Google Analytics Meta Pixel मध्य प्रदेश की सियासत में पीढ़ी परिवर्तन - Ekhabri.com

मध्य प्रदेश की सियासत में पीढ़ी परिवर्तन

मध्य प्रदेश के दोनों प्रमुख राजनीतिक दल भाजपा और कांग्रेस पीढ़ी परिवर्तन के दौर गुजर रही है। भाजपा ने मुख्यमंत्री और दो उपमुख्यमंत्री के रूप में नया चेहरा लाकर इसका संकेत दे दिया है तो चार दशक से प्रदेश में कांग्रेस का चेहरा और हर फैसले में शामिल पूर्व पीसीसी चीफ कमलनाथ और दिग्विजय की भी पीढ़ी परिवर्तन के फैसले में एक न चली। विधानसभा चुनाव में दोनों के ही ऊपर अपने-अपने पुत्रों को स्थापित करने की कोशिश में पार्टी को ही विस्थापित करने के आरोप लगे। संभवतया हाईकमान ने इसे गंभीरता से लिया है। इसी के चलते कांग्रेस में अध्यक्ष के तौर पर एक नया चेहरा देखने को मिला।

 

 

 

2023 के विधानसभा चुनाव परिणाम के बाद भाजपा और कांग्रेस दोनों ने ही अपनी – अपनी पार्टी की कमान युवाओं के हाथों में सौप दी है। भाजपा ने 18 साल तक मुख्यमंत्री रहे शिवराज सिंह चौहान को दरकिनार कर प्रदेश की कमान मोहन यादव को सौंपकर सभी को चौंका दिया। यादव के साथ दो नए चेहरे को राजेंद्र शुक्ल और जगदीश देवड़ा को उपमुख्यमंत्री बनाकर पीढ़ी परिवर्तन कर दिया। अब अभी तक पार्टी का नेतृत्व 90 के दशक के नेता करते आ रहे थे, लेकिन इस बार अलग ही निर्णय लिया। भाजपा का मानना है कि केन्द्रीय नेतृत्व युवाओं को आगे बढ़ने का काम कर रहा है।

 

 

 

कांग्रेस आलाकमान ने भी चौकाने वाला निर्णय लेते हुए युवाओं के हाथ में प्रदेश संगठन की कमान और नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी सौंप दी है। दिल्ली के दिग्गज नेताओं की मानें तो अब कमलनाथ और दिग्विजय की भूमिका मध्य प्रदेश में मार्गदर्शक की ही रहेगी। दिल्ली में भी इनकी भूमिकाओं पर विचार चल रहा है। इधर, तीन नए युवा चेहरों को राहुल गांधी ने लोकसभा चुनाव के लिए सीधे मैदान में उतरने का मंत्र दिया है। दिल्ली कांग्रेस के दिग्गजों की मानें तो राहुल गांधी का यह फार्मूला राजस्थान समेत बाकी राज्यों भी लागू होगा। हालांकि कांग्रेस का मानना है कि बीजेपी उनकी नकल कर रही है।

 

 

 

भाजपा और कांग्रेस ने मध्य प्रदेश की राजनीति में पीढ़ी परिवर्तन करके साफ कर दिया है कि हाईकमान अब जड़ता में काम नहीं करना चाहता है। राजनीति के जानकार मानते हैं कि लंबे समय तक एक ही नेतृत्व से आमजन उब जाते हैं और जनाक्रोश भी पैदा हो सकता है। भाजपा को इस बार सत्ता वापसी के लिए ऐसी ही परिस्थितियों का सामना करना पड़ा। वहीं, कांग्रेस के प्रति जनता की सहानुभूति नहीं होने की वजह भी पुराने चेहरे ही रहे। दोनों ही दलों ने बदलाव तो कर दिए हैं, लेकिन इसका असर लोगों पर कितना पड़ता है, यह लोकसभा चुनाव का परिणाम बताएगा।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


कांकेर में 5 इनामी नक्सलियों का सरेंडर, बड़ी सफलता

By User 6 / March 26, 2026 / 0 Comments
कांकेर : जिले में कांकेर नक्सली सरेंडर की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, जो नक्सल उन्मूलन अभियान के लिए बड़ी सफलता मानी जा रही है। पापा राव के बाद अब एक और अहम घटनाक्रम सामने आया है, जहां 5 हथियारबंद...

