निजी चिकित्सालयों/निजी लैब में कोविड -19 संक्रमण के जांच की आई सी एम आर की गाइडलाइन अनुसार पात्रता संबंधी निर्देश जारी
रायपुर। कोविड -19 की समय पर जांच हो जाने से, शीघ्र उपचार प्रारंभ होने के कारण मरीज के स्वस्थ होने की संभावना बढ़ जाती है।
राज्य शासन ने इसे ध्यान में रखकर निजी चिकित्सालयों और निजी लैब को एंटीजन/ ट्रूनॉट/आर टी पी सी आर जांच की पात्रता के संबंध में आईसीएमआर की गाइडलाइन अनुसार निर्देश जारी किए हैं।
एंटीजन जांच हेतु आवेदन की पात्रता – सभी निजी चिकित्सालय जो कि नेशनल एक्रेडिटेशन बोर्ड ऑफ हास्पिटल एंड हेल्थ केयर प्रोवाइडर से मान्यता प्राप्त है एवं जिनका पंजीयन नर्सिंग होम एक्ट छ. ग. में है, वे जांच की अनुमति हेतु आवेदन संबंधित जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय में कर सकते हैं।
इसी प्रकार सभी निजी लैब जो कि एन ए बी एल ( नेशनल एक्रेडिटेशन बोर्ड ऑफ लैबोरेट्रीज) से मान्यता प्राप्त हों एवं जिनका पंजीयन नर्सिंग होम एक्ट छ. ग. में है, वे जांच की अनुमति हेतु आवेदन एवं कर सकते है।
टूनाट जांच – निजी अस्पताल की लैब या निजी लैब को एन ए बी एल मान्यता प्राप्त एवं नर्सिंग होम एक्ट छत्तीसगढ़ में पंजीकृत होना चाहिए।
आर टी पी सी आर जांच – निजी चिकित्सालय या निजी लैब को आरटीपीसीआर जांच हेतु आई सी एम आर तथा एन ए बी एल से मान्यता प्राप्त और नर्सिंग होम एक्ट छत्तीसगढ़ में पंजीकृत होना आवश्यक हैं।
उपरोक्त योग्यता होने पर इच्छुक निजी चिकित्सालय/लैब, जांच की अनुमति के लिए संबंधित जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को आवेदन कर सकते हैं।
यहां इस बात का विशेष ध्यान रहे कि किसी भी जांच हेतु कोई 1 योग्यता होने या केवल नर्सिंग होने एक्ट छ. ग. में पंजीयन मात्र होने से जांच की अनुमति प्राप्त नहीं होगी, अपितु निजी चिकित्सालय या लैब को समस्त योग्यताओं को पूर्ण करना होगा, तभी जांच की अनुमति हेतु आवेदन कर सकेंगे।
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। बंगाल की खाड़ी में विकसित हो रहे नए मौसमी सिस्टम का असर प्रदेश में दिखाई देने की संभावना है। मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ में गरज-चमक, वज्रपात और...
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने चार राज्यों में हुए विधान परिषद चुनावों के नतीजों को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग करने वाली कांग्रेस को इसी प्रक्रिया...
रायपुर। छत्तीसगढ़ के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों में 1812 रिक्त संविदा पदों पर भर्ती के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी) 31 अक्टूबर से शुरू होगी। यह परीक्षा 4 नवंबर 2026 तक आयोजित की जाएगी। लोक शिक्षण संचालनालय के...
रायपुर। छत्तीसगढ़ में चक्रवात ‘अर्नब’ के कारण फसलों को हुए नुकसान के बाद प्रभावित किसानों को जल्द राहत मिलने की उम्मीद है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के सभी जिला कलेक्टरों को तत्काल फसल क्षति का सर्वेक्षण कराने और...
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ महतारी की विधिवत पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, खुशहाली और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा...
नई दिल्ली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 9वीं और 10वीं के विद्यार्थियों की विषय योजना में बदलाव किया है। नई व्यवस्था के तहत शैक्षणिक सत्र 2027-28 में कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा देने वाले विद्यार्थियों को पर्यावरण शिक्षा...
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जनजातीय समाज के महान जननायक, प्रख्यात अभियंता और पूर्व सांसद बाबा कार्तिक उरांव की जन्मशताब्दी पर उनकी आदमकद प्रतिमा का वर्चुअल अनावरण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने अंबिकापुर के शासकीय इंजीनियरिंग...
रायपुर। राजधानी रायपुर को स्वास्थ्य सुविधाओं के क्षेत्र में एक बड़ी सौगात मिलने जा रही है। आर्टेमिस हॉस्पिटल्स के नए अस्पताल 'आर्टेमिस शांति हॉस्पिटल' का शुभारंभ आज 3 नवंबर को होगा। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह इस समारोह...
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में 25 हजार रुपये की रिश्वत से जुड़े वायरल वीडियो एक सामने आया है। इस वीडियो में ऋषिपुरी गोस्वामी रिश्वत लेते नजर आए है, जिनपर प्रशासन ने कार्रवाई की है। जानकारी है कि तहसीलदार की जांच में रिश्वत...
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, लोकपरंपराओं और कला-संगीत का भव्य उत्सव छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 आज 1 नवंबर से शुरू होने जा रहा है। नवा रायपुर अटल नगर स्थित राज्योत्सव मैदान में 1...