक मौत’ का केस दर्ज किया है। पुलिस ने BNS की धारा 194 तहत केस दर्ज किया है। पुलिस मौत...

महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त 8 अक्टूबर को होगी जारी

By User 6 / October 8, 2026 / 0 Comments
महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त का भुगतान 8 अक्टूबर 2026 को किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय दुर्ग में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रदेश की महतारियों को योजना की 32वीं किस्त की राशि का अंतरण करेंगे। इस किस्त के...

ममता हुई कलंकित, बच्चों को लगातार प्रताड़ित करती थी मां, बच्चों की लिखित शिकायत के बाद हुई गिरफ्तारी

By User 6 / October 8, 2026 / 0 Comments
बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिला मुख्यालय में ममता को कलंकित करने वाला मामला सामने आया है। इस मामले के उजागर होने से हर कोई चकित है, यहां शासकीय प्राथमिक शाला ग्राम परसदा में पदस्थ प्रधानपाठिका शबाना बानो को बालोद कोतवाली...

सारंगढ़ में आंगन मिलन समारोह, मंत्रियों ने गर्भवती माताओं की कराई गोदभराई

By User 6 / October 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर। सेवा संकल्प अभियान के तहत सारंगढ़ के झारियापारा स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में आयोजित ‘आंगन मिलन सेवा समारोह’ मातृ-शिशु स्वास्थ्य, सुपोषण और सामाजिक सरोकार का संदेश देता नजर आया। कार्यक्रम में राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा और स्कूल शिक्षा मंत्री...

महतारी वंदन से बदली ईश्वरी की जिंदगी, सब्जी-बाड़ी बनी आत्मनिर्भरता की राह

By User 6 / October 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के पेंड्रा विकासखंड के दूरस्थ वनांचल ग्राम बम्हनी की 40 वर्षीय ईश्वरी मरकार के जीवन में महतारी वंदन योजना आर्थिक सहारे से आगे बढ़कर आत्मनिर्भरता का आधार बन गई है। हर महीने बैंक खाते में मिलने वाली...