संयोग से शुरुआत, ऐतिहासिक स्वर्ण तक अंजलि मुंडा की सफलता

By User 6 / March 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 26 मार्च 2026। कभी-कभी जीवन में लिया गया एक छोटा निर्णय भविष्य की दिशा बदल देता है। ओडिशा की 15 वर्षीय अंजलि मुंडा की कहानी इसी का उदाहरण है, जिन्होंने महज कुछ वर्षों में तैराकी के क्षेत्र में राष्ट्रीय...

बड़ा फैसला—31 मार्च के बाद स्कूलों में नहीं रहेंगे स्पेशल एजुकेटर, सरकार ने जारी किया आदेश

By User 6 / March 29, 2026 / 0 Comments
भोपाल। मध्यप्रदेश सरकार ने शिक्षा व्यवस्था को लेकर अहम निर्णय लेते हुए स्कूलों में कार्यरत अतिथि स्पेशल एजुकेटर्स की सेवाएं समाप्त करने का आदेश जारी कर दिया है। नए निर्देशों के अनुसार अब इन शिक्षकों की सेवाएं सिर्फ 31 मार्च...

आज का राशिफल 

By User 6 / March 26, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज आपके परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। आपको कार्यक्षेत्र में कोई पुरस्कार मिल सकता है, उसके बाद परिवार में पार्टी का आयोजन हो सकता है। आपको अपनी पिताजी से काम...

CG Weather Update: गर्मी के बीच बदलेगा फिर छत्तीसगढ़ का मौसम, गरज चमक के साथ बारिश, IMD ने दी चेतावनी

By User 6 / March 30, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ : में इन दिनों मौसम काफी स्थिर बना हुआ है। राज्य के अधिकतर हिस्सों में तापमान सामान्य स्तर के आस-पास है, हालांकि कुछ स्थानों पर हल्की बारिश दर्ज हुई है। गर्मी का असर अब भी लोगों को महसूस हो...

छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक फेरबदल, रजत बंसल को नई जिम्मेदारी, मित्तल हुए रिलीव PMO के लिए 

By User 6 / March 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए आईएएस अधिकारियों की नई तैनाती के आदेश जारी किए हैं। इस बदलाव के तहत रजत बंसल को मुख्यमंत्री सचिवालय में विशेष सचिव पद पर नियुक्त किया गया है, वहीं...

अंबिकापुर में सजेगा खेल महाकुंभ, ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026’ की कुश्ती प्रतियोगिता का आगाज

By User 6 / March 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर : अंबिकापुर में 28 मार्च से ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026’ के तहत कुश्ती प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ होने जा रहा है। गांधी स्टेडियम में आयोजित इस राष्ट्रीय स्तर के आयोजन में देश के अलग अलग राज्यों से आए...

मीराबाई चानू ने एशियन गेम्स पदक को बताया सबसे बड़ा लक्ष्य

By User 6 / March 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 26 मार्च 2026। सैखोम मीराबाई चानू ने खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 के उद्घाटन अवसर पर अपने करियर के सबसे बड़े अधूरे लक्ष्य एशियन गेम्स पदक का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि एशियाई खेलों में पदक जीतना अब भी...

Ram Navami 2026: रायपुर में मांस-मटन बिक्री पर आज पूर्ण प्रतिबंध

By User 6 / March 27, 2026 / 0 Comments
Ram Navami 2026 के पावन अवसर पर पूरे देश में भगवान श्रीराम का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। इसी को ध्यान में रखते हुए रायपुर नगर निगम ने शहर में मांस और मटन की बिक्री पर आज के...

IPL 2026 से पहले BCCI का बड़ा फैसला, इस साल टूर्नामेंट में नहीं होगी ओपनिंग सेरेमनी, जानें वजह

By User 6 / March 26, 2026 / 0 Comments
IPL 2026: आईपीएल 2026 की शुरुआत 28 मार्च से होने जा रही है, नए सीजन के आगाज से पहले एक बड़ा अपडेट सामने आया है. टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक बीसीसीआई ने आगामी सीजन में ओपनिंग सेरेमनी...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *