Google Analytics Meta Pixel मिल रहा BSNL का सबसे सस्ता प्लान, 22 रुपये वाले प्रीपेड प्लान में 90 दिनों की वैधता - Ekhabri.com

मिल रहा BSNL का सबसे सस्ता प्लान, 22 रुपये वाले प्रीपेड प्लान में 90 दिनों की वैधता

BSNL के 22 रुपये वाले प्रीपेड प्लान में 90 दिनों की वैधता मिलती है। मगर इस प्लान में लोकल और एसटीडी वॉयस कॉलिंग के लिए 30 पैसा प्रति मिनट चार्ज लगता है। जब-जब बात सस्ते प्रीपेड प्लान की होती है तो भारत में सरकार के स्वामित्व वाली टेलीकॉम कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) को देश की दिग्गज टेलीकॉम कंपनियां जैसे कि एयरटेल और जियो भी टक्कर नहीं दे पाती हैं। बेशक जियो ने भारत में फ्री टेलीकॉम बेनिफिट्स की शुरुआत की था, लेकिन आज के समय में यह कंपनी भी सस्ते प्रीपेड प्लान के मामले में बीएसएनल से पीछे छूट जाती है। आज हम आपको BSNL के 22 रुपये वाले प्रीपेड प्लान के बारे में बता रहे हैं जो कि ग्राहकों को 90 दिनों तक की वैधता प्रदान करता है। यहां हम इस प्लान की तुलना Jio, Vodafone Idea और Airtel के इसी बजट में आने वाले प्लान से भी करके बता रहे हैं। आइए इन प्लान के बारे में विस्तार से जानते हैं।BSNL का 22 रुपये वाला प्रीपेड प्लान: BSNL के 22 रुपये वाले प्रीपेड प्लान में 90 दिनों की वैधता मिलती है। हालांकि इस प्लान में कोई फ्री वॉयस कॉलिंग और डाटा का लाभ नहीं मिलता है। मगर इस प्लान में लोकल और एसटीडी वॉयस कॉलिंग के लिए 30 पैसा प्रति मिनट चार्ज लगता है।

BSNL के 22 रुपये वाले प्लान का Jio, Airtel -Vodafone- Idea से मुकाबला

Jio का 25 रुपये वाला प्रीपेड प्लान: Jio के 25 रुपये वाले प्रीपेड प्लान में 2GB डाटा मिलता है। हाई स्पीड डाटा लिमिट पूरी होने के बाद इंटरनेट स्पीड 64Kbps तक कम हो जाती है। वैधता की बात की जाए तो इस प्लान की वैधता मौजूदा एक्टिव प्लान जितनी ही होती है।

Read Also  विटामिन डी का स्तर कम रहा तो गंभीर रूप लेगा कोरोना

Airtel का 19 रुपये वाला प्रीपेड प्लान: Airtel के 19 रुपये वाले प्रीपेड प्लान में 1GB डाटा मिलता है। वैधता की बात की जाए तो इस प्लान की वैधता 1 दिन की है।

Vodafone Idea का 19 रुपये वाला प्रीपेड प्लान: Vodafone Idea के 19 रुपये वाले प्रीपेड प्लान में 1GB डाटा मिलता है। वैधता की बात की जाए तो इस प्लान की वैधता 24 घंटे की है। इस प्लान में वोडाफोन ऐप के जरिए मूवीज और टीवी शो का लाभ लिया जा सकता है।

कुल मिलाकर बात की जाए तो वैधता के मामले में BSNL को किसी भी प्लान से सीधे तौर पर कोई टक्कर नहीं मिलता है। हालांकि आपको इस बजट में अगर डाटा की जरूरत है तो Jio 25 रुपये में 2जीबी डाटा देता है, वहीं Airtel और Vodafone Idea 1जीबी डाटा ऑफर करते हैं।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ BJP को मिला नया प्रभारी, स्मृति ईरानी संभालेंगी संगठन की कमान

By User 6 / September 23, 2026 / 0 Comments
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए नए प्रदेश प्रभारियों और सह-प्रभारियों की नियुक्ति की है। इसी क्रम में स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ का प्रदेश प्रभारी बनाया गया है, जबकि सिद्धार्थ शंभू...

