गोवा के नाइट क्लब में हुए भीषण अग्निकांड के आरोपी लूथरा ब्रदर्स को जल्द ही भारत लाया जाएगा। थाईलैंड में उनकी प्रत्यर्पण प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और थाई प्रशासन ने उन्हें भारत को सौंप दिया है। CBI की एक विशेष टीम लूथरा ब्रदर्स को लेकर फ्लाइट से भारत लौट रही है।
गौरतलब है कि 6 दिसंबर की रात गोवा के अरपोरा स्थित एक नाइट क्लब में भीषण आग लग गई थी, जिसमें 5 पर्यटकों समेत कुल 25 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई थी। इस हादसे से इलाके में अफरा-तफरी मच गई थी।
बताया जा रहा है कि घटना के समय लूथरा ब्रदर्स दिल्ली में मौजूद थे और अग्निकांड के तुरंत बाद दिल्ली से थाईलैंड फरार हो गए थे। मामले की जांच CBI को सौंपी गई थी, जिसके बाद एजेंसी ने इंटरपोल के जरिए उनकी गिरफ्तारी और प्रत्यर्पण की प्रक्रिया शुरू की।