कैंसर के खिलाफ छत्तीसगढ़ में बड़ा कदम, नवा रायपुर में बनेगी 5 हजार बेड मेडिसिटी

By User 6 / September 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 19 सितंबर 2026। कैंसर के खिलाफ लड़ाई केवल उपचार तक सीमित नहीं है, बल्कि इसकी समय पर पहचान, प्रभावी स्क्रीनिंग, आधुनिक उपचार और मरीजों को मानसिक एवं भावनात्मक सहयोग देना भी उतना ही जरूरी है। मरीज को यह भरोसा...

25 को अनंत चतुर्दशी, विधि के साथ करिए लम्बोदर महाराज की बिदाई

By User 6 / September 20, 2026 / 0 Comments
वैदिक पंचांग के अनुसार, भाद्रपद शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि पर अनंत चतुर्दशी (Anant chaturdashi 2026) मनाई जाती है और इस दिन गणेश विसर्जन किया जाता है। इस अवसर पर भगवान गणेश की पूजा-अर्चना करने के बाद गणेश जी की...

पंजाब के बाद आसाम में भी भूपेश बघेल का विरोध

By User 6 / September 22, 2026 / 0 Comments
समागुडी. असम के नगांव लोकसभा उपचुनाव के प्रचार के दौरान सोमवार को समागुड़ी के बरमा इलाके में कांग्रेस नेताओं के काफिले पर कथित तौर पर पथराव का मामला सामने आया। काफिले में असम कांग्रेस प्रभारी और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री...

रायपुर में गणेश विसर्जन की तैयारी पूरी, महादेव घाट पर कंट्रोल रूम बनेगा

By User 6 / September 22, 2026 / 0 Comments
रायपुर। अनंत चतुर्दशी के अवसर पर रायपुर में गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन को लेकर नगर पालिक निगम ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा के निर्देश पर इस वर्ष भी खारून नदी के किनारे महादेव...

चिरायु योजना से भाव्यांश को मिला नया जीवन, सफल हुई हृदय सर्जरी

By User 6 / September 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर। समय पर हुई स्वास्थ्य जांच किसी मासूम की जिंदगी की दिशा बदल सकती है। धमतरी के नन्हे भाव्यांश साहू की कहानी इसका उदाहरण है। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरबीएसके) के अंतर्गत संचालित चिरायु योजना के माध्यम से जन्मजात हृदयरोग...

लिंगराज मंदिर पहुंचे CM साय, छत्तीसगढ़ की सुख-समृद्धि के लिए की पूजा

By User 6 / September 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रविवार को भुवनेश्वर प्रवास के दौरान प्रसिद्ध भगवान लिंगराज मंदिर पहुंचकर सपत्नीक दर्शन-पूजन किया। उन्होंने विधि-विधान से भगवान लिंगराज की पूजा-अर्चना कर छत्तीसगढ़ के नागरिकों की सुख-समृद्धि, खुशहाली और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।...

छत्तीसगढ़ में डिजिटल क्रांति की दस्तक, वसुंधरा परियोजना बदलेगी राजस्व सेवाओं का स्वरूप

By User 6 / September 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार नागरिकों को सुगम, त्वरित और पारदर्शी राजस्व सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में डिजिटल बदलाव की बड़ी पहल कर रही है। राजस्व, आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विभाग की ‘वसुंधरा’ परियोजना के माध्यम से प्रदेश के पुराने और...

नवा रायपुर में 22 सितंबर को सजेगी तीज मिलन उत्सव की भव्य रंगत

By User 6 / September 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक-संस्कृति, पारंपरिक तिहार और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से नवा रायपुर में भव्य तीज मिलन उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम 22 सितंबर 2026, मंगलवार को दोपहर 12 बजे से...

गांव से शहर तक जले दीये, छत्तीसगढ़ में दिखी अभूतपूर्व जनभागीदारी

By User 6 / September 19, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के सार्वजनिक जीवन और सेवा के प्रति आभार व्यक्त करने के लिए गुरुवार को ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत ‘आशीर्वाद के दीये’ कार्यक्रम का व्यापक आयोजन किया गया। प्रदेशभर में नागरिकों ने...